Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • मंगल, 7 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

रांची से विश्व क्रिकेट के शिखर तक… आखिर कैसे बने करोड़ों दिलों के सबसे चहेते MS Dhoni?

MS Dhoni Birthday: जानिए आखिर क्यों महेंद्र सिंह धोनी आज भी करोड़ों दिलों पर राज करते हैं। पढ़ें उनके जीवन, रिकॉर्ड और प्रेरणादायक सफर की खास बातें।

  • Written By: वंदना शर्मा
Updated On: Jul 07, 2026 | 09:49 AM
Follow Us
Follow Us:
1 / 10

7 जुलाई को भारतीय क्रिकेट के सबसे सफल और लोकप्रिय कप्तानों में शामिल महेंद्र सिंह धोनी अपना जन्मदिन मनाते हैं। धोनी सिर्फ एक महान क्रिकेटर नहीं, बल्कि करोड़ों भारतीयों के लिए प्रेरणा, भरोसे और शांत नेतृत्व की मिसाल हैं। उनकी सफलता, सादगी और संघर्ष की कहानी आज भी हर उम्र के लोगों को अपने सपनों के लिए मेहनत करने का हौसला देती है।

2 / 10

माही के लिए झारखंड के रांची जैसे छोटे शहर से निकलकर विश्व क्रिकेट में अपनी अलग पहचान बनाना बिल्कुल आसान नहीं था। कई चुनौतियों और सीमित संसाधनों के बावजूद धोनी ने कभी हार नहीं मानी और लगातार मेहनत करते रहे है। इससे पहले धोनी रेलवे में टिकट कलेक्टर की नौकरी से लेकर भारतीय टीम के कप्तान बनने तक का उनका सफर लाखों युवाओं के लिए प्रेरणादायक है।

सम्बंधित ख़बरें
1

वर्ल्ड कप से बाहर होने का दर्द नहीं छिपा पाए रोनाल्डो, विदाई पर कही दिल छू लेने वाली बात

2

7 जुलाई का इतिहास : एमएस धोनी का जन्म, ल्यूमिर बंधुओं ने रखी भारतीय सिनेमा की नींव

3

Jyothi Surekha Vennam Silver Upgrade: डोपिंग में फंसी मैक्सिकन तीरंदाज, ज्योति सुरेखा का ब्रॉन्ज बना सिल्वर

4

पृथ्वी शॉ संग सगाई टूटने की खबरों का लेकर गर्लफ्रेंड आयी सामने, बोली-हम अब भी साथ हैं

3 / 10

महेंद्र सिंह धोनी दुनिया के इकलौते कप्तान हैं, जिन्होंने भारत को तीन अलग-अलग ICC ट्रॉफियां जिताई है। इतना ही नही उनकी कप्तानी में भारत ने 2007 टी20 वर्ल्ड कप, 2011 वनडे वर्ल्ड कप और 2013 चैंपियंस ट्रॉफी अपने नाम की। इन ऐतिहासिक उपलब्धियों ने उन्हें क्रिकेट इतिहास के सबसे महान कप्तानों में शामिल कर दिया।

4 / 10

धोनी का मशहूर 'हेलीकॉप्टर शॉट' क्रिकेट इतिहास के सबसे लोकप्रिय और अनोखे शॉट्स में गिना जाता है। तेज यॉर्कर गेंदों को भी सीमा रेखा के बाहर पहुंचाने की उनकी यह तकनीक फैंस को हमेशा रोमांचित करती रही। आज भी दुनिया भर के युवा बल्लेबाज इस शॉट को सीखने और अपनाने की कोशिश करते हैं।

5 / 10

मैच कितना भी मुश्किल हो या दबाव कितना भी बड़ा क्यों न हो, धोनी के चेहरे पर घबराहट शायद ही कभी दिखाई देती थी। उनकी शांत सोच, सटीक रणनीति और सही समय पर लिए गए फैसलों ने भारत को कई यादगार जीत दिलाई। इसी खास अंदाज की वजह से दुनिया उन्हें प्यार से 'कैप्टन कूल' के नाम से जानती है।

6 / 10

धोनी हमेशा टीम की सफलता को अपनी व्यक्तिगत उपलब्धियों से ऊपर रखते थे। जीत मिलने पर वे अपने साथियों की तारीफ करते थे, जबकि हार होने पर जिम्मेदारी खुद अपने ऊपर लेते थे। उनका यही नेतृत्व और निस्वार्थ सोच उन्हें एक बेहतरीन कप्तान और सच्चा टीम प्लेयर बनाती है।

7 / 10

इंडियन प्रीमियर लीग में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए धोनी सिर्फ कप्तान नहीं, बल्कि टीम की सबसे बड़ी पहचान हैं। फैंस उन्हें प्यार से 'थाला' कहते हैं और हर सीजन उनके मैदान पर उतरने का बेसब्री से इंतजार करते हैं। उनकी कप्तानी में CSK ने कई बार IPL का खिताब जीता और लीग की सबसे सफल टीमों में अपनी जगह बनाई।

8 / 10

इतनी बड़ी सफलता और लोकप्रियता हासिल करने के बाद भी धोनी हमेशा जमीन से जुड़े रहे। उनकी सादगी, अनुशासन और विनम्र व्यवहार ने उन्हें सिर्फ क्रिकेट प्रेमियों ही नहीं, बल्कि हर वर्ग के लोगों का पसंदीदा बनाया। यही गुण उन्हें बाकी खिलाड़ियों से अलग पहचान दिलाते हैं और लोगों के दिलों में खास जगह देते हैं।

9 / 10

धोनी ने अपने अनुभव और शांत सोच से कई युवा खिलाड़ियों का करियर संवारने में अहम भूमिका निभाई। विराट कोहली, रोहित शर्मा, रविंद्र जडेजा समेत कई खिलाड़ियों ने माना है कि कठिन समय में धोनी की सलाह ने उनका आत्मविश्वास बढ़ाया। उनकी कप्तानी में कई युवा खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के बड़े सितारे बनकर उभरे।

10 / 10

महेंद्र सिंह धोनी की लोकप्रियता सिर्फ उनके रिकॉर्ड्स या ट्रॉफियों की वजह से नहीं है। उनकी ईमानदारी, सादगी, नेतृत्व क्षमता, दबाव में शांत रहने की आदत और टीम के प्रति समर्पण उन्हें करोड़ों लोगों का चहेता बनाता है। क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद भी उनकी एक झलक पाने के लिए फैंस आज भी उतने ही उत्साहित रहते हैं, जितने उनके खेलने के दिनों में रहते थे।

Ms dhoni birthday why he rules millions hearts photo gallery

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 07, 2026 | 09:49 AM

Topics:  

  • Cricket News
  • Latest News
  • Mahendra singh Dhoni
  • MS Dhoni
  • Sports News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.