Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

टीम इंडिया ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों से नहीं मिलाया हाथ, रोहित ने सीधे लगा लिया गले, VIDEO से मचा बवाल

IND vs PAK: भारत-पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप 2026 मैच से पहले नो हैंडशेक पॉलिसी चर्चा में रही, जबकि रोहित शर्मा और वसीम अकरम के गले मिलने का वीडियो वायरल हुआ ऑनलाइन। सोशल मीडिया पर बवाल हो रहा है।

  • Written By: अक्षय साहू
Updated On: Feb 16, 2026 | 11:56 AM

रोहित शर्मा ने वसीम अकरम को गले लगाया (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Rohit Sharma Hugs Wasim Akram: भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए टी20 वर्ल्ड कप 2026 मुकाबले से पहले जिस मुद्दे ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरीं, वह था भारतीय टीम की ‘नो हैंडशेक’ पॉलिसी। मैच शुरू होने से पहले यह चर्चा जोरों पर थी कि क्या टीम इंडिया के खिलाड़ी पाकिस्तान के खिलाड़ियों से हाथ मिलाएंगे या नहीं। मुकाबले के दौरान यह साफ हो गया कि भारतीय खिलाड़ी अपनी इस नीति पर कायम रहे और उन्होंने मैदान पर औपचारिक हैंडशेक से दूरी बनाए रखी।

इस हाई-वोल्टेज मैच को देखने के लिए भारतीय टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा भी कोलंबो पहुंचे थे। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने उन्हें टी20 वर्ल्ड कप 2026 का ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है। मैच से पहले रोहित ट्रॉफी के साथ स्टेडियम पहुंचे। उनके साथ आईसीसी के सीईओ संजोग गुप्ता और पाकिस्तान के पूर्व कप्तान वसीम अकरम भी मौजूद थे।

सूर्यकुमार यादव ने टॉस के दौरान सलमान अली आगा से हाथ नहीं मिलाया. मैच खत्म होने के बाद भी भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाया. लेकिन रोहित शर्मा को पाकिस्तानी दिग्गज वसीम अकरम से गले मिलते देखा गया. अब संघी लोग कहीं रोहित शर्मा को गाली न देने लगें! pic.twitter.com/dKp3WOtGSC — Pratik Patel (@PratikVoiceObc) February 16, 2026

सम्बंधित ख़बरें

भारत से हार के बाद पाकिस्तान में आक्रोश, कहीं टूट रहे टीवी तो कहीं अपनों पर ही गुस्सा निकाल रहे फैंस- VIDEO

पाकिस्तान की अवाम को दोहरा झटका, इधर टीम इंडिया ने धोया, उधर शहबाज सरकार ने कर दी फिल्डिंग सेट

टीम इंडिया की जीत का पाकिस्तान में मना जश्न, अफगानी फैन भी झूमते दिखे, बॉर्डर पार से आए VIDEO ने जीता दिल

इस नाकाबिल, जाहिल को चेयरमैन बना दिया है…, पाक की हार के बाद मोहसिन नकवी पर भड़के शोएब अख़्तर

रोहित ने वसीम अकरम लगाया गले

इसी दौरान एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसमें रोहित शर्मा और वसीम अकरम हाथ मिलाते और गले मिलते नजर आए। यह दृश्य मैच शुरू होने से पहले का था, जब रोहित ट्रॉफी को मैदान में रखने के बाद बाहर लौट रहे थे। वसीम अकरम भी उनके साथ चल रहे थे और उसी समय दोनों के बीच यह गर्मजोशी भरा अभिवादन हुआ। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं, खासकर इसलिए क्योंकि भारतीय टीम मैदान पर नो हैंडशेक पॉलिसी का पालन कर रही थी।

मैच से पहले खिलाड़ियों से मिले पूर्व कप्तान

मैच से पहले रोहित शर्मा ने आर प्रेमदासा स्टेडियम पहुंचकर भारतीय डगआउट में खिलाड़ियों से मुलाकात भी की और उनका उत्साह बढ़ाया। गौरतलब है कि यह टी20 वर्ल्ड कप का पहला संस्करण है जिसमें रोहित बतौर खिलाड़ी हिस्सा नहीं ले रहे हैं। इससे पहले खेले गए सभी टी20 वर्ल्ड कप संस्करणों में उन्होंने भाग लिया था। साल 2024 में उनकी कप्तानी में भारत ने टी20 वर्ल्ड कप का खिताब भी जीता था।

 यह भी पढ़ें: टीम इंडिया की जीत का पाकिस्तान में मना जश्न, अफगानी फैन भी झूमते दिखे, बॉर्डर पार से आए VIDEO ने जीता दिल

अगर मैच की बात करें तो सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 175 रन बनाए। जवाब में पाकिस्तान की टीम 114 रन पर सिमट गई। भारत ने 61 रनों से जीत दर्ज कर सुपर-8 में अपनी जगह पक्की कर ली।

Ind vs pak rohit sharma hugs wasim akram pre match ceremony colombo video viral

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 16, 2026 | 11:55 AM

Topics:  

  • Cricket
  • ICC T20 World Cup
  • IND vs PAK
  • Rohit Sharma

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.