-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- India Lead Of 308 Runs At Stumps On Day Two In 1st Test Against Bangladesh
बांग्लादेश को 149 पर ऑल आउट करने के बाद भारत ने बनाया दबदबा, दूसरे दिन स्टंप्स तक 308 रन की बढ़त
- Written By: मृणाल पाठक
जसप्रीत बुमराह की अगुवाई में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर भारत ने दो मैचों की श्रृंखला के शुरुआती टेस्ट के दूसरे दिन शुक्रवार को यहां बांग्लादेश की पहली पारी को सस्ते में समेटने के बाद दूसरी पारी में तीन विकेट पर 81 रन बनाकर अपनी कुल बढ़त 308 रन कर ली।

टीम इंडिया (सौजन्यः BCCI- एक्स)
चेन्नई: भारत और बांग्लादेश के बीच पहले टेस्ट का दूसरा दिन भी टीम इंडिया के नाम रहा। भारतीय गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन की वजह से बांग्लादेश बैक फूट पर चला गया है। जसप्रीत बुमराह ने बांग्लादेश के बल्लेबाजों को काफी परेशान किया। जिसकी वजह से टीम केवल 149 रन पर ही ऑलआउट हो गई। जिसके बाद भारतीय टीम को 227 रन की लीड मिली। जिसके बाद भारतीय टीम बल्लेबाजी करने मैदान पर आई और दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 308 की बढ़त हासिल कर ली।
बुमराह की शानदार गेंदबाजी का बांग्लादेश के बल्लेबाजों के पास कोई जवाब नहीं था। उन्होंने 50 रन देकर चार विकेट चटकाये। बुमराह को मोहम्मद सिराज (30 रन पर दो विकेट), आकाश दीप (19 रन पर दो विकेट) और रविंद्र जडेजा (19 रन पर दो विकेट) का अच्छा साथ मिला। भारत की पहली पारी में 376 रन के जवाब में बांग्लादेश की पहली पारी महज 149 रन पर सिमट गयी। भारत ने पहली पारी 227 रन की बड़ी हासिल की।
Stumps on Day 2 in Chennai!#TeamIndia move to 81/3 in the 2nd innings, lead by 308 runs 👌👌 See you tomorrow for Day 3 action 👋 Scorecard – https://t.co/jV4wK7BOKA#INDvBAN | @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/EmHtqyg9W3 — BCCI (@BCCI) September 20, 2024
भारत की दूसरी पारी में भी हालांकि शुरुआत अच्छी नहीं रही। कप्तान रोहित शर्मा (पांच) और यशस्वी जायसवाल (10) टीम के 28 रन तक पवेलियन लौट गये। रोहित तस्कीन अहमद की ऑफ स्टंप से बाहर की गेंद पर बल्ला अड़ाकर गली क्षेत्र में जाकिर हसन को कैच थमा बैठे। जायसवाल को नाहिद राणा की गेंद पर ऑफ ड्राइव लगाने का खामियाजा भुगतना पड़ा।
गिल और विराट कोहली (17) ने इसके बाद संभल कर बल्लेबाजी करते हुए तीसरे विकेट के लिए 39 रन जोड़े। गिल ने इस दौरान कुछ शानदार चौके जड़े। राणा की गेंद पर कवर क्षेत्र में लगाया गया उनका चौका दर्शनीय था। कोहली हालांकि क्रीज पर समय बिताने के बाद मेहदी हसन मिराज की गेंद पर पगबाधा हो गये।
सम्बंधित ख़बरें
आयरलैंड सीरीज से पहले भारत को बड़ा झटका, स्टार स्पिनर वरुण चक्रवर्ती हुए बाहर
IND vs AFG: ODI सीरीज में गुरनूर बराड़ का धमाका, 7 विकेट लेकर रचा इतिहास
IPL 2027: दिल्ली कैपिटल्स में बड़ा फेरबदल! युवराज सिंह बन सकते हैं बैटिंग कोच, गांगुली को मिली अहम जिम्मेदारी
IND vs AFG: तीसरे वनडे से पहले BCCI का बड़ा ऐलान, हर्षित राणा की स्क्वॉड में वापसी
बुमराह ने शानदार लय में चल रहे शदमन इस्लाम को अपनी चतुराई से आउट किया। उन्होंने राउंड द विकेट गेंदबाजी करने के बाद ओवर द विकेट गेंदबाजी की लेकिन गेंद की लाइन लेंथ में बदलाव किये बिना कोण को बदला जिससे बांग्लादेश का यह सलामी बल्लेबाज सामंजस्य नहीं बैठा पाया। उन्होंने इसके बाद मुशफिकुर रहीम, तस्कीन और हसन महमूद को चलता किया। मैच में शतकीय पारी खेलने वाले रविचंद्रन अश्विन कोई विकेट नहीं ले सके।
