भारतीय क्रिकेट टीम (डिजाइन फोटो) 
क्रिकेट

Breaking: इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान, हार्दिक चूके

IND vs ENG: इंग्‍लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है। वनडे सीरीज की शुरुआत 14 जुलाई से होगी।

दिव्या सिंह

Ind vs Eng ODI series 2026: इंग्लैंड के खिलाफ आगामी तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय क्रिकेट टीम की घोषणा रविवार (21 जून) को कर दी गई। चयनकर्ताओं ने 15 सदस्यीय टीम का ऐलान किया है, जिसमें कई बड़े नामों की वापसी और कुछ प्रमुख खिलाड़ियों की फिटनेस को लेकर स्थिति स्पष्ट की गई है। इस दौरान दोनों टीमों के बीच 3 वनडे मैच खेले जाएंगे।

जसप्रीत बुमराह की वनडे टीम में वापसी

सबसे बड़ी खबर यह है कि स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की वनडे टीम में वापसी हुई है। बुमराह लंबे समय बाद 50 ओवर प्रारूप में खेलते नजर आएंगे। उन्होंने आखिरी बार 2023 वनडे वर्ल्ड कप फाइनल में भारत के लिए इस फॉर्मेट में हिस्सा लिया था। इसके साथ ही पूर्व कप्तान विराट कोहली को भी टीम में शामिल किया गया है, लेकिन उनकी उपलब्धता पूरी तरह फिटनेस क्लियरेंस पर निर्भर है। यानी वह तभी खेल पाएंगे जब मेडिकल टेस्ट में पूरी तरह फिट घोषित किए जाएंगे।

शुभमन गिल को सौंपी गई कप्तानी

टीम की कप्तानी शुभमन गिल को सौंपी गई है, जबकि रोहित शर्मा भी स्क्वॉड का हिस्सा हैं। श्रेयस अय्यर को उप-कप्तान बनाया गया है। विकेटकीपर के तौर पर केएल राहुल और ईशान किशन को टीम में शामिल किया गया है। ऑलराउंडर अक्षर पटेल की भी वनडे टीम में वापसी हुई है। वह हालिया अफगानिस्तान सीरीज का हिस्सा नहीं थे। इसके अलावा वॉशिंगटन सुंदर, नीतीश कुमार रेड्डी, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह और गुरनूर बरार को भी टीम में जगह मिली है।

ODI सीरीज के लिए टीम इंडिया का स्क्वॉड

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, नितीश कुमार रेड्डी, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह और गुरनूर बराड़।

बाहर हुए खिलाड़ी और अपडेट

यशस्वी जायसवाल, प्रिंस यादव और हर्ष दुबे को इस बार स्क्वॉड में जगह नहीं मिली है। यशस्वी ने हाल ही में अफगानिस्तान के खिलाफ शानदार 110* रन बनाए थे, लेकिन कोहली की वापसी के चलते उन्हें टीम से बाहर होना पड़ा। इसके अलावा तेज गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती भी आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से बाहर हो गए हैं। वह BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में रिहैब पूरा नहीं कर पाए हैं।

इंग्लैंड दौरे का पूरा शेड्यूल

भारत का इंग्लैंड दौरा टी20 और वनडे दोनों फॉर्मेट में खेला जाएगा। टी20 सीरीज 1 जुलाई से शुरू होगी, जबकि वनडे सीरीज 14 जुलाई से खेली जाएगी। पहला वनडे बर्मिंघम में होगा, दूसरा कार्डिफ में और तीसरा मुकाबला ऐतिहासिक लॉर्ड्स मैदान पर खेला जाएगा।

PM Modi Deepfake Case: अश्लील फोटो वायरल करने के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंची महिला, सोशल मीडिया से हटाने की मांग

गद्दारों को पहला जूता मैं ही मारूंगा, संजय राउत ने ज्ञानेश कुमार पर बाेला हमला, अभिजीत दिपके का किया समर्थन

Make in India के 12 साल, PM मोदी बोले- भारत में ज्यादा उत्पादन और निवेश, हर सेक्टर में आया बदलाव

ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो CJP 2 अक्टूबर से मुंबई में करेगी विरोध प्रदर्शन, अभिजीत दिपके का ऐलान

हरदीप पुरी से बीएल वर्मा तक, UP राज्यसभा चुनाव के लिए 16 अक्टूबर को होगा मतदान, किसकी वापसी तय, कौन होगा बाहर?