DC vs PBKS: केएल राहुल और नितीश राणा ने रचा इतिहास, दिल्ली के लिए साझेदारी का 15 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा
DC vs PBKS: दिल्ली कैपिटल्स के लिए केएल राहुल और नितीश राणा ने दूसरे विकेट के लिए 220+ रन की बड़ी साझेदारी की। इस दमदार प्रदर्शन से दोनों ने मैच में खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
केएल राहुल और नीतीश राणा (फोटो- सोशल मीडिया)
KL Rahul and Nitish Rana Create History in IPL: आईपीएल 2026 के 35वें लीग मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में दिल्ली के कप्तान अक्षर पटेल का पहले बल्लेबाजी करने का फैसला पूरी तरह सही साबित हुआ। शुरुआती झटके के बाद केएल राहुल और नितीश राणा ने पारी को संभालते हुए शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। दोनों बल्लेबाजों ने दूसरे विकेट के लिए आक्रामक अंदाज अपनाया और मैदान के चारों ओर रन बटोरते हुए टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया।
95 गेंदों में 220 रन की रिकॉर्ड साझेदारी
केएल राहुल और नितीश राणा ने मिलकर दूसरे विकेट के लिए 95 गेंदों में 220 रन की ऐतिहासिक साझेदारी की। इस दौरान दोनों बल्लेबाजों ने बेहतरीन तालमेल दिखाया और पंजाब के गेंदबाजों को पूरी तरह बैकफुट पर धकेल दिया। यह साझेदारी तब टूटी जब नितीश राणा 44 गेंदों में 91 रन बनाकर आउट हुए। वहीं राहुल ने इस साझेदारी में 123 रनों का अहम योगदान दिया। इस साझेदारी ने मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया।
दिल्ली कैपिटल्स के लिए टूटा 15 साल पुराना रिकॉर्ड
इस मैच से पहले दिल्ली कैपिटल्स के लिए किसी भी विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड वीरेंद्र सहवाग और डेविड वॉर्नर के नाम था, जिन्होंने 2011 में 146 रन जोड़े थे। अब राहुल और राणा की जोड़ी ने इस रिकॉर्ड को पीछे छोड़ते हुए नया इतिहास रच दिया है। 220 रन की यह साझेदारी दिल्ली कैपिटल्स के लिए अब तक की सबसे बड़ी साझेदारी बन गई है।
सम्बंधित ख़बरें
WI vs PAK: पहले दिन खराब रोशनी और बारिश बने विलेन, समय से पहले खत्म करना पड़ा खेल
पहली T20 सीरीज जीतकर गदगद हुए श्रेयस अय्यर, ईशान-तिलक की बल्लेबाजी को बताया जीत की कुंजी बोले- निडर खेल और…
भारत की जीत के बीच आई चिंता की खबर, तीसरे T20 से पहले बदलेगी प्लेइंग XI? श्रेयस अय्यर ने दिए बदलाव के संकेत
सूर्यवंशी-अभिषेक फ्लॉप…ईशान-तिलक वर्मा ने संभाली कमान, भारत ने जिम्बाब्वे को दिया 220 रन का टारगेट
आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के लिए किसी भी विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी
- केएल राहुल और नितीश राणा – 220 रन (साल 2026)
- वीरेंद्र सहवाग और डेविड वॉर्नर – 146 रन (साल 2011)
- मयंक अग्रवाल और युवराज सिंह – 106 रन (साल 2015)
- मयंक अग्रवाल और श्रेयस अय्यर – 106 रन (साल 2015)
आईपीएल इतिहास की दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी
राहुल और राणा की यह साझेदारी सिर्फ दिल्ली कैपिटल्स के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे आईपीएल इतिहास में भी खास बन गई है। 220 रन की इस साझेदारी के साथ दोनों बल्लेबाज अब आईपीएल इतिहास में दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। वे केवल 9 रन से एबी डिविलियर्स और विराट कोहली की 229 रन की रिकॉर्ड साझेदारी को तोड़ने से चूक गए, जो 2016 में गुजरात लायंस के खिलाफ बनी थी।
ये भी पढ़ें: केएल राहुल का ऐतिहासिक धमाका, पंजाब किंग्स के खिलाफ ठोका शतक, गेल और रोहित शर्मा के बड़े रिकॉर्ड्स की बराबरी
आईपीएल में किसी भी विकेट के लिए सबसे ज्यादा रनों की साझेदारी करने वाली जोड़ी
- एबी डिविलियर्स और विराट कोहली – 229 रन (साल 2016, बनाम गुजरात लायंस)
- केएल राहुल और नितीश राणा – 220 रन (साल 2015, बनाम पंजाब किंग्स)
- एबी डिविलियर्स बनाम विराट कोहली – 215 रन (साल 2015, बनाम मुंबई इंडियंस)
- केएल राहुल और क्विंटन डी कॉक – 210 रन (साल 2022, बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स)
- साई सुदर्शन और शुभमन गिल – 210 रन (साल 2024, बनाम चेन्नई सुपर किंग्स)
