Video: रोहित के बल्ले से निकला आसमानी छक्का, शॉट मारकर खुद ही ली फील्डर की चुटकी, ये वीडियो मिस मत करना
Rohit Sharma Batting Video: रोहित शर्मा ने आईपीएल के अगले सीजन की तैयारी शुरू करते हुए मुंबई इंडियंस कैंप में जोरदार छक्का जड़ा, गेंद सीधे पवेलियन में जा पहुंची। ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
रोहित शर्मा (फोटो-@mipaltan)
Rohit Sharma Batting Video Viral on Social Media: आईपीएल के आगामी सीजन से पहले रोहित पूरी तरह तैयार नजर आ रहे हैं। इसके लिए सभी टीमों ने अपनी-अपनी तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। वहीं, मुंबई इंडियंस का कैंप भी 28 मार्च से शुरू होने वाले आईपीएल 2026 की तैयारियों में जुट गया है। मुंबई के पूर्व कप्तान ने कैंप जॉइन करते ही प्रैक्टिस के दौरान शानदार छक्का जड़कर अपने इरादे साफ कर दिए हैं।
प्रैक्टिस में रोहित का दमदार अंदाज
मुंबई इंडियंस के कैंप से सामने आए एक वीडियो में रोहित शर्मा बेहतरीन फॉर्म में दिखे। उन्होंने शार्दुल ठाकुर की गेंद पर जोरदार छक्का लगाया, जो सीधे पवेलियन में जा गिरा। खास बात यह रही कि शॉट खेलने के बाद रोहित मजाकिया अंदाज में खुद ही ‘कैच इट’ की आवाज लगाने लगे। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस इसे खूब पसंद कर रहे हैं।
Shaana and Lord’s banter is already here 😂 pic.twitter.com/8SZHCH0hit — Mumbai Indians (@mipaltan) March 17, 2026
सम्बंधित ख़बरें
BWF वर्ल्ड चैंपियनशिप 2026: पीवी सिंधु को मिली 9वीं वरीयता, सात्विक-चिराग पांचवें नंबर पर; देखिए पूरी अपडेट
क्रिकेट के बाद अब टीम के मालिकाना हक में जहीर खान की एंट्री, LPL की इस फ्रेंचाइजी के सह-मालिक बने
Happy Birthday Venkatesh Prasad: टेनिस बॉल से टीम इंडिया तक, जानिए 90 के दशक के स्टार पेसर की अनसुनी कहानी
रिटायरमेंट के बाद पूर्व क्रिकेटरों को BCCI से कितनी मिलती है पेंशन? जानिए भारतीय क्रिकेट बोर्ड का नियम
फिटनेस पर उठे सवालों का दिया जवाब
पिछले कुछ समय से रोहित शर्मा की फिटनेस को लेकर सवाल उठ रहे थे, लेकिन अब मैदान पर उनकी फुर्ती देखकर साफ लग रहा है कि उन्होंने इस पर काफी काम किया है। प्रैक्टिस के दौरान उनका मूवमेंट और शॉट सिलेक्शन काफी प्रभावशाली नजर आया। आने वाले सीजन में टीम को उनसे बड़े रन की उम्मीद होगी। भले ही इस बार मुंबई इंडियंस की कप्तानी हार्दिक पांड्या के हाथों में है, लेकिन रोहित शर्मा टीम के थिंक टैंक का अहम हिस्सा बने हुए हैं। उनके अनुभव का फायदा टीम को जरूर मिलेगा। पिछले कुछ सीजन में टीम का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा है, ऐसे में इस बार टीम बेहतर प्रदर्शन करना चाहेगी।
ये भी पढ़ें: सूर्या की कामयाबी के पीछे का कारण हैं देविशा, कप्तान ने बताया कैसे उनकी पत्नी ने बदल दी जिंदगी
29 मार्च को केकेआर से भिड़ंत
आईपीएल का नया सीजन 28 मार्च से शुरू होगा, जबकि मुंबई इंडियंस अपना पहला मुकाबला 29 मार्च को खेलेगी। यह मैच कोलकाता नाइड राइडर्स के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होगा। इस मुकाबले में टीम की नजर जीत के साथ शुरुआत करने पर रहेगी। मुंबई इंडियंस के लिए हाल के सीजन कुछ खास नहीं रहे हैं। टीम पिछले सीजन प्लेऑफ तक तो पहुंची, लेकिन आगे नहीं बढ़ सकी। वहीं 2024 में टीम अंक तालिका में आखिरी स्थान पर रही थी। गौरतलब है कि मुंबई ने आखिरी बार 2020 में रोहित शर्मा की कप्तानी में खिताब जीता था।
