- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Riyan Parag Said After Defeat Of Rr Now Time Has Come To Play A Good Match Ipl 2025
IPL 2025, RR vs KKR: राजस्थानियों को ‘पराग’ से नहीं आ रही जीत की सुगंध, लीडरशिप पर उठे सवाल, कप्तान बोले- अब समय आ गया है…!
बीते मंगलवार को RR का मुकाबला KKR के साथ था, जहां KKR ने 8 विकेट से जीत दर्ज की। आरआर को मिली ये हार उनकी इस सीजन की दूसरी हार है। ऐसे में मैच हारने के बाद रियान पराग खुद से भी नाराज नजर आए।
- Written By: मृणाल पाठक

रियान पराग (सोर्स- सोशल मीडिया)
IPL 2025, Riyan Parag: संजू सैमसन के चोटिल होने की वजब से राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी रियान पराग को सौंपी गई है। जहां उनकी कप्तानी ने आरआर ने अपने शुरुआती दोनों मुकाबले गंवा चुकी है। ऐसे में अब बहुत से लोग रियान की कप्तानी पर ही सवाल खड़े करने लगे हैं। उनकी कप्तानी में लगातार दो हार मिलने के बाद वह खुद भी हताश हो गए हैं। जिसकी वजह से उन्होंने मुकाबले के बाद बड़ी बात कह दी है।
दरअसल, बीते मंगलवार को राजस्थान का मुकाबला कोलकाता के साथ था, जहां केकेआर ने 8 विकेट से जीत दर्ज की और सीजन में अपनी पहली जीत दर्ज की। वहीं, आरआर को मिली ये हार उनकी इस सीजन की दूसरी हार है। ऐसे में मैच हारने के बाद रियान पराग खुद से भी नाराज नजर आए।
केकेआर के हाथों 8 विकेट से मिली हार के बाद कप्तान रियान पराग ने कहा, “170 वास्तव में अच्छा स्कोर होने वाला था, यही हमारा लक्ष्य था। मैं यहां विकेट को जानते हुए थोड़ा जल्दबाजी कर रहा था, जिसके कारण हम 20 रन से चूक गए। यह हमारी योजना थी, डी कॉक को जल्दी आउट करना, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। उन्होंने वास्तव में अच्छा खेला, इसलिए उन्हें बधाई।”
सम्बंधित ख़बरें
साउथ अफ्रीका ने Team India को दिखाया आईना, आसानी से जीता सुपर-8 का मैच, ‘मैन इन ब्लू’ की हार का कौन जिम्मेदार?
IND vs SA: अहमदाबाद में टीम इंडिया की शर्मनाक हार, साउथ अफ्रीका ने 76 रन के बड़े अंतर से जीता मुकाबला
IND vs SA 1st Inning Highlight: साउथ अफ्रीका ने भारत के सामने खड़ा किया 188 रन का लक्ष्य, मिलर ने ठोकी फिफ्टी
अब जिम्बाब्वे की खैर नहीं! वेस्टइंडीज का ये घातक ऑलराउंडर हुआ फिट, वानखेड़े में जलवा दिखाने को तैयार
पराग ने आगे कहा, “अब समय आ गया है कि हम एक अच्छा मैच खेलें और फिर परिणाम हमारे पक्ष में होगा। हम सीखते हैं, हम अपनी गलतियों को स्वीकार करते हैं, हम सुनिश्चित करते हैं कि हम उन्हें फिर से न दोहराएं और चेन्नई के लिए नई मानसिकता के साथ वापस आएं।”
खेल जगत से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
मुकाबले की बात करें तो कोलकाता ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। जहां पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान की टीम की शुरुआत कुछ खास नहीं रही। वह 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर केवल 151 रन बना पाई। आरआर के लिए सबसे ज्यादा 33 रन ध्रुव जुरेल ने बनाए। वहीं, 152 रन का पीछा करने उतरी कोलकाता की टीम ने ये लक्ष्य केवल 17 ओवर की तीसरी गेंद पर ही हासिल कर लिया। केकेआर के लिए क्विंटन डिकॉक ने नाबाद 97 रन की पारी खेली। केकेआर ने ये सीजन की पहली जीत दर्ज की है।
Riyan parag said after defeat of rr now time has come to play a good match ipl 2025
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
WhatsApp पर किसने किया ब्लॉक…किसका इंटरनेट स्लो, Meta AI खोलेगा सारे राज, बस फाॅलो करें ये आसान सी ट्रिक
Feb 23, 2026 | 08:31 AMToday Weather Update: 11 राज्यों में बारिश और आंधी की चेतावनी, दिल्ली-UP में बढ़ने लगी तपिश, जानें ताजा अपडेट
Feb 23, 2026 | 08:31 AMहोली पर जी भर के खाएं गुजिया! बिना मैदा और बिना चीनी के तैयार करें ये हेल्दी रेसिपी
Feb 23, 2026 | 08:15 AMHome Cleaning Tips: फर्श पर पड़ गए हैं जिद्दी दाग? पोछे के पानी में मिलाएं बस ये 5 मामूली चीजें
Feb 23, 2026 | 07:58 AM23 फरवरी का इतिहास : हिंदी सिने जगत की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में शुमार मधुबाला की पुण्यतिथि
Feb 23, 2026 | 07:58 AMकायर पाकिस्तान…भारत ने की अफगानिस्तान पर हवाई हमले की निंदा, बयान जारी कर आतंकिस्तान को लगाई फटकार
Feb 23, 2026 | 07:58 AMबंगाल के कद्दावर नेता मुकुल रॉय का निधन, कार्डियक अरेस्ट बना जानलेवा, 71 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
Feb 23, 2026 | 07:50 AMवीडियो गैलरी

रीवा में पोस्टर वार: ‘ब्रेनलेस और स्टुपिडिटी’ शब्दों से BJP ने कांग्रेस को घेरा; राहुल गांधी पर सीधा हमला
Feb 22, 2026 | 01:07 PM
BHU में ठांय-ठांय, बिरला हॉस्टल के पास छात्र गुटों में भिड़ंत; उठी चीफ प्रॉक्टर के इस्तीफे की मांग
Feb 22, 2026 | 12:54 PM
मां के प्यार को तरसा नन्हा बंदर: खिलौने को बनाया सहारा, जापान के ‘पंच’ की रुला देने वाली कहानी हुई वायरल
Feb 21, 2026 | 08:32 PM
AI Summit 2026: दिल्ली की सड़कों पर पैदल चलने को मजबूर विदेशी मेहमान, अव्यवस्था देख बोले- ‘तभी टैलेंट देश…’
Feb 21, 2026 | 08:23 PM
हाथरस के इस पिता को सलाम! दिव्यांग बेटी के सपनों के लिए अपनी पीठ को बनाया कंधा, देखें यह वायरल VIDEO
Feb 21, 2026 | 03:35 PM
ग्रेटर नोएडा के रयान स्कूल में शर्मनाक लापरवाही! 1 घंटे तक बाथरूम में बंद रही छात्रा, उल्टा लिखवाया माफीनामा
Feb 21, 2026 | 03:29 PM














