IND vs AUS: रोहित शर्मा बनाएंगे अनोखा रिकॉर्ड? जो किसी ने नहीं किया वो करेगा ‘हिटमैन’ का बल्ला
IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया दौरा रोहित शर्मा के लिए खास होगा, क्योंकि वह लंबे समय बाद सिर्फ खिलाड़ी के रूप में वनडे खेलेंगे। इस तीन मैचों की सीरीज में उनके पास नया इतिहास रचने का सुनहरा मौका है।
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
रोहित शर्मा (फोटो- सोशल मीडिया)
Rohit Sharma: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज 19 अक्टूबर से शुरू होने जा रही है। यह सीरीज कई मायनों में खास है, क्योंकि करीब सात महीने बाद रोहित शर्मा और विराट कोहली एक साथ भारत के लिए वनडे फॉर्मेट में नजर आने वाले हैं। दोनों खिलाड़ियों की वापसी को लेकर फैन्स में जबरदस्त उत्साह है, लेकिन सबसे ज्यादा सुर्खियां रोहित शर्मा बटोर रहे हैं। इस दौरे पर उनके पास एक ऐसा मौका है, जो अब तक कोई भी बल्लेबाज हासिल नहीं कर सका है।
रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास
दरअसल, रोहित शर्मा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे मैचों में 100 छक्के लगाने वाले दुनिया के पहले और इकलौते बल्लेबाज बन सकते हैं। अभी तक उन्होंने कंगारुओं के खिलाफ कुल 46 वनडे मैचों में 88 छक्के लगाए हैं। यानी सिर्फ 12 छक्के और जड़ते ही वह यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल कर लेंगे। यह रिकॉर्ड उन्हें न केवल वनडे क्रिकेट में बल्कि पूरी क्रिकेट दुनिया में अलग मुकाम दिला देगा।
रोहित शर्मा का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ प्रदर्शन हमेशा शानदार रहा है। वह पहले से ही इस टीम के खिलाफ वनडे प्रारूप में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज हैं। उनका आक्रामक अंदाज़ और सटीक टाइमिंग उन्हें दुनिया के सबसे खतरनाक ओपनरों में से एक बनाते हैं। आने वाली सीरीज में फैन्स को उम्मीद है कि वह अपने पुराने अंदाज़ में लौटेंगे और एक बार फिर छक्कों की बरसात करेंगे।
सम्बंधित ख़बरें
2027 ODI World Cup के लिए अभिन्नव मुकुंद ने चुनी टीम इंडिया, रोहित-हार्दिक की वापसी; कई बड़े नाम बाहर
LPL के दौरान हैमस्ट्रिंग इंजरी का शिकार हुए कुसल मेंडिस, भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले फिटनेस पर सस्पेंस
रोहित ने बल्ले से जड़ा करारा तमाचा, रवि शास्त्री ने आलोचकों को दिया जवाब; अश्विन ने भी किया समर्थन
रोहित-कोहली को बाहर करना नामुमकिन, अश्विन का बड़ा बयान, बोले- उनके खिलाफ फैसला…
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान ईयान मोर्गन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे में 48 छक्कों के साथ दूसरे स्थान पर हैं। तीसरे स्थान पर मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर हैं, जिन्होंने 35 छक्के लगाए हैं। वहीं, भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी 33 छक्कों के साथ चौथे स्थान पर हैं, जबकि न्यूजीलैंड के ब्रैंडन मैकुलम भी 33 छक्कों के साथ पांचवें स्थान पर मौजूद हैं।
AUS के खिलाफ वो 5 बल्लेबाज जिन्होंने ODI में सबसे ज्यादा छक्के लगाए हो
- रोहित शर्मा – 88 सिक्स (46 वनडे)
- इयोन मोर्गन – 48 सिक्स (57 वनडे)
- सचिन तेंदुलकर – 35 सिक्स (71 वनडे)
- एमएस धोनी – 33 सिक्स (55 वनडे)
- ब्रैंडन मैकुलम – 33 सिक्स (47 वनडे)
ये भी पढ़ें: ‘हां, मैं 2027 वर्ल्डकप खेलूंगा…’ रोहित शर्मा ने नन्हे फैंस से किया दिल छू लेने वाला वादा- VIDEO
इस बार की वनडे सीरीज रोहित शर्मा और विराट कोहली दोनों के लिए बेहद अहम मानी जा रही है। दोनों दिग्गज आखिरी बार भारत के लिए चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 में खेले थे। उसके बाद आईपीएल 2025 के दौरान उन्होंने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेकर वनडे और टी20 पर फोकस करने का फैसला किया था।
