अब जो उम्र की सीमा तय की गई है, वह उन राष्ट्रीय खेल संगठनों के अधिकारियों के लिए लागू होगी, जिनके अंतरराष्ट्रीय संगठन (जैसे कि इस मामले में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद) ने उम्र के बारे में कोई खास नियम नहीं बनाए हैं। बोर्ड के एक सूत्र ने नाम न छापने की शर्त पर मीडिया एजेंसी को बताया कि रोजर सितंबर में होने वाली बोर्ड बैठक तक अपने पद पर बने रहेंगे। उन्हें नया कार्यकाल मिलेगा या नहीं, यह इस बात पर निर्भर करेगा कि बीसीसीआई के सदस्य और उससे जुड़े अन्य प्रभावशाली लोग क्या फैसला लेते हैं।
नए खेल विधेयक से BCCI के अध्यक्ष को फायदा, अब सितंबर तक अपने पद पर बने रहेंगे रोजर बिन्नी
Roger Binny To Continue As BCCI President: बीसीसीआई के अध्यक्ष रोजर बिन्नी को लोकसभा में नेशनल स्पोर्ट्स बिल पारित होने के बाद फायदा हुआ है। वो अब सितंबर तक अपने पद पर बने रह सकते हैं।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
Updated On:
Aug 13, 2025 | 09:05 PM
रोजर बिन्नी (फोटो-सोशल मीडिया)
Roger Binny To Continue As BCCI President: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) केै अध्यक्ष रोजर बिन्नी पिछले महीने 70 साल के हो गए है। लेकिन उसके बाद भी वो अध्यक्ष पद पर बने रहेंगे। वो अब वार्षिक आम बैठक तक अध्यक्ष बन रहेंगे। लोकसभा में नेशनल स्पोर्ट्स बिल के पारित होने के बाद रोजर बिन्नी को फायदा हुआ है।
मंगलवार को संसद में राष्ट्रीय खेल विधेयक पारित होने के साथ 1983 विश्व कप के हीरो रोजर बिन्नी अब कम से कम सितंबर में होने वाली बीसीसीआई की वार्षिक आम बैठक तक अध्यक्ष बने रहेंगे। अगर बीसीसीआई की राज्य इकाई के सदस्य बिन्नी को अध्यक्ष पद पर बनाए रखने सहमत होते हैं, तो बिन्नी 75 साल की उम्र तक पद पर बने रह सकते हैं।
एक बार और बन सकते हैं अध्यक्ष
बीसीसीआई अब राष्ट्रीय खेल विधेयक के तहत आएगा, लेकिन सूचना का अधिकार (RTI) अधिनियम उस पर लागू नहीं होगा क्योंकि यह देश का सबसे अमीर खेल संगठन है और सरकार से कोई पैसा नहीं लेता। बीसीसीआई की कानूनी टीम अभी इस नए कानून के छोटे-छोटे नियमों को समझ रही है।
यह भी पढ़ें: दलीप ट्रॉफी में ईस्ट जोन को लगा बड़ा झटका, भारतीय टीम का स्टार खिलाड़ी टूर्नामेंट से हुआ बाहर
सूत्र ने कहा कि यह कानून अभी हाल ही में बना है, इसलिए उन्हें इसे पूरी तरह समझने और इस पर फैसला लेने के लिए कुछ समय चाहिए।उन्होंने यह भी कहा कि इस कानून में कई बातें और भी हैं जिन पर चर्चा करनी है। इसके लिए वरिष्ठ खिलाड़ी, कोचिंग स्टाफ और सभी जुड़े लोगों से बात की जाएगी, खासकर क्योंकि क्रिकेट 2028 के ओलंपिक्स में खेला जाएगा। बिन्नी को अक्टूबर 2022 में पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली की जगह बीसीसीआई अध्यक्ष नियुक्त किया गया था।
Roger binny to continue as bcci president till agm in september
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Published On:
Aug 13, 2025 | 08:58 PM
