Rinku Singh और Priya Saroj ने वाराणसी में किए काशी विश्वनाथ दर्शन, वायरल हुआ VIDEO
Rinku Singh और प्निया सरोज वाराणसी में काशी विश्वनाथ दर्शन और गंगा आरती में भाग लिया। इस दौरान उनकी सादगी, आस्था और निजी जुड़ाव की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं, जिससे चर्चाएं तेज हो गई हैं।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
रिंकू सिंह और प्रिया सरोज गंगा आरती करते हुए (फोटो-सोशल मीडिया)
Rinku Singh and Priya Saroj: भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज इन दिनों अपनी वाराणसी यात्रा को लेकर चर्चा में हैं। दोनों की गंगा आरती में सहभागिता और काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जहां उनकी सादगी और आपसी जुड़ाव लोगों का ध्यान खींच रहा है।
जानकारी के अनुसार, आईपीएल 2026 के व्यस्त कार्यक्रम के बीच समय निकालकर यह जोड़ा वाराणसी पहुंचा। एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद सीधे प्रिया सरोज के आवास पर उनका पारिवारिक गर्मजोशी से स्वागत किया गया। कुछ समय परिवार के साथ बिताने के बाद दोनों ने शहर की धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत को करीब से अनुभव करने का निर्णय लिया।
भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह जी पहुंचे ससुराल विधायक तूफ़ानी सरोज जी ने स्वागत किया?? pic.twitter.com/jKR8AraYFi — Shyam Yadav SP (@shyamyadavsp95) April 22, 2026
सम्बंधित ख़बरें
IPL का सबसे बड़ा ट्रेड, 27 करोड़ के ऋषभ पंत की 15 करोड़ में घर वापसी, कुलदीप यादव पहुंचे लखनऊ
IND vs IRE: आयरलैंड दौरे से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका, चोट के कारण धाकड़ मैच-विनर पूरी सीरीज से बाहर
मुंबई इंडियंस से कट सकता है हार्दिक पांड्या का पत्ता, RR के धाकड़ ओपनर को शामिल करने की तैयारी में टीम
Mohammed Siraj: इंग्लैंड के खिलाफ T20 सीरीज से बाहर हुए मोहम्मद सिराज, इस धुरंधर गेंदबाज को टीम में मिली जगह
इसके बाद दोनों काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना की और भगवान शिव का आशीर्वाद लिया। करीब आधे घंटे तक मंदिर परिसर में मौजूद रहकर उन्होंने धार्मिक अनुष्ठानों में हिस्सा लिया। इस दौरान रिंकू सिंह ने अपने क्रिकेट करियर और आने वाले मैचों में सफलता के लिए भी प्रार्थना की।
सांसंद प्रिया सरोज और क्रिकेटर रिंकू सिंह वाराणसी पहुंचें
वहां बाबा विश्वनाथ जी के दर्शन किए प्रिया सरोज जी की सादगी उनके चेहरे पर और पहनावे में झलकती है डिंपल भाभी जी के साथ रहने का असर है रिंकू सिंह और प्रिया सरोज जून 2026 मे शादी के बंधन में बधने वाले हैं pic.twitter.com/38eNpJPZO1 — neeraj yadav (@apna123neeraj) April 22, 2026
मंदिर दर्शन के बाद दोनों ने गंगा घाट की ओर रुख किया और नाव के जरिए गंगा नदी की सैर की। इस दौरान उन्होंने वाराणसी के घाटों की सुंदरता और आध्यात्मिक वातावरण को नजदीक से महसूस किया। इन पलों की तस्वीरें प्रिया सरोज ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा कीं, जिन्हें प्रशंसकों से काफी सराहना मिल रही है।
प्रिया और रिंकू गंगा आरती में हुए शामिल
शाम के समय यह जोड़ा दशाश्वमेध घाट पहुंचा, जहां उन्होंने विश्व प्रसिद्ध गंगा आरती में भाग लिया। आरती के दौरान दोनों श्रद्धा भाव से हाथ जोड़कर मां गंगा की आराधना करते नजर आए। पूरे आयोजन में उनका आध्यात्मिक जुड़ाव स्पष्ट रूप से दिखाई दिया। गंगा आरती के बाद घाट पर कुछ समय बिताते हुए दोनों ने वहां के धार्मिक माहौल का आनंद लिया। इस दौरान उनका स्थानीय लोगों और आयोजकों द्वारा सम्मान भी किया गया।
यह भी पढ़ें: IPL 2026 Points Table: हैदराबाद की लगातार तीसरी जीत, अंकतालिका का बदला समीकरण; ऑरेंज कैप की रेस में बड़ा बदलाव
जून में होगी शादी
इस यात्रा के बाद दोनों की शादी को लेकर भी चर्चाएं तेज हो गई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उनकी शादी जून 2026 में वाराणसी में होने की संभावना जताई जा रही है, हालांकि इस पर आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। वहीं रिंकू सिंह फिलहाल आईपीएल 2026 में अपने प्रदर्शन को लेकर भी सुर्खियों में बने हुए हैं।