बांग्लादेश को सबसे ज्यादा निराशा लिटन दास (42 गेंद में 22 रन) और शाकिब अल हसन (64 गेंद में 32 रन) से हुई। इन दोनों अनुभवी बल्लेबाजों ने क्रीज पर समय बिताने के बाद अपने विकेट आक्रामक शॉट खेलकर गंवा दिये। दोनों ने छठे विकेट के लिए 94 गेंद में 51 रन की साझेदारी की। लिटन ने जडेजा (18 रन पर दो विकेट) के खिलाफ स्वीप शॉट खेलने का प्रयास किया और स्थानापन्न खिलाड़ी ध्रुव जुरेल द्वारा लपके गये।
यह भी पढ़ें- चैंपियंस ट्रॉफी के लिए ऐसे तैयारी कर रहा पाकिस्तान, बदल दिए इंग्लैंड के खिलाफ दो टेस्ट मैचों के वेन्यू
शाकिब ने इस वामहस्त गेंदबाज के खिलाफ रिवर्स स्वीप खेला लेकिन उन्हें किस्मत का साथ नहीं मिला। गेंद उनके बल्ले के निचले किनारे से टकराकर जूते पर टप्पा खाने के बाद हवा में उछली और विकेटकीपर ऋषभ पंत ने दौड़कर कैच पकड़ लिया। युवा तेज गेंदबाज आकाश दीप ने दिन की शुरुआत सत्र में लगातार गेंदों पर जाकिर और मोमिनुल हक (शून्य) को बोल्ड कर पारी की शुरुआत में ही बांग्लादेश पर दबाव बना दिया।
इससे पहले रविचंद्रन अश्विन (113 रन) के शतक और रविंद्र जडेजा (86 रन) के साथ उनकी 199 रन की साझेदारी के दम पर भारतीय टीम 376 रन पर आउट हुई। अश्विन ने 133 गेंद की पारी में 11 चौके और दो छक्के लगाये जबकि जडेजा ने 124 गेंद में 86 रन की पारी में 10 चौके और दो छक्के जड़े। दोनों ने सातवें विकेट के लिए 240 गेंद में 199 रन की आक्रामक साझेदारी की।
दिन की शुरुआत छह विकेट पर 339 से करने वाले भारत ने केवल 37 रन जोड़कर अपने अंतिम चार विकेट गंवा दिए जिसमें सबसे पहले जडेजा का विकेट गिरा। बांग्लादेश का नयी गेंद लेने का फैसला कारगर रहा। तस्कीन की बाहर निकलती गेंद जडेजा के बल्ले का किनारा लेते हुए विकेटकीपर के हाथों में चली गयी।
आकाश दीप (17) ने अश्विन का अच्छा साथ दिया लेकिन बड़ा शॉट लगाने की कोशिश में कप्तान नजमुल हसन शंटो को कैच दे बैठे। अश्विन भी बीते दिन के स्कोर में 11 रन जोड़ कर इसी अंदाज में आउट हुये। यह दोनों बल्लेबाज तस्कीन की गेंद पर आउट हुए। हसन महमूद ने इसके बाद बुमराह को आउट कर भारतीय पारी को खत्म करने के साथ लगातार दूसरे टेस्ट में पारी में पांच विकेट पूरे किये।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
India lead of 308 runs at stumps on day two in 1st test against bangladesh
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Viral Video: ओवरहाइट DJ पर बैठा युवक पेड़ से टकराकर सड़क पर गिरा, हरिद्वार पुलिस ने जारी की चेतावनी
Jul 02, 2026 | 03:54 PMPradosh Vrat: आषाढ़ का पहला प्रदोष व्रत किस दिन रखा जाएगा? जानिए सही डेट और पूजा का शुभ समय
Jul 02, 2026 | 03:53 PMटमाटर के तीखे तेवर हुए नरम! 60 रूपए से घटकर 20 रूपए किलो पर आया दाम; नागपुर के आम उपभोक्ताओं को बड़ी राहत
Jul 02, 2026 | 03:52 PMपुणे: शिरूर बाजार समिति का जांबूत उप-बाजार 15 वर्षों से बंद; असामाजिक तत्वों का बना अड्डा, किसानों में आक्रोश
Jul 02, 2026 | 03:51 PMबीच सड़क पर पैर बांधकर नाबालिग छात्र को डंडों से पीटा; वीडियो वायरल होते ही एक आरोपी गिरफ्तार
Jul 02, 2026 | 03:48 PM‘अदृश्य और बेहद खतरनाक’, AI पर सुप्रीम कोर्ट ने दी बड़ी चेतावनी; बोला- इंसानी दखल है जरूरी
Jul 02, 2026 | 03:48 PMनागपुर में HSRP प्लेट पर आरटीओ का महा-अभियान; पहले ही दिन हजारों वाहनों की चेकिंग, सैकड़ों का कटा चालान
Jul 02, 2026 | 03:39 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














