- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Ricky Ponting Compare Border Gavaskar Trophy To Ashes Series India Vs Australia Test Series
‘एशेज जैसी है बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी की राइवलरी’, सीरीज की शुरुआत से पहले रिकी पोंटिंग ने की दोनों टीमों की तारीफ
भारत और आस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के तहत पांच टेस्ट मैचेस की सीरीज खेली जाएगी। इस सीरीज को लेकर पूर्व कप्तान ने रिकी पोंटिंग कहा कि ऑस्ट्रेलिया और भारत की राइवलरी एशेज की तरह है।
- Written By: मृणाल पाठक

रिकी पोंटिंग (सौजन्यः सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क, नवभारत: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 को लेकर पूर्व आस्ट्रेलियाई दिग्गज रिकी पोंटिंग ने बड़ा बयान दिया है। सीरीज को लेकर पूर्व कप्तान ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया और भारत की राइवलरी एशेज की तरह है। उन्होंने कहा कि यह दोनों ही सीरीज विश्व क्रिकेट के सबसे प्रतिष्ठित लड़ाइयों में से एक हैं।
भारत और आस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के तहत पांच टेस्ट मैचेस की सीरीज का पहला मैच 22 नवंबर से पर्थ में खेला जाएगा। यह सीरीज वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिंप के लिहाज से भी दोनों टीमों के लिए काफी महत्वपूर्ण है। इसके अलावा इसका रोमांच भी एक अलग स्तर का होता है। यही वजह है कि रिकी पोंटिंग ने ऐसा बयान दिया है।
पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने दोनों टीमों से पूरी श्रृंखला के दौरान प्रतिस्पर्धी लेकिन निष्पक्षता की भावना बनाए रखने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैंड, एशेज के इतिहास के साथ, लेकिन ऑस्ट्रेलिया-भारत भी उससे बहुत पीछे नहीं है और यह एक लंबे समय से बना हुआ है। मुझे लगता है कि हम सभी इस तरह की लड़ाइयों का बेसब्री से इंतजार करते हैं। एक पूर्व खिलाड़ी के रूप में, एक कमेंटेटर के रूप में, मैं इन दोनों टीमों को मैदान पर उतरते हुए और कड़ी मेहनत और निष्पक्षता से खेलते हुए देखना चाहता हूँ और फिर देखना चाहता हूँ कि अगले पांच मैचों के अंत में कौन टिक पाता है।
सम्बंधित ख़बरें
ऑस्ट्रेलिया फतह के बाद मंधाना ने जेमिमा की तारीफ में पढ़े कसीदे, कहा- रोड्रिग्स की वजह से हासिल की लय
IND W vs AUS W: भारतीय महिला टीम ने ऑस्ट्रेलिया में जीती दूसरी टी20 सीरीज, आखिरी मुकाबले में 17 रनों से हराया
जेमिमा रोड्रिग्स ने रचा इतिहास, T20I महिला क्रिकेट में ऐसा कारनामा करने वाली चौथी भारतीय बनी
IND W vs AUS W: स्मृति मंधाना और जेमिमा रोड्रिग्स का अर्धशतक, भारत ने ऑस्ट्रेलिया को दिया 177 रनों का टारगेट
खेल जगत से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पोंटिंग ने ICC रिव्यू के एक हालिया एपिसोड में श्रृंखला के दौरान अपेक्षित अक्रामकता और मज़ाकियापन के बारे में बोलते हुए कहा कि उन्हें उम्मीद है कि मैच रोमांचक होंगे। “मुझे नहीं पता कि मसाला सही शब्द है या नहीं, लेकिन मुझे उम्मीद है कि खेल का रोमांच उच्च स्तर का होगा। उन्होंने कहा कि दुनिया की दो बेहतरीन टीमें अपनी-अपनी प्रतिष्ठा के लिए लड़ेंगी। जिसका रोमांच आपको भी अभिभूत कर देगा।
विश्व कप विजेता कप्तान ने कहा दोनों ही टीमें विपक्ष को एक इंच भी जगह नहीं देना चाहती हैं। वह पूरे पांच टेस्ट मैचों के दौरान एक भी मुकाबला नहीं हारना चाहते। विश्व क्रिकेट में इस राइवलरी की यही खूबसूरती है।
