एडिलेड में रोहित शर्मा के 73 रन, क्रिकेट इतिहास में बनाया बड़ा रिकॉर्ड, सौरव गांगुली से निकले आगे
IND vs AUS 2nd ODI Match: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के नाम एडिलेट के मैदान पर एक खास उपलब्धि दर्ज हो चुकी है। इस दौरान उन्होंने भारत के दिग्गज क्रिकेटर सौरव गांगुली को पीछे छोड़ा।
- Written By: संजय बिष्ट
रोहित शर्मा (फोटो- @BCCI)
IND vs AUS 2nd ODI: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला एडिलेड में खेला जा रहा है, जहां भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने शांत और जिम्मेदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। रोहित ने अपनी पारी के दौरान न सिर्फ टीम को स्थिर शुरुआत दिलाई, बल्कि एक ऐसा रिकॉर्ड भी अपने नाम किया जिसने उन्हें भारतीय क्रिकेट के इतिहास में खास जगह दिला दी। इस मैच में रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया की सरज़मीं पर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की, जो अब तक कोई भी भारतीय बल्लेबाज नहीं कर पाया था।
ऑस्ट्रेलिया रोहित के नाम दर्ज हुई बड़ा रिकॉर्ड
एडिलेड में जैसे ही रोहित शर्मा ने अपने खाते में दो रन जोड़े, उनके नाम एक ऐतिहासिक कीर्तिमान दर्ज हो गया। रोहित अब ऑस्ट्रेलिया में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 1000 वनडे रन पूरे करने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। यह उपलब्धि उनके करियर की निरंतरता और विदेशी पिचों पर शानदार प्रदर्शन का प्रमाण है। रोहित ने यह मील का पत्थर हासिल कर भारतीय क्रिकेट में एक नई लकीर खींच दी।
इसके साथ ही रोहित दुनिया के सिर्फ पांचवें ऐसे खिलाड़ी बन गए हैं जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 1000 से अधिक वनडे रन बनाए हैं। उनसे पहले वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज विव रिचर्ड्स और डेसमंड हेन्स, तथा श्रीलंका के दिग्गज कुमार संगाकारा और महेला जयवर्धने इस सूची में शामिल थे। अब रोहित ने इन महान खिलाड़ियों की कतार में जगह बना ली है।
सम्बंधित ख़बरें
कप्तान गिल पर फूटा हिटमैन का गुस्सा! शुभमन की गलती से रोहित शर्मा हुए ऑउट, देखें VIDEO
India vs Afghanistan: भारत ने टॉस जीतकर चुनी बॉलिंग, हर्ष दुबे और गुरनूर बरार का डेब्यू
IND vs AFG: रोहित की वापसी तो विराट और हार्दिक बाहर; ऐसी हो सकती है धर्मशाला में Team India की प्लेइंग इलेवन
नेट्स पर दिखा Rohit Sharma का रौद्र रूप, अफगानिस्तान सीरीज से पहले जमकर बहाया पसीना और लगाए बड़े शॉट्स- VIDEO
सौरव गांगुली को भी पीछे छोड़ा
इस मैच में रोहित शर्मा ने एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम की। जैसे ही उन्होंने एक रन पूरा किया, वे बतौर सलामी बल्लेबाज वनडे क्रिकेट में पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली से आगे निकल गए। गांगुली ने बतौर ओपनर 9146 रन बनाए थे, जबकि रोहित ने अब यह आंकड़ा पार कर लिया है। इस उपलब्धि के साथ रोहित अब वनडे के सबसे सफल सलामी बल्लेबाजों की सूची में और ऊपर पहुंच गए हैं। वर्तमान में उनसे आगे केवल एडम गिलक्रिस्ट, क्रिस गेल, सनथ जयसूर्या और सचिन तेंदुलकर हैं — यानी रोहित अब सचिन के बाद भारतीय ओपनिंग के सबसे सफल चेहरे के रूप में स्थापित हो चुके हैं।
ये भी पढ़ें: एडिलेड में हीरो से जीरो तक का सफर…विराट कोहली के साथ पहली बार हुआ ऐसा शर्मनाक ‘कांड’
पर्थ में रहा था निराशाजनक आगाज
एडिलेड में चमकने से पहले पर्थ वनडे रोहित शर्मा के लिए यादगार तो रहा, लेकिन प्रदर्शन के लिहाज से निराशाजनक साबित हुआ। वह 8 रन बनाकर आउट हो गए थे। हालांकि उस मैच का महत्व इस बात से बढ़ गया था कि यह उनके करियर का 500वां अंतरराष्ट्रीय मुकाबला था। ऐसा करने वाले रोहित भारत के सिर्फ पांचवें क्रिकेटर बने। उनसे पहले सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़, महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली यह मुकाम हासिल कर चुके हैं।
