Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

IPL 2026: रसिख डार के 4 विकेट और कोहली की वो तेज-तर्रार पारी, चिन्नास्वामी में RCB ने लखनऊ को 5 विकेट से रौंदा

RCB vs LSG: आईपीएल 2026 के 23वें मुकाबले में आरसीबी ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 5 विकेट के करारी शिकस्त दी। गेंदबाजी में रासिख सलाम डार ने 4 बल्लेबाजों को आउट कर लखनऊ को मुश्किल में डाल दिया।

  • Written By: संजय बिष्ट
Updated On: Apr 15, 2026 | 11:10 PM

रसिख डार और विराट कोहली (फोटो- @IPL)

Follow Us
Close
Follow Us:

RCB vs LSG 23rd Match IPL 2026 Highlight: आईपीएल 2026 में बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी में आरसीबी और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच 23वां मुकाबला खेला गया। इस मैच में RCB के कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। वहीं, पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स 20 ओवर में 10 विकेट के नुकासान पर सिर्फ 146 रन का स्कोर खड़ा कर सकी। आरसीबी ने बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन कर इस स्कोर को 15.1 ओवर में 5 विकेट शेष रहते हासिल कर लिया। आरसीबी के इस बड़ी जीत में गेंदबाजों ने अहम भूमिका निभाई।

As convincing as it gets 🙌 A comfortable 5️⃣-wicket win and @RCBTweets remain unbeaten at home ✌️ Scorecard ▶️ https://t.co/UztAZM9l0q#TATAIPL | #KhelBindaas | #RCBvLSG pic.twitter.com/pFkug0okkt — IndianPremierLeague (@IPL) April 15, 2026

रासिख डार के सामने पस्त हुई लखनऊ सुपर जाएंट्स

आरसीबी के लिए युवा गेंदबाज रासिख सलान डार ने कमाल का प्रदर्शन किया। उन्होंने लखनऊ सुपर जाएंट्स के बल्लेबाजों पर लगातार दबाव बनाए रखा, जिस कारण बल्लेबाज बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में अपना विकेट गंवाते रहे। रसिख सलाम डार ने घातक गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट अपने नाम किए। वहीं भुवनेश्वर कुमार ने 3 विकेट झटके, जबकि क्रुणाल पांड्या ने 2 विकेट लेकर लखनऊ की पारी को समेटने में अहम भूमिका निभाई।

सम्बंधित ख़बरें

IPL 2026 Final के लिए खास इंतजाम, मुंबई-बेंगलुरु से अहमदाबाद तक स्पेशल फ्लाइट और ट्रेनें शुरू

IPL 2026 Final: GT के शेरों से टकराएंगे RCB के महारथी, मैच से पहले अहमदाबाद ₹35,000 तक पहुंचा होटलों का किराया

FIFA वर्ल्ड कप में 4 टीमों का होगा ऐतिहासिक डेब्यू, मेसी-रोनाल्डो के साथ खेलकर खुलेगा किस्मत का ताला

दूसरे टी-20 में इंग्लैंड महिला टीम का पलटवार, भारत को शिकस्त देकर सीरीज में की 1-1 से बराबरी

Deceived the batter and that’s a wicket to Rasikh’s name.🫡 More of the same now, boys! 👊 pic.twitter.com/mhuvjDGpNt — Royal Challengers Bengaluru (@RCBTweets) April 15, 2026

कोहली ने बढाई रनों की रफ्तार

मुकाबले में विराट कोहली और फिल साल्ट सलामी बल्लेबाज के रूप में मैदान पर उतरे। फिल साल्ट के जल्दी आउट होने के बाद विराट कोहली ने न सिर्फ पारी को संभाला बल्कि तेज गती से भी रन बनाए। विराट कोहली ने 34 गेंदों में 49 रन बनाकर अहम पारी खेली। उनके आउट होने के बाद रजत पाटीदार और जितेश शर्मा ने पारी संभाली और टीम को 100 के पार पहुंचाया। 122 रन तक आधी टीम आउट हो चुकी थी, लेकिन लखनऊ मैच से बाहर हो गया। अंत में टिम डेविड ने तेज बल्लेबाजी करते हुए 16वें ओवर में आरसीबी को जीत दिला दी। वहीं, LSG के लिए प्रिंस यादव ने 3, जबकि आवेश खान ने 2 विकेट झटके।

ये भी पढ़ें: जोश हेजलवुड की रफ़्तार ने ढाया कहर, कोहनी पर लगी गेंद और दर्द से तड़प उठे ऋषभ पंत; होना पड़ा रिटायर्ड हर्ट

LSG के लिए खराब बल्लेबाजी रही हार का कारण

पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स की शुरुआत निराशाजनक रही। टीम ने महज 35 रन के स्कोर पर ही अपने दो विकेट गंवा दिए। शुरुआती झटकों के बाद बल्लेबाजों ने पारी को संभालने की कोशिश की और स्कोर को 100 रन के पार पहुंचाया, लेकिन दबाव बना रहा। लखनऊ की टीम 118 रन तक पहुंचते-पहुंचते अपने पांच विकेट गंवा चुकी थी। इसके बाद बल्लेबाजी पूरी तरह बिखर गई और विकेटों का पतन लगातार जारी रहा। अंततः पूरी टीम 146 रन के स्कोर पर सिमट गई। मिचेल मार्श ने 40 रन बनाकर सबसे ज्यादा योगदान दिया, लेकिन उन्हें अन्य बल्लेबाजों का साथ नहीं मिला।

Rcb vs lsg ipl 2026 match result rasikh dar brilliant bowling bengaluru win 5 wickets match highlights

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 15, 2026 | 10:48 PM

Topics:  

  • Cricket News
  • IPL 2026
  • Lucknow Super Giants
  • Royal Challengers Bengaluru
  • Sports News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.