-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Reason Why Team India Did Not Give Follow On To Bangladesh In 1st Test
बांग्लादेश को पारी से मात दे सकता था भारत फिर भी नहीं दिया फॉलोऑन, जानिए क्या हैं कारण?
- Written By: मृणाल पाठक
बांग्लादेश की पूरी टीम पहली पारी में महज 149 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। भारत के पास बांग्लादेश को दोबारा बैटिंग का न्योता देकर ऑलआउट कर पारी से जीत दर्ज करने का सुनहरा मौका था लेकिन भारत ने ऐसा क्यों नहीं किया? यह सवाल हर एक भारतीय क्रिकेट फैन के जेहन में घूम रहा है। जिसका जवाब आपको हम इस आर्टिकल में देने वाले हैं।

टीम इंडिया (सौजन्यः BCCI- एक्स)
चेन्नई: बांग्लादेश के खिलाफ चेपॉक में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में भारत ने पहली पारी में 376 रनों का स्कोर किया। इसके बाद इंडियन पेसर्स की घातक गेंदबाजी के सामने बांग्लादेशी बल्लेबाजों ने घुटने टेक दिए। बांग्लादेश की पूरी टीम पहली पारी में महज 149 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। भारत के पास बांग्लादेश को दोबारा बैटिंग का न्योता देकर ऑलआउट कर पारी से जीत दर्ज करने का सुनहरा मौका था लेकिन भारत ने ऐसा क्यों नहीं किया? यह सवाल हर एक भारतीय क्रिकेट फैन के जेहन में घूम रहा है। जिसका जवाब आपको हम इस आर्टिकल में देने वाले हैं।
बांग्लादेश के खिलाफ चेन्नई में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में अश्विन के शानदार शतक के साथ रवीन्द्र जाडेजा और यशस्वी जायसवाल के अर्धशतकों की बदौलत भारतीय टीम ने पहली पारी में 376 रनों का स्कोर किया। इसके बाद बुमराह ने घातक गेंदबाजी करते हुए चार विकेट चटकाकर बांग्लादेशी बैटिंग लाइन-अप की कमर तोड़ दी। वहीं, आकाशदीप, सिराज और रवीन्द्र जाडेजा ने भी दो-दो विकेट झटक कर बांग्लादेशी बल्लेबाजी के ताबूत में आखिरी कील ठोंक दी।
बांग्लादेश की पहली पारी महज 149 रन के स्कोर पर सिमट गई। कुल स्कोर के दो तिहाई रन न बना पाने के चलते भारत बांग्लादेश को फॉलोऑन देकर दोबारा बैटिंग के लिए इनवाइट कर सकता था। भारत के पास कुल 227 रनों की बढ़त थी। ऐसे में जब भारत पहली पारी में बांग्लादेश को 149 पर समेट चुका था तो उसके लिए 227 के अंदर ऑल आउट करना बड़ी बात नहीं होती लेकिन भारत ने बांग्लादेश के बैटिंग के लिए बुलाने की बजाय खुद दूसरी पारी की शुरुआत कर दी।
सम्बंधित ख़बरें
आयरलैंड सीरीज से पहले भारत को बड़ा झटका, स्टार स्पिनर वरुण चक्रवर्ती हुए बाहर
IND vs AFG: ODI सीरीज में गुरनूर बराड़ का धमाका, 7 विकेट लेकर रचा इतिहास
IPL 2027: दिल्ली कैपिटल्स में बड़ा फेरबदल! युवराज सिंह बन सकते हैं बैटिंग कोच, गांगुली को मिली अहम जिम्मेदारी
IND vs AFG: तीसरे वनडे से पहले BCCI का बड़ा ऐलान, हर्षित राणा की स्क्वॉड में वापसी
यह भी पढ़ें- चेन्नई टेस्ट में विराट कोहली का नया कारनामा, बल्ला रहा खामोश लेकिन हासिल किया ये बड़ा मुकाम
तीसरे दिन का विकेट
