- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Back To Back Duck Virat Kolhli India Vs Australia Odi Series First Duck Adelaide International Cricket
IND vs AUS: एडिलेड में हीरो से जीरो तक का सफर…विराट कोहली के साथ पहली बार हुआ ऐसा शर्मनाक ‘कांड’
Virat Kohli Duck: विराट कोहली पर्थ के बाद एडिलेड में भी फ्लॉप रहे। सीरीज के लगातार दूसरे मैच में वे शून्य पर आउट हुए। अपने पसंदीदा मैदान पर रन न बना पाना अब उनके फॉर्म पर सवाल खड़े कर रहा है।
- Written By: संजय बिष्ट

विराट कोहली (फोटो- सोशल मीडिया)
IND vs AUS 2nd ODI: विराट कोहली का ऑस्ट्रेलिया दौरा अब तक उम्मीदों के विपरीत बीत रहा है। पर्थ में जो अनर्थ हुआ, वही सिलसिला एडिलेड में भी जारी रहा। एक ऐसा मैदान, जहां कोहली का बल्ला हमेशा आग उगलता था, वहीं इस बार रन मशीन पूरी तरह शांत दिखे। एडिलेड के मैदान पर जहां वो कभी हीरो हुआ करते थे, वहीं अब दूसरे वनडे में जीरो पर आउट होकर लौटे। यह पहली बार है जब विराट कोहली एडिलेड में खेले किसी अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में बिना खाता खोले पवेलियन लौटे हैं।
लगातार दो मैचों में “डक” पर आउट
एडिलेड में खेले जा रहे दूसरे वनडे में विराट कोहली ने चार गेंदों का सामना किया और जेवियर बार्टलेट की गेंद पर LBW होकर बिना रन बनाए आउट हो गए। यह लगातार दूसरा मैच है जब वह शून्य पर आउट हुए हैं। इससे पहले पर्थ में खेले गए पहले वनडे में भी कोहली आठ गेंदें खेलने के बाद खाता नहीं खोल पाए थे। यानी पर्थ से लेकर एडिलेड तक उनके लिए किस्मत ने साथ नहीं दिया।
एडिलेट का हीरो शून्य पर आउट
विराट कोहली का नाम एडिलेड के साथ हमेशा से जुड़ा रहा है। यह वही मैदान है, जहां उनके बल्ले ने कई ऐतिहासिक पारियां खेली हैं। एडिलेड में अब तक खेले गए 13 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में कोहली ने 975 रन बनाए हैं, जिसमें 5 शानदार शतक शामिल हैं। इन पारियों में उनका औसत 60.93 का रहा है। सिर्फ वनडे की बात करें तो एडिलेड में खेले 4 मैचों में उन्होंने 244 रन 61 की औसत और 2 शतक के साथ बनाए हैं। यह आंकड़े बताते हैं कि यह मैदान कोहली का पसंदीदा रहा है, लेकिन मौजूदा सीरीज ने उस सिलसिले को तोड़ दिया। पहली बार एडिलेड में उनके बल्ले से कोई रन नहीं निकला।
सम्बंधित ख़बरें
RCB की जीत के साथ विराट कोहली ने रचा इतिहास, IPL में ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज बने
‘ये तो बाबर आजम वाली बात है…,’ IShowSpeed ने विराट की जमकर की तारीफ, तो पाक स्टार को किया जमकर ट्रोल- VIDEO
18 साल पहले कोहली को विश्व विजेता बनाने वाला खिलाड़ी…IPL में नहीं मिला मौका तो बना IT ऑफिसर, अब किया डेब्यू
IPL 2026: कोहली के तूफान में उड़ी गुजरात, टॉप-2 में RCB की एंट्री, इन टीमों पर मंडरा रहा बाहर होने का खतरा
23 अक्टूबर को भी पहली बार असफल
दिलचस्प बात यह है कि कोहली का यह ‘डक’ सिर्फ एडिलेड तक सीमित नहीं रहा। उन्होंने अपने करियर में पहली बार 23 अक्टूबर को खेले किसी मैच में भी शून्य पर आउट हुए हैं। इससे पहले इस तारीख को खेले गए चार अंतरराष्ट्रीय मैचों में उन्होंने दो अर्धशतक और एक शतक जड़ा था, जबकि एक मैच में उन्हें बल्लेबाजी का मौका ही नहीं मिला था।
संन्यास की चर्चाओं के बीच बढ़ते सवाल
लगातार दो मैचों में शून्य पर आउट होने के बाद विराट कोहली के करियर को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। वह पहले ही टी20 क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं और इंग्लैंड दौरे से पहले टेस्ट क्रिकेट को भी अलविदा कह चुके हैं। ऐसे में अब वनडे से संन्यास की अटकलें भी उठने लगी हैं।
ये भी पढ़ें: रोहित शर्मा ने सचिन-विराट को छोड़ा पीछे, एडिलेट में ‘हिटमैन’ ने चौका लगाते ही रचा इतिहास
कुछ रिपोर्ट्स में यह तक कहा गया कि ऑस्ट्रेलिया दौरा कोहली की “फेयरवेल सीरीज” हो सकती है। हालांकि, इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। फिर भी उनके हालिया प्रदर्शन ने इन कयासों को और हवा दे दी है।
Back to back duck virat kolhli india vs australia odi series first duck adelaide international cricket
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 28 April: मकर और तुला राशि वालों के लिए खुशखबरी! पूरे होंगे अधूरे काम, जानें अपनी राशि का हाल
Apr 28, 2026 | 12:05 AMRCB का शर्मनाक रिकॉर्ड अब भी बरकरार, 49 रन वाले ‘कलंक’ है माजरा! हार के बावजूद बच गई दिल्ली कैपिटल्स की इज्जत
Apr 27, 2026 | 11:32 PMRCB की जीत के साथ विराट कोहली ने रचा इतिहास, IPL में ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज बने
Apr 27, 2026 | 11:00 PMViral Video: भीषण गर्मी में दुकानदार ने खोले दरवाजे, आवारा कुत्तों को दी ठंडी जगह
Apr 27, 2026 | 10:28 PMPappu Yadav on BJP: ‘ED-CBI का डर दिखाकर विरोधियों को खत्म कर रही भाजपा’, पप्पू यादव ने सरकार पर साधा निशाना
Apr 27, 2026 | 10:28 PM‘महिलाओं को कहीं भी सुरक्षित नहीं छोड़ा..’, बेंगलुरु मेट्रो कांड पर कर्नाटक HC ने की सख्त टिप्पणी
Apr 27, 2026 | 10:25 PMबंगाल चुनाव 2026: कोलकाता की महिलाओं ने भरी हुंकार, हजार रुपये नहीं, हमें सुरक्षा और रोजगार चाहिए- VIDEO
Apr 27, 2026 | 10:16 PMवीडियो गैलरी

टीएमसी सांसद मिताली बाग पर जानलेवा हमला! फूट-फूट कर रोते हुए बताया कार में हुआ खौफनाक मंजर
Apr 27, 2026 | 10:16 PM
पैरेंट्स को ‘SHUT UP’ बोलने वाली प्रिंसिपल ने तोड़ी चुप्पी, कहा कि 3 घंटे पहले जो हुआ वो किसी ने नहीं देखा
Apr 27, 2026 | 10:09 PM
MP के कटनी में मानवता शर्मसार, मौत से जूझ रहा था पति; एंबुलेंस कर्मी ने बेबस पत्नी से धुलवाई गाड़ी- VIDEO
Apr 27, 2026 | 10:08 PM
इंदौर में सरेआम गुंडागर्दी! मामूली टक्कर के बाद बाइक सवार ने दंपत्ति को डंडे से धमकाया, वसूले ₹3000- VIDEO
Apr 27, 2026 | 10:07 PM
अफसर ने मांगा बीमारी का सबूत, ड्रिप की बोतल लेकर आंगनबाड़ी केंद्र पहुंची सेविका; वीडियो देख दहल जाएगा दिल
Apr 27, 2026 | 10:00 PM
इंदौर में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का लोकल नेटवर्क तबाह! पुलिस के हत्थे चढ़ा बिल्डरों को धमकाने वाला सोनू- VIDEO
Apr 27, 2026 | 09:54 PM













