तिलक वर्मा भी रह गए सन्न, वैन डेर ने 41 की उम्र में दिखाया सुपरमैन अवतार, पकड़ा टूर्नामेंट का सबसे बेस्ट
Roelof Van Der Merwe: टी20 विश्व कप 2026 में नीदरलैंड के रूलोफ वैन डेर मेरवे ने शानदार डाइव लगाकर हवा में हैरतअंगेज कैच पकड़ा। उनके इस बेहतरीन प्रयास से तिलक वर्मा की पारी का अंत हो गया।
- Written By: संजय बिष्ट
रूलोफ वैन डेर मेरवे ने लपका शानदार कैच (फोटो- सोशल मीडिया)
IND vs NED: टी20 विश्व कप 2026 में नीदरलैंड के अनुभवी ऑलराउंडर रूलोफ वैन डेर मेरवे एक बार फिर अपनी फुर्ती और फिटनेस की वजह से चर्चा में हैं। 41 साल के मेरवे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में लंबा अनुभव रखते हैं और साउथ अफ्रीका के लिए भी खेल चुके हैं। बाद में उन्होंने नीदरलैंड की ओर से खेलना शुरू किया और 2015 में इस टीम के लिए अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया। वह दुनिया भर की कई टी20 लीग में भी हिस्सा ले चुके हैं और अपने हरफनमौला प्रदर्शन के लिए पहचाने जाते हैं।
बाउंड्री लाइन पर लपका शानदार कैच
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और नीदरलैंड के बीच खेले जा रहे मुकाबले में मेरवे ने अपनी फील्डिंग से सभी को प्रभावित किया। भारतीय बल्लेबाज तिलक वर्मा ने पारी के नौवें ओवर की आखिरी गेंद को लॉन्ग ऑफ की दिशा में खेला। गेंद बाउंड्री की ओर जा रही थी, लेकिन वहां तैनात मेरवे तेजी से अपनी दाहिनी ओर दौड़े और हवा में छलांग लगाते हुए दोनों हाथों से शानदार कैच पकड़ लिया। इस बेहतरीन प्रयास के साथ तिलक वर्मा की पारी का अंत हो गया और मैदान पर मौजूद दर्शकों ने भी इस कैच की सराहना की।
Undoubtedly, the Greatest ever catch by 41-year-old Roelof van der Merwe in T20 World Cup. pic.twitter.com/3YqgqGROY4 — World Monitor (@MonitorWarnow) February 18, 2026
सम्बंधित ख़बरें
IPL 2026: इकाना में शतक लगाकर अय्यर ने बतौर कप्तान हासिल की बड़ी उपलब्धि, बने रोहित-कोहली के क्लब का हिस्सा
PBKS की धमाकेदार जीत, श्रेयस अय्यर और प्रभसिमरन सिंह के तूफान में उड़ी LSG, पंजाब ने लखनऊ को 7 विकेट से रौंदा
LSG vs PBKS: इकाना में पंजाब किंग्स के लिए ‘करो या मरो’ का मुकाबला, जीत के लिए बनाने होंगे 197 रन
क्वालीफायर-1 से पहले RCB कैंप में छाई मायूसी, निजी कारणों के चलते IPL 2026 छोड़ घर वापस लौटा ये धाकड़ खिलाड़ी
तिलक वर्मा का प्रदर्शन
तिलक वर्मा भारतीय टीम के अहम बल्लेबाज माने जाते हैं, हालांकि इस टूर्नामेंट में वह अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में बदलने में सफल नहीं हो पा रहे हैं। नीदरलैंड के खिलाफ मुकाबले में उन्होंने 27 गेंदों पर 31 रन बनाए। इससे पहले पाकिस्तान के खिलाफ उन्होंने 24 गेंदों पर 25 रन बनाए थे। नामीबिया के खिलाफ 21 गेंदों पर 25 और अमेरिका के खिलाफ 16 गेंदों पर 25 रन की पारी खेली थी। टी20 विश्व कप से पहले उनकी सर्जरी हुई थी, जिसके कारण वह न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज का हिस्सा नहीं बन पाए थे।
ये भी पढ़ें: जीत की भूख अभी बाकी है…ऑस्ट्रेलिया को घर भेजने के बाद सिकंदर रजा ने बताया अपना अगला टारगेट
भारत ने बनाए 193 रन
टी20 विश्व कप 2026 के 36वें मुकाबले में भारतीय टीम ने नीदरलैंड के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 193 रन बनाए। भारतीय टीम की ओर से शिवम दुबे ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए सर्वाधिक 66 रन की पारी खेली। उनकी इस तेज पारी ने टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। नीदरलैंड की ओर से वीक सबसे सफल गेंदबाज रहे और उन्होंने दो विकेट हासिल किए।
