Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Ganesh Chaturthi |
  • Tariff War |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

रिंकू सिंह का तूफानी शो! एशिया कप से पहले खेली विस्फोटक पारी, मैदान पर कर दी चौके-छक्कों की बरसात

UP t20 league: एशिया कप 2025 से पहले रिंकू सिंह ने यूपी टी20 लीग में अपनी बल्लेबाजी का जलवा दिखाया है। उन्होंने अपनी कप्तानी वाली टीम मेरठ मैवरिक्स के लिए विस्फोटक अंदाज में बल्लेबाजी की।

  • By संजय बिष्ट
Updated On: Aug 31, 2025 | 01:55 PM

रिंकू सिंह (फोटो- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Rinku Singh in UP T20 League: एशिया कप 2025 की शुरुआत 9 सितंबर से होने वाली है। इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया अपने अभियान की शुरुआत 10 सितंबर को यूएई के खिलाफ करेगा। एशिया कप के स्क्वॉड में विस्फोटक बल्लेबाज रिंकू सिंह को शामिल किया गया है। इससे पहले रिंकू सिंह यूपी टी20 लीग खेलने में व्यस्त हैं। इस दौरान वो मेरठ मैवरिक्स के लिए कप्तानी कर रहे हैं। इस टूर्नामेंट में रिंकू सिंह विस्फोटक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

इस दौरान उनकी टीम ने टूर्नामेंट का 27वां मुकाबला काशी रुद्रास की टीम के खिलाफ खेला। इस मुकाबले में रिंकू सिंह की टीम ने विरोधी टीम को 7 विकेट से हराया। मेरठ मैवरिक्स के लिए इस जीत के हीरो उसके कप्तान रिंकू सिंह ही रहे। रिंकू ने इस मुकाबले में विस्फोटक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए कुल 78 रन बनाए। आइए मुकाबले के बारे में विस्तार से बात कर लेते हैं।

मेरठ मैवकिक्स की खराब शुरुआत

मेरठ की टीम को काशी रुद्रास की तरफ से जीत के लिए 136 रनों का टारगेट मिला था। विरोधी टीम के द्वारा दिए गए लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेरठ की शुरुआत काफी निराशाजनक रही। पहले ही ओवर में टीम को बड़ा झटका लगा। इस दौरान स्वास्तिक चिकारा बिना खाता खोले पवेलियन चले गए। इसके अगले ही ओवर में टीम को दूसरा बड़ा झटका लग गया। इस दौरान आकाश दुबे 4 रन बनाकर आउट हुए। फिर तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए ऋतुराज शर्मा भी कुछ खाश न कर सके। वो 19 गेंदों का सामना करते हुए महज 15 रन बनाकर गेंदबाज का शिकार बने।

रिंकू सिंह ने की विस्फोटक बल्लेबाजी

टीम की खराब शुरुआत के बाद कप्तान रिंकू सिंह ने मेरठ मैवकिक्स के लिए दमदार खेल का प्रदर्शन किया। उन्होंने 48 गेंदों का सामना करते हुए 78 रन की नाबाद पारी खेली। उनकी इस पारी में 6 चौके और 6 गगनचुंबी छक्के शामिल रहे। इस दौरान रिंकू सिंह का स्ट्राइक रेट 162 का रहा। मेरठ की बल्लेबाजी के दौरान माधव कौशिक ने रिंकू सिंह का अच्छा साथ दिया। रिंकू और माधान के बीच टीम के लिए 112 रन की अहम साझेदारी हुई। माधव रिंकू के साथ 34 रन बनाकर नाबाद रहे।

ये भी पढ़ें: कॉलिन मुनरो ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो ‘यूनिवर्स बॉस’ से नहीं हो पाया वो कर गया किवी बल्लेबाज

टीम इंडिया के लिए पॉजिटिव खबर

यदि रिंकू सिंह की इस पारी को टीम इंडिया के हवाले से एशिया कप 2025 से जोड़कर देखें तो ये सूर्यकुमार एंड कंपनी के लिए सकारात्मक खबर है। रिंकू सिंह आईपीएल 2025 में प्लॉप साबित हुए थे। इसके बावजूद टीम मैनेजमेंट ने उन पर भरोसा जताते हुए उन्हें एशिया कप 2025 के स्क्वॉड में शामिल किया। अब देखना होगा कि रिंकू सिंह यदि एशिया कप में टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा होते हैं, तो वहां पर इस प्रदर्शन को जारी रख पाते हैं या नहीं।

Rinku singh hit 6 fours and 6 sixes up t20 league before asia cup

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 31, 2025 | 01:55 PM

Topics:  

  • Asia Cup
  • Cricket
  • Rinku Singh

सम्बंधित ख़बरें

1

कॉलिन मुनरो ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो ‘यूनिवर्स बॉस’ से नहीं हो पाया वो कर गया कीवी बल्लेबाज

2

आज मिलेगा DPL 2025 का नया बादशाह, फाइनल में ट्रॉफी के लिए ये टीम आमने-सामने

3

Asia Cup से पहले पाकिस्तानी टीम की खुली पोल, गेंदबाजी हुई बेनकाब, हसन अली ने जमकर लुटाए रन

4

दलीप ट्रॉफी में बने रिकॉर्ड: हर्ष के 100 शिकार, दानिश बने हजारी, विदर्भ के खिलाड़ियों ने बिखेरी चमक

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.