आपको बता दें कि सीरीज की शुरुआत 22 नवंबर को पर्थ में, इसके बाद 6 से 10 दिसंबर तक एडिलेड में डे-नाइट टेस्ट होगा। तीसरा टेस्ट 14 से 18 दिसंबर तक ब्रिस्बेन के गाबा में खेला जाएगा। वहीं पारंपरिक बॉक्सिंग डे टेस्ट 26 से 30 दिसंबर तक मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर होगा। श्रृंखला का समापन 3 से 7 जनवरी तक सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर पांचवें और अंतिम टेस्ट के साथ होगा।
पहले टेस्ट (पर्थ) के लिए टीमें:
भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), जसप्रीत बुमराह (उपकप्तान), रविचंद्रन अश्विन, मोहम्मद शमी, अभिमन्यु ईश्वरन, शुभमन गिल, रवींद्र जडेजा, यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेट कीपर), सरफराज खान, विराट कोहली, प्रसिद्ध कृष्णा, ऋषभ पंत (विकेट कीपर), केएल राहुल, हर्षित राणा, नितीश कुमार रेड्डी, मोहम्मद सिराज, वाशिंगटन सुंदर सुंदर।
ऑस्ट्रेलिया: पैट कमिंस (कप्तान), स्कॉट बोलैंड, एलेक्स कैरी, जोश हेजलवुड, ट्रैविस हेड, जोश इंगलिस, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, नाथन लियोन, मिच मार्श, नाथन मैकस्वीनी, स्टीव स्मिथ, मिशेल स्टार्क।
Ricky ponting compare border gavaskar trophy to ashes series india vs australia test series
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
जानें क्यों फायदेमंद है कार का बेस वेरिएंट खरीदना? एक नहीं 5 गुना होगा प्राॅफिट
Feb 23, 2026 | 08:58 AMमुकुंदवाड़ी हादसा: मनपा कर्मचारी की करंट से मौत, अवैध बैनर छापने वाली एजेंसी की तलाश में पुलिस
Feb 23, 2026 | 08:56 AMसेम कंपनी, सेम अमाउंट! दावोस से आए ‘डबल-डबल’ करारों पर क्यों चुप है सरकार? पढ़ें विशेष रिपोर्ट
Feb 23, 2026 | 08:41 AMलिपस्टिक से काले हो गए हैं होंठ? किचन की इन 2 चीजों से बनाएं स्क्रब और फिर देखें कमाल
Feb 23, 2026 | 08:39 AMछत्रपति संभाजीनगर नगर में सिलेंडर फटने से भीषण आग, विवाह का सामान राख; परिवार की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
Feb 23, 2026 | 08:39 AMWhatsApp पर किसने किया ब्लॉक…किसका इंटरनेट स्लो, Meta AI खोलेगा सारे राज, बस फाॅलो करें ये आसान सी ट्रिक
Feb 23, 2026 | 08:31 AMToday Weather Update: 11 राज्यों में बारिश और आंधी की चेतावनी, दिल्ली-UP में बढ़ने लगी तपिश, जानें ताजा अपडेट
Feb 23, 2026 | 08:31 AMवीडियो गैलरी

रीवा में पोस्टर वार: ‘ब्रेनलेस और स्टुपिडिटी’ शब्दों से BJP ने कांग्रेस को घेरा; राहुल गांधी पर सीधा हमला
Feb 22, 2026 | 01:07 PM
BHU में ठांय-ठांय, बिरला हॉस्टल के पास छात्र गुटों में भिड़ंत; उठी चीफ प्रॉक्टर के इस्तीफे की मांग
Feb 22, 2026 | 12:54 PM
मां के प्यार को तरसा नन्हा बंदर: खिलौने को बनाया सहारा, जापान के ‘पंच’ की रुला देने वाली कहानी हुई वायरल
Feb 21, 2026 | 08:32 PM
AI Summit 2026: दिल्ली की सड़कों पर पैदल चलने को मजबूर विदेशी मेहमान, अव्यवस्था देख बोले- ‘तभी टैलेंट देश…’
Feb 21, 2026 | 08:23 PM
हाथरस के इस पिता को सलाम! दिव्यांग बेटी के सपनों के लिए अपनी पीठ को बनाया कंधा, देखें यह वायरल VIDEO
Feb 21, 2026 | 03:35 PM
ग्रेटर नोएडा के रयान स्कूल में शर्मनाक लापरवाही! 1 घंटे तक बाथरूम में बंद रही छात्रा, उल्टा लिखवाया माफीनामा
Feb 21, 2026 | 03:29 PM














