- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Rcb Vs Csk Ipl 2026 Match Number 11 Bengaluru Weather Report Update
RCB vs CSK: बेंगलुरु में बारिश का साया! क्या धुल जाएगा कोहली-धोनी का महामुकाबला? जानें मौसम का हाल
RCB vs CSK: आईपीएल 2026 के 11वें मैच में सीएसके और आरसीबी आमने-सामने होंगी। लगातार दो हार झेल चुकी चेन्नई सुपर किंग्स इस मुकाबले में जीत दर्ज कर वापसी करने के इरादे से उतरेगी।
- Written By: संजय बिष्ट

CSK बनाम RCB मैच मौसम रिपोर्ट (फोटो- सोशल मीडिया)
RCB vs CSK IPL 2026 11th Match Weather Report: आईपीएल 2026 में 5 अप्रैल को डबल हेडर खेला जा रहा है, जिसमें दिन के दूसरे मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स आमने-सामने होंगी। यह मैच दोनों टीमों के लिए काफी अहम है। चेन्नई सुपर किंग्स इस सीजन अब तक दो मुकाबले खेल चुकी है और दोनों में हार झेल चुकी है, ऐसे में टीम जीत के साथ वापसी करना चाहेगी। वहीं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अपना पहला मैच जीतकर आत्मविश्वास हासिल किया है।
मैच के दौरान कैसा रहेगा बेंगलुरु का मौसम?
मौसम को लेकर फैंस के मन में कई सवाल हैं, लेकिन राहत की बात यह है कि मुकाबले के दौरान बारिश की संभावना बेहद कम है। रिपोर्ट्स के अनुसार, दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक हल्की बारिश की 5 प्रतिशत संभावना है, लेकिन उसके बाद मौसम साफ रहने की उम्मीद है। मैच के समय तापमान लगभग 21 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। आसमान ज्यादातर साफ रहने की संभावना है, जिससे फैंस को पूरे 40 ओवर का मुकाबला देखने को मिल सकता है।
पिछले सीजन RCB का रहा था दबदबा
अगर पिछले सीजन की बात करें तो रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेले गए दोनों मुकाबले जीते थे। आखिरी मैच एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया था, जहां RCB ने 213 रनों का स्कोर डिफेंड करते हुए 2 रनों से रोमांचक जीत हासिल की थी। उस मुकाबले में विराट कोहली, जैकब बेथेल और रोमारियो शेफर्ड ने शानदार अर्धशतकीय पारियां खेली थीं। इसी वजह से इस मैच में भी RCB का पलड़ा थोड़ा भारी नजर आ रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
IPL 2026 के बीच बेंगलुरु के मैदान पर अमर हुए द्रविड़ और कुंबले, दिग्गजों के नाम पर रखे गए स्टेडियम के दो छोर
RCB के खिलाफ 16 साल बाद बेंगलुरु में धोनी के बिना उतरी चेन्नई, कप्तान ने वापसी को लेकर दिया बड़ा अपडेट
SRH के खिलाफ रोमांचक जीत के बावजूद टेंशन में पंत की LSG, 21 करोड़ वाला खिलाड़ी बना परेशानी का कारण
SRH के लिए नीतीश रेड्डी और हेनरिक क्लासेन ने रचा इतिहास, ऐसा कारनामा करने वाले पहली जोड़ी बनी
ये भी पढ़ें: मोहम्मद शमी ने जहीर खान को छोड़ा पीछे, अब भुवनेश्वर कुमार का रिकॉर्ड निशाने पर
RCB के बल्लेबाजों का शानदार फॉर्म
इस सीजन में RCB ने अपने पहले मुकाबले में शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया था। टीम ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 200 रनों का लक्ष्य सिर्फ 15.4 ओवर में हासिल कर लिया था। उस मैच में विराट कोहली ने 38 गेंदों में नाबाद 69 रन बनाए थे, जबकि देवदत्त पडिक्कल ने 26 गेंदों में 61 रन की तूफानी पारी खेली थी। बल्लेबाजों के इस शानदार फॉर्म से टीम को काफी मजबूती मिली है। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या RCB इस लय को बरकरार रख पाती है या चेन्नई सुपर किंग्स वापसी करते हुए जीत दर्ज कर पाती है।
Rcb vs csk ipl 2026 match number 11 bengaluru weather report update
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
IPL 2026 के बीच बेंगलुरु के मैदान पर अमर हुए द्रविड़ और कुंबले, दिग्गजों के नाम पर रखे गए स्टेडियम के दो छोर
Apr 05, 2026 | 09:18 PM25 सेकंड के वीडियो का पाक कनेक्शन! मुंबई को दहलाने की बड़ी साजिश नाकाम
Apr 05, 2026 | 09:08 PMMrunal Thakur की फिल्म ‘डकैत’ का ट्रेलर रिलीज होते ही छाया, 24 घंटे में तोड़ दिए व्यूज के रिकॉर्ड
Apr 05, 2026 | 09:07 PMआठ दिनों में दहलेगा महाराष्ट्र! नाना पटोले का सियासी भूकंप का दावा
Apr 05, 2026 | 08:57 PMDiljit Dosanjh और एआर रहमान का म्यूजिक धमाका, ‘क्या कमाल है’ से फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ में तक बिखेरेंगे जादू
Apr 05, 2026 | 08:51 PMBengal Election: BJP ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट, PM मोदी और सीएम योगी ममता के खिलाफ भरेंगे हुंकार
Apr 05, 2026 | 08:48 PMRCB के खिलाफ 16 साल बाद बेंगलुरु में धोनी के बिना उतरी चेन्नई, कप्तान ने वापसी को लेकर दिया बड़ा अपडेट
Apr 05, 2026 | 08:46 PMवीडियो गैलरी

BMC स्कूलों में ‘मनाचे श्लोक’ पर महा-संग्राम! वारिस पठान बोले- जबरन नहीं थोप सकते धार्मिक प्रार्थना
Apr 05, 2026 | 01:13 PM
शर्मनाक! पटना स्टेशन पर नॉर्थ-ईस्ट की लड़कियों को कहा ‘चाइनीज’ और ‘मोमो’, महिला की बदतमीजी का VIDEO वायरल
Apr 04, 2026 | 10:36 PM
इंदौर में ‘गर्ल गैंग’ का तांडव! तमाशबीन बनी रही भीड़; युवती को घेरकर बेरहमी से पीटा, VIDEO हुआ वायरल।
Apr 04, 2026 | 10:23 PM
Saharanpur के मदरसा में ‘तालिबानी’ सजा! मासूम को डंडों से बेरहमी से पीटा, VIDEO देख दहल जाएगा दिल
Apr 04, 2026 | 10:13 PM
मस्जिद के वजू खाने की छत पर चढ़कर लहराया भगवा, शोभा यात्रा के दौरान तुगलकाबाद में मचा बवाल
Apr 03, 2026 | 10:27 PM
AAP में छिड़ा गृहयुद्ध! आतिशी ने राघव चड्ढा को घेरा, बोलीं- क्या आप मोदी से डरकर लंदन भाग गए थे- VIDEO
Apr 03, 2026 | 10:24 PM













