RCB ने रचा इतिहास, IPL के इतिहास में ऐसा कारनामा करने वाली पहली टीम बनी

RCB vs SRH: आईपीएल 2026 के पहले मुकाबले में ही आरसीबी ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया है। वो आईपीएल इतिहास में सबसे तेज 200 से ज्यादा रनों का पीछा करने वाली पहली टीम बन गई है।
Least overs taken to complete a 200-plus chase in IPL
विराट कोहली और टिम डेविड (फोटो-सोशल मीडिया)
Updated on

Royal Challengers Bengaluru vs Sunrisers Hyderabad: आईपीएल 2026 का शानदार आगाज हुआ। पहले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से हराकर जीत के साथ शुरुआत की। शनिवार (28 मार्च) को बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में आरसीबी ने 202 रनों का लक्ष्य सिर्फ 15.4 ओवर में ही हासिल कर लिया। 15.4 ओवर में 200 से ज़्यादा रनों का लक्ष्य हासिल करके RCB ने अपना नाम रिकॉर्ड बुक में दर्ज करवा लिया।

बेंगलुरु की टीम ने आईपीएल के इतिहास में पहली ऐसी टीम बन गई है, जिसने 200 से ज़्यादा रनों का लक्ष्य 25 से ज़्यादा गेंदें शेष रहते हुए हासिल किया है। सबसे तेज 200 से ज़्यादा रनों का लक्ष्य हासिल करने का पिछला रिकॉर्ड (शेष गेंदों के लिहाज से) राजस्थान रॉयल्स के नाम था। राजस्थान रॉयल्स ने 28 अप्रैल, 2025 को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में गुजरात टाइटंस के खिलाफ 210 रनों का लक्ष्य 15.5 ओवर में हासिल कर लिया था और 25 गेंदें शेष रहते हुए मैच जीत लिया था।

आईपीएल में 200+ रन का सबसे तेज सफल रन चेज़

टीम लक्ष्य शेष गेंदें विपक्षी टीम स्थान तारीख
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 202 26 सनराइजर्स हैदराबाद बेंगलुरु 28 मार्च 2026
राजस्थान रॉयल्स 210 25 गुजरात टाइटंस जयपुर 28 अप्रैल 2025
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 201 24 गुजरात टाइटंस अहमदाबाद 28 अप्रैल 2024
मुंबई इंडियंस 200 21 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मुंबई (WS) 9 मई 2023
दिल्ली कैपिटल्स 209 15 गुजरात लायंस दिल्ली 4 मई 2017

 मुकाबले का हाल

आरसीबी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद की शुरुआत बेहद खराब रही। हालांकि इसके बाद भी 200 रनों का आंकड़ा पार किया। हैदराबाद ने 9 विकेट के नुकसान पर 201 रन बनाए। सनराइजर्स हैदराबाद के लिए कप्तान ईशान किशन ने 38 गेंदों में 80 रनों की पारी खेली। वहीं अनिकेत वर्मा ने 18 गेंदों में 43 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। वहीं हनरिच क्लासेन ने 31 रनों का योगदान दिया। आरसीबी के लिए जेकब डफी ने 3, रोमारियो शेफर्ड ने 3 विकेट चटकाए।

जवाब में लक्ष्य का पीछा करते हुए आरसीबी ने महज 15.4 ओवर में ही 203 रन बनाकर मुकाबले को जीत लिया। विराट कोहली ने नाबाद 69 रनों की पारी खेली। वहीं देवदत्त पडिक्कल ने 26 गेंदों में ही 61 रन बनाकर मुकाबले को एकतरफा कर दिया। रजत पाटीदार ने 31 और टिम डेविड ने 16 रनों का योगदान दिया। हैदराबाद के लिए डेविड पेन ने 2 विकेट चटकाए।

Navbharat Live
navbharatlive.com