Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • मंगल, 4 अगस्त 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

रिटायरमेंट के बाद पूर्व क्रिकेटरों को BCCI से कितनी मिलती है पेंशन? जानिए भारतीय क्रिकेट बोर्ड का नियम

BCCI Pension Scheme: रिटायर्ड और फर्स्ट क्लास क्रिकेटरों को BCCI कितनी पेंशन देता है? टेस्ट खिलाड़ियों से लेकर घरेलू और महिला क्रिकेटरों को मिलने वाली पेंशनऔर मेडिकल सुविधाओं का पूरा ब्योरा।

  • Written By: अर्पित शुक्ला
Updated On: Aug 04, 2026 | 10:27 PM

फाइल फोटो (Image- Social Media)

Follow Us
Follow Us:

Indian Cricketers Pension: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ियों को लेकर अक्सर यह सवाल उठता है कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद क्या उन्हें भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की ओर से आर्थिक सहायता या पेंशन मिलती है? इतना ही नहीं, जिन खिलाड़ियों का करियर केवल घरेलू क्रिकेट या फर्स्ट क्लास क्रिकेट तक सीमित रहा, क्या वे भी इस योजना के दायरे में आते हैं? आइए जानते हैं BCCI की पेंशन योजना से जुड़ी अहम बातें।

फर्स्ट क्लास क्रिकेटरों के लिए पेंशन

BCCI की पेंशन योजना के तहत फर्स्ट क्लास क्रिकेट खेल चुके पूर्व खिलाड़ियों को हर महीने 30,000 रुपये की पेंशन दी जाती है। वहीं, 2003 से पहले फर्स्ट क्लास क्रिकेट खेलने वाले पुरुष और महिला खिलाड़ियों को बोर्ड की ओर से 45,000 रुपये प्रति माह की पेंशन प्रदान की जाती है।

पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को कितनी पेंशन?

भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकीं पूर्व महिला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटरों को BCCI की ओर से 52,500 रुपये प्रति माह की पेंशन मिलती है।
इसके अलावा, पूर्व टेस्ट क्रिकेटरों को 60,000 रुपये प्रति माह पेंशन दी जाती है।

सम्बंधित ख़बरें

Ben Stokes Statement: बेन स्टोक्स ने कर दिया बड़ा ऐलान, संन्यास के बाद निभाना चाहते हैं यह अहम जिम्मेदारी

SL vs IND Test Series: श्रीलंका रवाना होने के बाद क्या होगा टीम इंडिया का शेड्यूल? देखें पूरी स्क्वाड

पाकिस्तान क्रिकेट में बड़ा बदलाव, खराब बल्लेबाजी के बीच विदेशी दिग्गज को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

भारत दौरे के लिए ऑस्ट्रेलिया A महिला टीम का ऐलान, तीन फॉर्मेट में होगी सीरीज; इन दो स्टार खिलाड़ियों की वापसी

वरिष्ठ टेस्ट क्रिकेटरों के लिए अधिक राशि

जिन पूर्व भारतीय खिलाड़ियों ने 25 या उससे अधिक टेस्ट मैच खेले हैं, उन्हें वरिष्ठ टेस्ट क्रिकेटर की श्रेणी में रखा जाता है। ऐसे खिलाड़ियों को BCCI की ओर से 70,000 रुपये प्रति माह पेंशन के रूप में दिए जाते हैं।

चिकित्सा सहायता का भी प्रावधान

पेंशन के अलावा BCCI पूर्व खिलाड़ियों के लिए चिकित्सा सहायता भी उपलब्ध कराता है। बोर्ड की नीति के अनुसार, कम से कम 10 फर्स्ट क्लास मैच खेलने वाले पूर्व क्रिकेटरों को इलाज के लिए 10 लाख रुपये तक की चिकित्सा सहायता दी जा सकती है।

यह भी पढ़ें- कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 से लौटे भारतीय बॉक्सरों का भव्य स्वागत, एयरपोर्ट पर ढोल-नगाड़ों से गूंजा माहौल

खिलाड़ियों के लिए सामाजिक सुरक्षा का माध्यम

BCCI की यह पेंशन योजना उन पूर्व खिलाड़ियों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से शुरू की गई है, जिन्होंने भारतीय क्रिकेट में योगदान दिया है। इसके जरिए अंतरराष्ट्रीय और घरेलू दोनों स्तर के खिलाड़ियों को रिटायरमेंट के बाद वित्तीय और स्वास्थ्य संबंधी सहायता उपलब्ध कराई जाती है।

How much pension bcci gives to former cricketers check full details

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 04, 2026 | 10:27 PM

Topics:  

  • BCCI
  • Cricket News
  • Indian Cricket Players

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.