-
शुक्र, 24 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Pakistan Linked Terror Module Busted Mumbai Attack Plot Up Ats
25 सेकंड के वीडियो का पाक कनेक्शन! मुंबई को दहलाने की बड़ी साजिश नाकाम
- Written By: आंचल लोखंडे
Pakistan Linked Terror Module: उत्तर प्रदेश एटीएस ने ग्रेटर नोएडा से संचालित एक आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है, जिसके तार पाकिस्तान से जुड़े बताए जा रहे हैं।

Mumbai Terror Plot (सोर्सः सोशल मीडिया)
Mumbai Attack Conspiracy: उत्तर प्रदेश एटीएस (एटीएस) ने ग्रेटर नोएडा से संचालित हो रहे एक बड़े आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए देश को दहलाने की साजिश को विफल कर दिया है। जांच में सामने आया है कि इस नेटवर्क के तार सीधे सीमा पार बैठे पाकिस्तानी हैंडलर्स से जुड़े थे। एटीएस को एक 25 सेकंड का वीडियो साक्ष्य मिला है, जिसमें पाकिस्तानी हैंडलर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए भारत में मौजूद गुर्गों को विध्वंसक गतिविधियों के निर्देश देता साफ नजर आ रहा है।
जांच एजेंसियों के हाथ लगे इस महत्वपूर्ण वीडियो में पाकिस्तानी हैंडलर चेहरे पर काला चश्मा लगाए और हाथ में हथियार लहराते हुए दिखाई दे रहा है। वह लोकेश उर्फ पपला पंडित, विकास और उनके साथियों को आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए उकसाता नजर आया। एटीएस के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए चारों आरोपी अपने हैंडलर्स के साथ वीडियो कॉल के जरिए ही संपर्क में रहते थे। फिलहाल एजेंसियां इस बात की जांच कर रही हैं कि यह वीडियो कब बनाया गया और इसका मुख्य उद्देश्य क्या था?
टारगेट मुंबई और हिंदू समुदाय
दावा किया जा रहा है कि पकड़े गए आतंकियों का मुख्य उद्देश्य मुंबई में दहशत फैलाना और सांप्रदायिक तनाव पैदा करना था। हैंडलर के निर्देश पर आरोपी लोकेश और विकास को विशेष रूप से मुंबई भेजा गया था, जहां उन्हें शोरूम और वाहनों में आगजनी करने का टास्क दिया गया था। इस पूरी साजिश का मकसद हिंदू समुदाय को टारगेट करना था ताकि देश में डर और अस्थिरता का माहौल बनाया जा सके। आतंकी नेटवर्क डिजिटल माध्यमों का उपयोग कर इन खतरनाक योजनाओं की रूपरेखा तैयार कर रहा था।
सम्बंधित ख़बरें
पाकिस्तान ने CJP Protest को बताया भारत का आंतरिक मामला, टिप्पणी करने से किया इनकार
अल्लाह की नेमत…महिला ने एक साथ 5 बच्चों को दिया जन्म, डिलीवरी कराने वाले डॉक्टर भी हैरान, बोले- यह दुर्लभ
पाकिस्तान में पुलिस पर फिर आतंकी हमला, ड्यूटी पर जा रहे कांस्टेबल की गोली मारकर हत्या
मूसलाधार बारिश से पाकिस्तान बेहाल, फ्लैश फ्लड ने ली 18 जानें, कई इलाके जलमग्न; राहत अभियान जारी
पैसों का लालच
पुलिस सूत्रों के अनुसार, लोकेश और विकास को इस नेटवर्क में शामिल करने के लिए भारी रकम का लालच दिया गया था। उन्हें बताया गया था कि आगजनी और तोड़फोड़ जैसी घटनाओं के बदले उन्हें बड़ी धनराशि दी जाएगी। हैंडलर ने उन्हें न केवल आगजनी, बल्कि पंजाब के गुरदासपुर से अवैध हथियारों की खेप लाने की जिम्मेदारी भी सौंपी थी। इसके अलावा, देश की परिवहन व्यवस्था को बाधित करने के लिए ट्रेन के सिग्नल जलाने जैसे घातक निर्देश भी दिए गए थे।
ब्रेनवॉश करके पेशेवर ट्रेनिंग
पाकिस्तानी हैंडलर एक पेशेवर आतंकी संगठन की तरह काम कर रहा था। वह पहले युवाओं का मानसिक रूप से ब्रेनवॉश करता था और फिर उन्हें ट्रेनिंग देता था। शुरुआत में उनका भरोसा जीतने के लिए उन्हें छोटे-छोटे काम सौंपे जाते थे। लोकेश और विकास को भी इसी प्रक्रिया से गुजारने के बाद बड़े हमलों के लिए तैयार किया गया था। लेकिन आरोपियों के किसी बड़ी घटना को अंजाम देने से पहले ही यूपी एटीएस ने मुस्तैदी दिखाते हुए उन्हें दबोच लिया।
ये भी पढ़े: मुंबई के 5-स्टार होटल में 25 हजार का कमरा और 365 दिन की बुकिंग; अशोक खरात के ‘हवाला हब’ का खुलासा
स्थानीय खुफिया तंत्र पर उठे सवाल
इस खुलासे ने स्थानीय पुलिस और खुफिया इकाइयों (एलआईयू) की कार्यप्रणाली को कटघरे में खड़ा कर दिया है। इतने बड़े अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क और खतरनाक साजिश की भनक स्थानीय पुलिस को नहीं लग पाई। जब एटीएस ने बादलपुर क्षेत्र के छपरौला गांव में छापेमारी कर लोकेश और विकास को गिरफ्तार किया, तब भी स्थानीय पुलिस पूरी तरह अनजान थी। अब एजेंसियां इस मॉड्यूल से जुड़े अन्य चेहरों की तलाश में जुटी हैं।
‘सुदामा’ बनने वाला युवक निकला आतंकी!
