Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • रवि, 21 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

दांबुला में युवा ब्रिगेड ने गाड़ा झंडा, फाइनल मुकाबले में श्रीलंका-ए को चटाई धूल; भारत बना चैंपियन

India A vs Sri Lanka A Final: त्रिकोणीय सीरीज के फाइनल में भारत-ए ने श्रीलंका-ए को 66 रन से हराया। भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की।

  • Written By: अमन मौर्या
Updated On: Jun 21, 2026 | 08:11 PM

भारत-ए टीम (फोटो सोर्स- आईएएनएस)

Follow Us
Follow Us:

Vaibhav Suryavanshi Fastest List A Fifty: भारत-ए ने त्रिकोणीय सीरीज (भारत-ए, श्रीलंका-ए और अफगानिस्तान-ए) के फाइनल मैच में श्रीलंका-ए के खिलाफ 66 रन से जीत दर्ज की। इस मुकाबले में भारत के 15 वर्षीय सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए महज 29 गेंदों में 94 रन की पारी खेलकर अपनी चमक बिखेरी।

377 रन का दिया लक्ष्य

रांगिरी दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम में टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 9 विकेट खोकर 377 रन बनाए। भारत-ए को वैभव सूर्यवंशी और प्रियांश आर्य की जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों खिलाड़ियों ने महज 53 गेंदों में 132 रन की साझेदारी की।

वैभव ने बनाया रिकॉर्ड

वैभव ने सिर्फ 11 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया, जो ‘लिस्ट-ए’ क्रिकेट में सबसे तेज फिफ्टी रही। वैभव 29 गेंदों का सामना करते हुए 8 छक्कों और 10 चौकों के साथ 94 रन बनाकर आउट हुए। कुछ देर बाद टीम को प्रियांश आर्य (39) के रूप में दूसरा झटका लगा।

सम्बंधित ख़बरें

IND A vs SL A: ट्राई सीरीज के फाइनल में भारत ने श्रीलंका को दिया 379 रन का टारगेट, सूर्यवंशी ने बनाए 94 रन

Breaking: इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान, हार्दिक चूके

यादगार पारी खेल भी महारिकॉर्ड से चूके वैभव सूर्यवंशी, आउट होने के बाद मायूस हुआ 15 साल के बल्लेबाज का चेहरा

‘यह जीत मजबूत इरादे और मेहनत का नतीजा’, स्वीडन को 5-1 से रौंदने के बाद बोले नीदरलैंड्स के कप्तान वैन डाइक

9 विकेट पर खड़ा किया विशाल स्कोर

यहां से कप्तान तिलक वर्मा ने ऋतुराज गायकवाड़ के साथ तीसरे विकेट के लिए 84 रन की साझेदारी करते हुए भारत को 200 के पार पहुंचाया। गायकवाड़ 51 गेंदों में 40 रन बनाकर पवेलियन लौटे। कप्तान तिलक ने कुमार कुशाग्र (36) के साथ चौथे विकेट के लिए 63 रन जुटाकर भारतीय टीम को विशाल स्कोर तक पहुंचाया।

तिलक वर्मा 90 गेंदों में 5 बाउंड्री के साथ 67 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद निशांत संधु (16), विपराज निगम (27) और अनुकूल रॉय (39) ने छोटी-छोटी पारियां खेलते हुए भारत को 377/9 के स्कोर तक पहुंचाया। विपक्षी खेमे से कुगाथास मथुलन, रविंदु फर्नांडो और वानुजा सहान ने 2-2 विकेट हासिल किए।

47.1 ओवरों में सिमटी श्रीलंकाई टीम

इसके जवाब में श्रीलंकाई टीम 47.1 ओवरों में 311 के स्कोर पर सिमट गई। श्रीलंका ने 75 के स्कोर तक अपने 3 विकेट खो दिए थे। यहां से सदीरा समरविक्रमा (52) ने कप्तान सहान अराच्चिगे (38) के साथ चौथे विकेट के लिए 53 रन जुटाए।

श्रीलंकाई टीम ने 177 के स्कोर तक अपने 6 विकेट खो दिए थे। यहां से वानुजा सहान (62) ने विजयकांत वियासकांत (39) के साथ सातवें विकेट के लिए 77 रन जुटाकर श्रीलंका की हार के अंतर को कम करने में बड़ा योगदान दिया, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके।

ये भी पढ़ें- तुम लोग निकम्मे हो… DK शिवकुमार के समर्थकों पर बरसे खरगे, बोले- वीडियो फुटेज देख होगी कार्रवाई

यश और विपराज को 3-3 विकेट

भारत की तरफ से यश ठाकुर और विपराज निगम ने 3-3 विकेट हासिल किए, जबकि अनुकूल रॉय ने 2 विकेट निकाले। अशोक शर्मा और तिलक वर्मा को 1-1 विकेट हाथ लगा।

एजेंसी इनपुट के साथ…

India a win tri series final vaibhav suryavanshi fastest list a fifty record

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 21, 2026 | 08:11 PM

Topics:  

  • Cricket News
  • Sports News
  • Sri Lanka Cricket Team
  • Team India A
  • Vaibhav Sooryavanshi

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.