टेस्ट क्रिकेट में तीसरे दिन विकेट सबसे बेहतर खेलता है। पहले दिन पिच की नमी तेज गेंदबाजों को फायदा पहुंचाती है। इसका असर दूसरे दिन तक भी देखने को मिलता है। लेकिन तीसरे दिन से विकेट सूखने लगता है। तब वह बल्लेबाजी के लिए आसान माना जाता है। ऐसे में भारत अगर बांग्लादेश को बल्लेबाजी के लिए बुलाता तो उसे आसानी होती। वह भारत की लीड उतारकर लीड ले भी सकता था। इस लिहाज से पारी की हार की संभावनाएं खत्म हो जाती।
विदाउट रिस्क विक्ट्री
बांग्लादेश पर भारत बिना किसी रिस्क के जीत दर्ज करना चाहता है। आमतौर पर देखने को मिलता है कि चौथे दिन से विकेट टूटने लगता है। उस पर रफ पैचेस आ जाते हैं। मिट्टी ड्राई हो जाती है। जिसके चलते स्पिनर्स को अच्छी खासी मदद मिलने लगती है। साथ ही तेज गेंदबाजों की गेंद भी रुककर बल्ले पर आती है जिससे बैटिंग में कठिनाई होती है। ऐसे में अगर बांग्लादेश तीसरे दिन के आसान विकेट और आधा चौथा दिन निकाल जाता तो यह भारत के लिए रिस्की हो सकता था।
यह भी पढ़ें- बांग्लादेश को 149 पर ऑल आउट करने के बाद भारत ने बनाया दबदबा, दूसरे दिन स्टंप्स तक 308 रन की बढ़त
क्रिकेट को अनिश्चितताओं का खेल कहा जाता है। यदि बांग्लादेश तीसरे दिन के आसान विकेट पर खेलकर 227 रनों की लीड उतारकर भारत को 150 से ऊपर का टारगेट देने में कामयाब हो जाता तो भारत को चौथी पारी में बैटिंग करनी पड़ती। जो कि बिल्कुल आसान नहीं होती है। पहली पारी के लिहाज से देखा जाए और अश्विन-जाडेजा के अप्रत्याशित प्रदर्शन को निकाल दें स्कोर क्या होता यह आप समझ सकते हैं। वहीं, चौथे दिन के दूसरे हाफ में बांग्लादेश की तेज गेंदबाजी को शाकिब और मेंहदी हसन मिराज जैसे फिरकी गेंदबाजों का साथ मिल जाता जो कि जोखिम भरा हो सकता था।
Reason why team india did not give follow on to bangladesh in 1st test
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
भोपाल: सरकारी स्कूलों की बदहाली पर हाईकोर्ट के नोटिस के बाद गरमाई सियासत, उमंग सिंघार ने सरकार पर बोला हमला
Jul 02, 2026 | 02:36 PMहाई कोर्ट के आदेश पर आचार संहिता का बहाना नहीं चलेगा! नागपुर मनपा आयुक्त को अवमानना का नोटिस, अदालत की फटकार
Jul 02, 2026 | 02:34 PMभारत-जापान की मेगा डील! डिफेंस से फार्मा तक हुए बड़े समझौते, जानें इंडो-पैसिफिक में अब कैसे होगा बदलाव?
Jul 02, 2026 | 02:32 PMमुंबई मेट्रो-1 यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत; घाटकोपर-अंधेरी के बीच शुरू होगी ‘मिक्स्ड लूप’ सेवा, भीड़ होगी कम
Jul 02, 2026 | 02:23 PMभारतीय इकोनॉमी की ऊंची उड़ान, जून में रिकॉर्ड 1.94 लाख करोड़ रुपये रहा GST कलेक्शन; जानें कितनी हुई बढ़ोतरी
Jul 02, 2026 | 02:22 PMवर्धा में महावितरण कार्यालय पर विकास समिति का हल्लाबोल: बढ़े बिजली बिल और स्मार्ट मीटर के खिलाफ फूंकी प्रतियां
Jul 02, 2026 | 02:21 PMनागपुर के विकास के लिए बजट की बौछार: नाग-पीली नदी की सफाई के लिए 2400 करोड़ व गड्ढा मुक्ति के लिए 300 करोड़
Jul 02, 2026 | 02:20 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














