Mohammed Siraj: इंग्लैंड के खिलाफ T20 सीरीज से बाहर हुए मोहम्मद सिराज, इस धुरंधर गेंदबाज को टीम में मिली जगह
Mohammed Siraj Out From England Series: सिराज को वर्कलोड मैनेजमेंट के तहत आराम करने की सलाह दी गई है। सिराज के जगह प्रसिद्ध कृष्णा की भारतीय T20 टीम में होगी वापसी।
- Written By: करुणा नंद शाहवाल
गेंदबाज मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा (सोर्स- सोशल मीडिया)
Mohammed Siraj Rested for IND vs ENG Series: आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए घोषित भारतीय टीम में एक बड़ा और अहम बदलाव किया गया है। मोहम्मद सिराज की जगह दोनों टी20 सीरीज के लिए दाएं हाथ के तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को भारतीय टीम में शामिल किया गया है।
बीसीसीआई मेडिकल टीम और टीम मैनेजमेंट के बीच बातचीत के बाद, सिराज को वर्कलोड मैनेजमेंट के तहत आराम करने की सलाह दी गई है। यह फैसला एक लंबे अंतरराष्ट्रीय सीजन से पहले पूरी तरह ठीक होने के लिए सावधानी के तौर पर लिया गया है। सिराज की जगह आयरलैंड और इंग्लैंड दौर पर अब प्रसिद्ध कृष्णा टीम के साथ जाएंगे।
मैनेजमेंट ने गेंदबाज को किया दिया आराम?
मोहम्मद सिराज वनडे विश्व कप 2026 और टी20 विश्व कप 2026 का हिस्सा रहे। वह अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट का भी हिस्सा थे, लेकिन अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में उन्हें आराम दिया गया है। बीसीसीआई सिराज को आगामी वनडे और टेस्ट सीरीज के लिए पूरी तरह फिट रखना चाहती है और संभवत: इसीलिए उन्हें आयरलैंड और इंग्लैंड सीरीज से बाहर रखने का फैसला लिया है। सिराज 17 टी20 मैचों में 17 विकेट ले चुके हैं।
सम्बंधित ख़बरें
IPL का सबसे बड़ा ट्रेड, 27 करोड़ के ऋषभ पंत की 15 करोड़ में घर वापसी, कुलदीप यादव पहुंचे लखनऊ
मुंबई इंडियंस से कट सकता है हार्दिक पांड्या का पत्ता, RR के धाकड़ ओपनर को शामिल करने की तैयारी में टीम
‘क्योंकि यह जगह घर है…,’ Virat Kohli ने RCB के लगातार 2 बार चैंपियन बनने पर लिखा भावुक संदेश
IPL में मचाया था कोहराम, श्रीलंका में हुए फ्लॉप, वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू रहा फ्लॉप, 14 रन बनाकर लौटे पवेलियन
प्रसिद्ध कृष्णा की भारतीय टी20 टीम में वापसी
आयरलैंड और इंग्लैंड टी20आई सीरीज के लिए भारतीय टीम में बीसीसीआई ने बड़ा बदलाव किया। मोहम्मद सिराज को आराम दिया गया और उनकी जगह प्रसिद्ध कृष्णा को टीम में शामिल किया गया। प्रसिद्ध कृष्णा भारतीय टीम के लिए 5 टी20 मैचों में 8 विकेट ले चुके हैं। आईपीएल 2026 में गुजरात टाइटंस (जीटी) के लिए खेलते हुए उनका प्रदर्शन शानदार रहा था और 12 मैचों में उन्होंने 16 विकेट लिए थे।
ये भी पढ़ें- रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या खेलेंगे अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज, COE से मिला ग्रीन सिग्नल
टी20 सीरीज के लिए भारत की अपडेटेड टीम
श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, तिलक वर्मा (उपकप्तान), नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, वैभव सूर्यवंशी, प्रसिद्ध कृष्णा। सिराज को आराम, आयरलैंड-इंग्लैंड टी20 सीरीज के लिए प्रसिद्ध कृष्णा को मिला मौका
