रोहित ने बल्ले से जड़ा करारा तमाचा, रवि शास्त्री ने आलोचकों को दिया जवाब; अश्विन ने भी किया समर्थन
Ravi Shastri Statement: लॉर्ड्स में रोहित शर्मा के 138 रन के शतक पर रवि शास्त्री ने आलोचकों को जवाब दिया। वहीं अश्विन ने भी 2027 वर्ल्ड कप में रोहित-विराट के भविष्य पर बड़ी बात कही है।
- Written By: सृष्टि मौर्य
रोहित शर्मा (सोर्स- सोशल मीडिया)
Ravi Shastri Praised Rohit Sharma: इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स वनडे में रोहित शर्मा की शानदार 138 रन की पारी के बाद उनके भविष्य को लेकर चल रही बहस पर पूर्व भारतीय मुख्य कोच रवि शास्त्री ने बड़ा बयान दिया है। शास्त्री ने कहा कि रोहित ने अपने बल्ले से आलोचकों को करारा जवाब दिया है और उनकी ये पारी उनके खिलाफ उठ रही सभी आवाजों का जवाब थी।
बल्ले से मारा करारा तमाचा
द हंड्रेड 2026 के उद्घाटन मुकाबले के दौरान कमेंट्री करते हुए रवि शास्त्री ने रोहित शर्मा को स्टैंड्स में देखकर कहा कि हिटमैन यहां मौजूद हैं और अब बिल्कुल रिलैक्स होंगे क्योंकि उन्होंने अपने आलोचकों को शांत कर दिया है। आखिरी वनडे से पहले उनके भविष्य को लेकर काफी शोर मचाया गया था, लेकिन उन्होंने बल्ले से करारा तमाचा जड़ते हुए 138 रन बना दिए। लॉर्ड्स में उनका पहला शतक था।
शास्त्री ने रोहित की कप्तानी का भी जिक्र करते हुए कहा कि वो मुंबई इंडियंस को पांच आईपीएल खिताब दिला चुके हैं और उनके अनुभव पर सवाल उठाना आसान नहीं है।
सम्बंधित ख़बरें
सिर्फ तुम्हें देखने आए हैं, वैभव सूर्यवंशी से मिलने राजस्थान से जिम्बाब्वे पहुंचीं बुजुर्ग फैन; देखें VIDEO
अफगानिस्तान क्रिकेट को बड़ा झटका, हश्मतुल्लाह शाहिदी ने छोड़ी कप्तानी; सामने आई ये बड़ी वजह
BCCI और ललित मोदी को बड़ी राहत, ट्रिब्यूनल ने पलटा ED का फैसला; IPL 2009 से जुड़ा है मामला
Tilak Varma: देश के लिए खेल रहा हूं, स्ट्राइक रेट के लिए नहीं; आलोचनाओं पर तिलक वर्मा का करारा जवाब
Lord’s ➡️ The Oval The Hitman is in attendance for the season opener! 😍#TheHundred 2026 👉 MI London vs Sunrisers Leeds | LIVE NOW! pic.twitter.com/5I9xYzOxrz — Star Sports (@StarSportsIndia) July 21, 2026
लॉर्ड्स वनडे को माना जा रहा था आखिरी मैच
इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे से पहले ऐसी चर्चाएं तेज थीं कि ये रोहित शर्मा का भारत के लिए आखिरी वनडे मुकाबला हो सकता है। हालांकि लॉर्ड्स में खेली गई उनकी 138 रन की शानदार पारी ने इन अटकलों पर फिलहाल विराम लगा दिया।
‘रोहित और विराट को कोई नहीं छू सकता’
रविचंद्रन अश्विन ने भी अपने यूट्यूब चैनल पर कहा कि अगर रोहित और विराट खेलना चाहते हैं तो उन्हें कोई नहीं छू सकता। उनके रिकॉर्ड ही उनकी सबसे बड़ी ताकत हैं। रोहित के नाम लगभग 12 हजार अंतरराष्ट्रीय रन हैं। वे सिर्फ खिलाड़ी नहीं, बल्कि करोड़ों फैंस की पसंद हैं। लोग उन्हें देखने के लिए स्टेडियम आते हैं। अगर उन्हें बाहर किया गया तो बहुत बड़ा हंगामा होगा।
क्या है रोहित की इच्छा?
अश्विन ने कहा कि रोहित शर्मा अब किसी आलोचक को जवाब देने के लिए नहीं खेल रहे हैं, बल्कि उनकी सबसे बड़ी प्रेरणा 2027 वनडे वर्ल्ड कप खेलना है। उन्होंने कहा, कि रोहित को अब किसी को कुछ साबित करने की जरूरत नहीं है। हमने इतने सालों से उन्हें खेलते देखा है। उनके अंदर सिर्फ एक ही भूख है कि वो अगला वनडे वर्ल्ड कप खेलें और इसी वजह से वो खुद को लगातार बेहतर बनाए रखना चाहते हैं।
यह भी पढ़ें:- सिर्फ तुम्हें देखने आए हैं, वैभव सूर्यवंशी से मिलने राजस्थान से जिम्बाब्वे पहुंचीं बुजुर्ग फैन; देखें VIDEO
वनडे वर्ल्ड कप पर नजर
रोहित शर्मा की लॉर्ड्स में खेली गई पारी के बाद एक बार फिर ये साफ संकेत मिला है कि अनुभवी बल्लेबाज अभी वनडे क्रिकेट से दूरी बनाने के मूड में नहीं हैं। ऐसे में अब उनकी नजर 2027 वनडे वर्ल्ड कप पर होगी, जबकि टीम इंडिया भी अपने सबसे अनुभवी बल्लेबाज से आगे भी बड़ी पारियों की उम्मीद करेगी।
