IPL 2026: कप्तान बनते ही रियान पराग का बड़ा बयान, 14 साल के ‘वंडर बॉय’ वैभव सूर्यवंशी को दी ये खास सलाह
RR IPL 2026: आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी संभालने जा रहे रियान पराग ने टूर्नामेंट से पहले वैभव सूर्यवंशी समेत युवा खिलाड़ियों को आत्मविश्वास और जिम्मेदारी के साथ खेलने का संदेश दिया।
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
रियान पराग (फोटो-सोशल मीडिया)
Riyan Parag Statement Befor IPL 2026: आईपीएल 2026 का आगाज 28 मार्च से होने जा रहा है, जिसमें राजस्थान रॉयल्स अपने अभियान की शुरुआत 30 मार्च को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ गुवाहाटी में करेगी। इस बार टीम की कमान रियान पराग के हाथों में होगी, जिन्हें संजू सैमसन के जाने के बाद कप्तानी सौंपी गई है।
युवा खिलाड़ियों को दिया खास संदेश
कप्तान बनने के बाद रियान पराग ने टीम के युवा खिलाड़ियों को लेकर बड़ा संदेश दिया है। उन्होंने खासतौर पर वैभव सूर्यवंशी को लेकर अपनी बात रखी और उन पर दबाव न बनाने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि “वैभव सूर्यवंशी में जबरदस्त प्रतिभा है, लेकिन कम उम्र में उन पर ज्यादा दबाव डालना सही नहीं होगा। उन्हें किसी भी तरह के दबाव से दूर रखना बेहद जरूरी है, क्योंकि उनकी सबसे बड़ी ताकत उनका नेचुरल खेल है।”
इसके आगे पराग ने कहा कि “टीम के सीनियर खिलाड़ी मैदान पर दबाव को संभालेंगे, जबकि युवा खिलाड़ियों को सिर्फ अपने खेल पर ध्यान देना चाहिए।”
सम्बंधित ख़बरें
ठाणे के मुंबई-वडोदरा NH पर जन्मदिन की खुशी मातम में बदली; BMW हादसे में फुटबॉलर योगेश नेगी ने गवाईं जान
दांबुला में युवा ब्रिगेड ने गाड़ा झंडा, फाइनल मुकाबले में श्रीलंका-ए को चटाई धूल; भारत बना चैंपियन
IND A vs SL A: ट्राई सीरीज के फाइनल में भारत ने श्रीलंका को दिया 379 रन का टारगेट, सूर्यवंशी ने बनाए 94 रन
Breaking: इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान, हार्दिक चूके
सोशल मीडिया से दूरी की सलाह
रियान पराग ने युवा खिलाड़ियों को सलाह दी कि वे फिलहाल सोशल मीडिया और बाहरी शोर से दूरी बनाए रखें। उनका मानना है कि इससे खिलाड़ी अपने खेल पर बेहतर तरीके से फोकस कर पाएंगे और प्रदर्शन में निरंतरता ला सकेंगे।
Go well, Skipper Riyan Parag 💗 pic.twitter.com/1LqO9gobqW — Rajasthan Royals (@rajasthanroyals) March 18, 2026
टीम संयोजन पर क्या बोले पराग
टीम संयोजन को लेकर पराग ने स्वीकार किया कि संजू सैमसन जैसे अनुभवी खिलाड़ी की कमी जरूर खलेगी, लेकिन टीम के सीनियर खिलाड़ी और ऑलराउंडर इस जिम्मेदारी को मिलकर निभाएंगे। उन्होंने कहा कि अनुभवी खिलाड़ियों की सलाह टीम के लिए बेहद अहम होगी।
फिटनेस पर दिया अपडेट
रियान पराग ने अपनी फिटनेस को लेकर भी बात की। उन्होंने बताया कि कंधे की चोट के कारण वह पहले टीम इंडिया से बाहर हो गए थे, लेकिन अब पूरी तरह फिट हैं और इस सीजन में 100 प्रतिशत देने के लिए तैयार हैं।
गुवाहाटी और जयपुर में मैचों को लेकर हो रही चर्चाओं पर पराग ने साफ किया कि टीम इन बातों पर ध्यान नहीं देती। खिलाड़ी सोशल मीडिया और आलोचनाओं से दूर रहकर सिर्फ अपने खेल पर फोकस कर रहे हैं। उन्होंने भावुक अंदाज में कहा कि वह 17 साल की उम्र में राजस्थान रॉयल्स से जुड़े थे और अब टीम के साथ उनका गहरा रिश्ता बन चुका है। उन्होंने फैंस से अपील की कि वे गुवाहाटी और जयपुर दोनों जगह टीम का समर्थन करें।
ये भी पढ़ें: दिल्ली कैपिटल्स का मास्टरस्ट्रोक, आयरलैंड के दिग्गज को कोचिंग स्टाफ में सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
आईपीएल 2026 के पहले चरण में राजस्थान रॉयल्स का कोई भी मैच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में नहीं खेला जाएगा। टीम के शुरुआती मुकाबले गुवाहाटी में होंगे। कप्तान पराग का साफ संदेश है कि दबाव नहीं, बल्कि आत्मविश्वास और नेचुरल खेल ही टीम की सफलता की असली कुंजी बनेगा।