लोकेश उर्फ पपला पंडित की गिरफ्तारी के बाद उसके गांव छपरौला में लोग हैरान हैं। स्थानीय महिलाओं ने बताया कि पपला बेहद सीधा दिखता था और जन्माष्टमी के आयोजनों में सुदामा की वेशभूषा पहनकर डांस करता था। किसी ने सपने में भी नहीं सोचा था कि झांकी में सुदामा बनने वाला युवक आतंकियों का साथी निकलेगा। चर्चा है कि घर की आर्थिक स्थिति ठीक न होने और नशे की लत के कारण वह पैसों के लालच में इस काली दुनिया का हिस्सा बन गया। फिलहाल एटीएस की कार्रवाई के बाद से आरोपी के घर के बाहर लोगों का तांता लगा हुआ है।
Pakistan linked terror module busted mumbai attack plot up ats
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
टीकमगढ़: अवैध खनन रोकने पहुंचे नायब तहसीलदार पर रेत माफिया का हमला, सरकारी गाड़ी में भी की तोड़फोड़
Jul 24, 2026 | 07:02 PMफ्यूजन क्लासरूम एडुटेक का IPO 31 जुलाई को खुलेगा, ₹151-₹159 प्राइस बैंड तय, जानें इश्यू से जुड़ी पूरी डिटेल
Jul 24, 2026 | 07:00 PMदिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: संसद चलो मार्च की NIA जांच से इनकार, कहा- यह अदालत का विषय नहीं
Jul 24, 2026 | 06:57 PMबारिश के बीच रंग-बिरंगे रेनकोट पहन हाथ पकड़कर स्कूल जा रहे थे तीन नन्हे बच्चे, वीडियो वायरल
Jul 24, 2026 | 06:52 PMहमें न्यायवाला चाहिए चाय वाला नहीं… मुंबई में बना जंतर मंतर-2, उमड़ा युवाओं का सैलाब, देखें Video
Jul 24, 2026 | 06:52 PMइलाहाबाद विश्वविद्यालय में बनेगा टेक्नोलॉजी बिजनेस इनक्यूबेटर, युवा उद्यमियों के लिए 5 करोड़ की परियोजना मंजूर
Jul 24, 2026 | 06:51 PM‘जन नायकन’ की दमदार ओपनिंग के बीच चर्चा में आया थलपति विजय का ट्रैक रिकॉर्ड, शुरुआती 7 फिल्मों में 6 थीं फ्लॉप
Jul 24, 2026 | 06:51 PMवीडियो गैलरी

कौन है ADCP संदीप लांबा, जिसने CJP प्रोटेस्ट के दौरान महिला को जड़ा थप्पड़? वायरल VIDEO में देखें पूरा मामला
Jul 24, 2026 | 02:12 PM
1975 की तरह बर्बाद न करें करियर…BJP की छात्रों को नसीहत, बोली- जंतर-मंतर छोड़ पढ़ाई पर ध्यान दो; देखें VIDEO
Jul 23, 2026 | 10:48 PM
छोड़ना है तो अभी छोड़ो…मुंबई की सड़कों पर पुलिस से अकेले भिड़ गई ये एक्ट्रेस, Video वायरल
Jul 23, 2026 | 10:16 PM
भगत सिंह की राह पर युवा! पेपर लीक पर भड़का छात्र, कलेक्ट्रेट में फोड़ा बम, VIDEO वायरल
Jul 23, 2026 | 09:52 PM
29 साल पहले पेपर लीक के खिलाफ थे धर्मेंद्र प्रधान फिर आज उन्हीं पर सवाल क्यों? VIDEO
Jul 23, 2026 | 07:51 PM
200% तक टैरिफ, डोनाल्ड ट्रंप का सख्त ऐलान, क्या अमेरिका में महंगी होंगी भारतीय दवाएं- VIDEO
Jul 23, 2026 | 02:40 PM














