Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • मंगल, 23 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

IND vs IRE: आयरलैंड दौरे से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका, चोट के कारण धाकड़ मैच-विनर पूरी सीरीज से बाहर

Nitish Kumar Reddy Injury: आयरलैंड सीरीज के पहले भारतीय फैंस के लिए बुरी खबर सामने आई है। इस सीरीज से पहले टीम इंडिया का स्टार खिलाड़ी क्वाड्रिसेप्स में चोट के कारण सीरीज से बाहर हो चुका है।

  • Written By: संजय सिंह बिष्ट
Updated On: Jun 23, 2026 | 10:15 AM

भारतीय क्रिकेट प्लेयर्स (फोटो- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Nitish Kumar Reddy: भारतीय टीम इस महीने की 26 जून से आयरलैंड के खिलाफ दो मुकाबलों की टी20 सीरीज खेलने वाली है। इससे पहले टीम इंडिया के एक और बुरी खबर सामने आई है। पहले ही स्पिन गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती चोट के कारण बाहर हो चुके हैं। वहीं, अब इस सीरीज से ठीक तीन दिन पहले श्रेयस अय्यर एंड कंपनी को एक और बड़ा झटका लग चुका है।

रिपोर्ट्स की मानें तो टीम इंडिया के धाकड़ हरफनमौला खिलाड़ी नितीश कुमार रेड्डी चोटिल हो गए हैं। अब वो भी आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से बाहर हो चुके हैं। इतना ही नहीं नितीश कुमार रेड्डी का अब इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में भी खेलना मुश्किल नजर आ रहा है।

बाएं क्वाड्रिसेप्स में पाई गई सूजन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक MRI में नितीश कुमार रेड्डी के बाएं क्वाड्रिसेप्स में सूजन पाई गई है। इसके अलावा यहां फाइबर के टूटने की जानकारी भी सामने आ रही है। यही कारण है कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने रेड्डी को बेंगलुरु स्थित CoE में जाने का आदेश देते हुए रिकवरी प्रक्रिया शुरू करने के लिए भी कहा है। कहा जा रहा है कि अब उन्हें ठीक होने में लंबा वक्त लगेगा।

सम्बंधित ख़बरें

श्रीलंका के बाद आयरलैंड में तहलका मचाने को तैयार वैभव सूर्यवंशी, हेड टू हेड रिकॉर्ड देखकर दंग रह जाएंगे आप!

एम्बाप्पे ने 100वें मैच को बनाया यादगार, फ्रांस नॉकआउट में, FIFA World Cup में बना ये खास रिकॉर्ड

39वें जन्मदिन पर इतिहास रचने के बाद Lionel Messi का बयान, कहा- उम्र नहीं, फिटनेस और प्रदर्शन पर है पूरा ध्यान

FIFA World Cup: इतिहासवीर मेसी का महारिकॉर्ड, दमदार प्रदर्शन से अर्जेंटीना ने ऑस्ट्रिया को 2-0 से हराया

यही कारण है कि वो आयरलैंड के खिलाफ 2 मुकाबलों टी20 सीरीज में फिट नहीं हो पाएंगे। पिछले कुछ समय से रेड्डी भारत के लिए सफेद और लाल गेंद में खेलते हुए नजर आए हैं। वो टीम के लिए बल्लेबाजी के साथ-साथ गेंदबाजी से भी अच्छा-खासा योगदान दे रहे हैं। ऐसे में उनका टीम से बाहर होने मैनेजमेंट के लिए परेशानी का सबब बन गया है।

🚨 NO NITISH REDDY FOR IRELAND SERIES 🚨 – Nitish Kumar Reddy ruled out of the T20I series against Ireland. pic.twitter.com/OweDxXmwj7 — Tanuj (@ImTanujSingh) June 23, 2026

भारत बनाम आयरलैंड टी20 सीरीज का पूरा प्लान

तारीख मैच मैच नंबर जगह का नाम
26 जून 2026 भारत vs आयरलैंड पहला T20I बेलफास्ट
28 जून 2026 भारत vs आयरलैंड दूसरा T20I बेलफास्ट

ये भी पढ़ें: मुंबई इंडियंस से कट सकता है हार्दिक पांड्या का पत्ता, RR के धाकड़ ओपनर को शामिल करने की तैयारी में टीम

नितीश कुमार रेड्डी की चोट को देखते हुए लग रहा है कि रिकवरी में अभी उनको लंबा वक्त भी लग सकता है। ऐसे में इंग्लैंड के खिलाफ टी20 और वनडे सीरीज में भी उनके खेलने पर संशय पैदा हो रहा है। गौरतलब है कि टीम इंडिया को इंग्लैंड के खिलाफ 1 जुलाई से पांच मुकाबलों की टी20 सीरीज खेलनी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उनको अभी पूरी तरह से फिट होने में 4 से 5 हफ्तों यानी एक महीने से ज्यादा का वक्त लगेगा।

Nitish kumar reddy ruled out of ireland t20 series due to injury

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 23, 2026 | 10:03 AM

Topics:  

  • Cricket News
  • India vs Ireland
  • Indian Cricket Team
  • Rinku Singh
  • Sports News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.