-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Bcci Breaks Silence On Odi Retirement Rohit Sharma And Virat Kohli
विराट कोहली और रोहित शर्मा का ODI रिटायरमेंट? BCCI ने बताई असल कहानी
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
Virat Kohli and Rohit Sharma ODI Retirement: इस वक्त रोहित शर्मा और विराट कोहली के वनडे क्रिकेट से संन्यास की खबरों ने जोर पकड़ रखा है। अब इस पर बीसीसीआई ने अपना रुख साफ कर दिया है।

रोहित शर्मा और विराट कोहली (फोटो- सोशल मीडिया)
Virat Kohli and Rohit Sharma: शुभमन गिल की अगुवाई में टीम इंडिया ने इंग्लैंड के दौरा बेहतरीन अंदाज में खत्म किया। अंतिम मुकाबले में जीत के साथ टीम ने सीरीज को 2-2 की बराबरी पर खत्म किया। अब टीम इंडिया की नजर अगले महीने से शुरु होने वाले एशिया कप 2025 पर है। इससे पहले विराट कोहली और रोहित शर्मा के वनडे भविष्य को लेकर चर्चाओं का दौर चल रहा है। अब इन दोनों खिलाड़ियों को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है।
रोहित शर्मा और विराट कोहली के वनडे भविष्य को लेकर फैली अटकलों पर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने चुप्पी तोड़ी है। बीसीसीआई ने कहा है कि अभी इन दोनों के भविष्य को लेकर कोई निर्णय लेने की जल्दी नहीं है। फिलहाल हमारा ध्यान अगले महीने से शुरु होने वाले एशिया कप और अगले साल टी20 विश्वकप की तैयारियों पर है।
रिटारमेंट की खबरें थी तेज
इंग्लैंड सीरीज खत्म होने के बाद सितंबर में होने वाले एशिया कप तक टीम इंडिया को कोई भी इंटरनेशनल मैच नहीं खेलना है। ऐसे में विराट कोहली और रोहित शर्मा के वनडे इंटरनेशल करियर खत्म होने की चर्चा तेज हो गई है। इससे पहले कई मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया था कि ये दोनों खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया दौरे अक्टूबर 2025 के दौरान अपने अंतरराष्ट्रीय करियर पर ब्रेक लगा सकते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
ICC T20 रैंकिंग में बड़ा उलटफेर: अभिषेक शर्मा को पछाड़कर नंबर वन बने ईशान किशन, बुमराह व गिल का भी जलवा
बारिश में धूल गया इंडिया vs इंग्लैंड T20 सीरीज का पहला मुकाबला, अभिषेक-अय्यर की मेहनत पर फिरा पानी!
Asian Games 2026: टीम इंडिया में चंडीगढ़ की इस जांबाज खिलाड़ी की एंट्री, भारत को करेगी रिप्रेजेंट!
IND vs ENG 1st T20: आयरलैंड का जख्म भूल इंग्लैंड पर पलटवार करने उतरेगी टीम इंडिया, वैभव सूर्यवंशी पर नजर
बीसीसीआई के सूत्र ने कही अहम बातें
इन सब के बीच बीसीसीआई के एक सूत्र ने न्यूज एजेंसी PTI को कहा है कि दोनों खिलाड़ियों के लिए ऐसी कोई जल्दबाजी या फेयरवेल मैच की चर्चा बीसीसीआई की मीटिंग में नहीं हुई है। इसके अलावा न ही किसी खिलाड़ी पर संन्यास के लिए दबाव डाला जा रहा है। सूत्र ने कहा है कि बोर्ड जल्दबाजी में कोई भी फैसला नहीं करता है। वो बड़े खिलाड़ियों के व्यक्तिगत मामलों में उनकी इच्छा को महत्व देता है।
बीसीसीआई के सूत्र ने PTI को कहा है कि “दोनों खिलाड़ी (रोहित शर्मा/विराट कोहली) ने टेस्ट और टी20 क्रिकेट से पहले ही रिटायरमेंट ले लिया है। ये दोनों फिलहाल वनडे क्रिकेट में एक्टिव हैं। यदि उनके मन में कोई योजना है तो जाहिर तौर पर वे भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के बड़े अधिकारियों को जरूर बताएंगे। जैसा उन्होंने इंग्लैंड टेस्ट से ठीक पहले किया था।”
ये भी पढ़ें: भारतीय फुटबॉलरों पर बरसा पैसा, एशियन कप क्वालिफिकेशन के लिए मिलेगा बड़ा इनाम
इसके आगे सूत्र ने कहा कि “अगर हम भारतीय टीम के नजरिए से देखें तो अगला बड़ा टूर्नामेंट फरवरी में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप है और हमें उसकी तैयारी करनी है, जिसमें कि हमारा ध्यान सितंबर में होने वाले एशिया कप टी20 टूर्नामेंट पर है। इसमें हमारी कोशिश अच्छी टीम भेजने पर होगी।”
Bcci breaks silence on odi retirement rohit sharma and virat kohli
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
क्या केतन अग्रवाल मर्डर केस में शामिल है कोई तीसरा शख्स? तीसरे आरोपी की तलाश में जुटी लोनावला पुलिस
Jul 02, 2026 | 12:49 PM8th Pay Commission: क्या कोविड में रोके गए 18 महीने का बकाया DA देगी सरकार? 8वें वेतन आयोग के बीच चर्चा तेज
Jul 02, 2026 | 12:46 PMसीहोर के जावर में दर्दनाक हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी तेज रफ्तार यात्री बस, हादसे में कई लोग गंभीर घायल
Jul 02, 2026 | 12:43 PMमुंबई में भारी बारिश से जलाशयों का जलस्तर 7.31% तक पहुंचा, ओवरफ्लो हुई पवई झील; शुक्रवार को बीएमसी की बैठक
Jul 02, 2026 | 12:39 PMदिल्ली–पंजाब में आतंकी साजिश का भंडाफोड़: ISI नेटवर्क से जुड़े 4 आरोपी गिरफ्तार
Jul 02, 2026 | 12:35 PMअयोध्या में वकीलों ने काटा बवाल! पुलिस बैरिकेड्स तोड़कर थाने में घुसी भारी भीड़, चंपत राय पर दर्ज होगी FIR
Jul 02, 2026 | 12:35 PMGen Z Dating: डेटिंग को लेकर बदल रही है Gen Z की सोच, जानिए क्या है नया ट्रेंड
Jul 02, 2026 | 12:31 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














