RCB के खिलाफ 16 साल बाद बेंगलुरु में धोनी के बिना उतरी चेन्नई, कप्तान ने वापसी को लेकर दिया बड़ा अपडेट

RCB vs CSK: आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स अपना तीसरा मैच आरसीबी के खिलाफ खेल रही है, लेकिन इस मुकाबले में टीम के स्टार खिलाड़ी एमएस धोनी प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं हैं।
MS Dhoni's Future: Will MS Dhoni play in the next season as well? CSK CEO breaks silence.
महेंद्र सिंह धोनी (फोटो- सोशल मीडिया)
Updated on

Royal Challengers Bengaluru vs Chennai Super Kings IPL 2026: आईपीएल 2026 के 11वें मुकाबले में बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स आमने-सामने हैं। इस मैच में चेन्नई के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। हालांकि, सभी की नजरें सीएसके की प्लेइंग 11 पर थीं, जहां फैंस को एमएस धोनी की वापसी की उम्मीद थी, लेकिन वह इस मुकाबले में भी टीम का हिस्सा नहीं हैं।

16 साल बाद RCB के खिलाफ नहीं खेले धोनी

एमएस धोनी को आईपीएल इतिहास के सबसे सफल कप्तानों में गिना जाता है, लेकिन फिटनेस समस्याओं के कारण वह पिछले कुछ समय से नियमित रूप से मैदान पर नहीं उतर पा रहे हैं। आईपीएल इतिहास में 16 साल बाद ