Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • गुरु, 23 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

2027 ODI World Cup के लिए अभिन्नव मुकुंद ने चुनी टीम इंडिया, रोहित-हार्दिक की वापसी; कई बड़े नाम बाहर

2027 ODI World Cup: पूर्व क्रिकेटर अभिनव मुकुंद ने 2027 वनडे विश्व कप के लिए 15 सदस्यीय भारतीय टीम चुनी है। इसमें रोहित शर्मा और हार्दिक पंड्या को जगह दी गई है और कई बड़े नाम बाहर किए है।

  • Written By: सृष्टि मौर्य
Updated On: Jul 23, 2026 | 02:45 PM

अभिन्नव मुकुंद (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Abhinav Mukund Selects Team India Squad For 2027 ODI WC: भारत की 2027 वनडे विश्व कप की तैयारियों को लेकर चर्चाओं के बीच पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिन्नव मुकुंद ने अपनी पसंदीदा 15 सदस्यीय टीम का चयन किया है। इंग्लैंड के खिलाफ 2-1 से वनडे सीरीज हार, शुभमन गिल की कप्तानी पर उठते सवाल और रोहित शर्मा के भविष्य को लेकर जारी अटकलों के बीच मुकुंद की टीम ने नई बहस छेड़ दी है।

अभिन्नव मुकुंद कहा कि उन्होंने अनुभव और संतुलन को प्राथमिकता देते हुए अपनी टीम चुनी है। उन्होंने रोहित शर्मा को टीम में बरकरार रखा, जबकि हार्दिक पंड्या की वापसी भी कराई। दूसरी ओर, कई युवा खिलाड़ियों को जगह नहीं मिली।

रोहित शर्मा और हार्दिक पंड्या पर जताया भरोसा

मुकुंद ने शुभमन गिल को कप्तान चुना है, जबकि रोहित शर्मा और विराट कोहली को शीर्ष क्रम में जगह दी है। उनका मानना है कि बड़े टूर्नामेंट में अनुभवी खिलाड़ियों की भूमिका बेहद अहम होती है। हार्दिक पंड्या को ऑलराउंडर के रूप में शामिल कर उन्होंने टीम को अतिरिक्त संतुलन देने की कोशिश की है।

सम्बंधित ख़बरें

बेहतर ट्रेनिंग का मिला इनाम, कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत की चार महिला जूडो खिलाड़ियों का चयन

चाइना ओपन में लक्ष्य सेन की शानदार जीत, अब प्री-क्वार्टर फाइनल में विक्टर लाई से होगी भिड़ंत

क्या अभिषेक शर्मा के नाम जुड़ जाएगा ये शर्मनाक वर्ल्ड रिकॉर्ड? 2026 में 9 डक ने बढ़ाई चिंता

LPL के दौरान हैमस्ट्रिंग इंजरी का शिकार हुए कुसल मेंडिस, भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले फिटनेस पर सस्पेंस

कुलदीप यादव को भी मिली जगह

हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ पूरी वनडे सीरीज में बाहर रहने वाले कुलदीप यादव को मुकुंद ने अपनी टीम में एकमात्र विशेषज्ञ स्पिनर के रूप में चुना है। कुलदीप को लॉर्ड्स वनडे में मौका नहीं दिए जाने की आलोचना रविचंद्रन अश्विन और हनुमा विहारी जैसे पूर्व खिलाड़ी भी कर चुके हैं।

इन खिलाड़ियों को नहीं मिली जगह

मुकुंद की टीम से कई चर्चित नाम बाहर रहे। संजू सैमसन, यशस्वी जायसवाल, अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह और अर्शदीप सिंह जैसे खिलाड़ियों को उन्होंने अपनी विश्व कप टीम में शामिल नहीं किया।

2027 ODI World Cup के लिए अभिन्नव मुकुंद की चुनी हुई टीम-

श्रेणी खिलाड़ी
बल्लेबाज शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर
विकेटकीपर केएल राहुल, ईशान किशन
ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर
स्पिनर कुलदीप यादव
तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा, गुरनूर बराड़

यह भी पढ़ें:- बेहतर ट्रेनिंग का मिला इनाम, कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत की चार महिला जूडो खिलाड़ियों का चयन

अनुभव पर लगाया दांव

अभिन्नव मुकुंद का मानना है कि दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में होने वाले 2027 वनडे विश्व कप में अनुभव सबसे बड़ा हथियार साबित होगा। उनकी चुनी हुई बल्लेबाजी क्रम पहले भी बड़े मुकाबलों में भारत को जीत दिला चुका है, जबकि तेज गेंदबाजी आक्रमण को उन्होंने टीम की सबसे बड़ी ताकत बताया।

अब ये देखना दिलचस्प होगा कि चयनकर्ता आने वाले महीनों में किस दिशा में आगे बढ़ते हैं और क्या मुकुंद की ये टीम भविष्य की भारतीय विश्व कप टीम से मेल खाती है।

2027 odi world cup abhinav mukund picks team india squad rohit hardik

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 23, 2026 | 02:45 PM

Topics:  

  • Hardik Pandya
  • Rohit Sharma
  • Sports News
  • T20 World Cup

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.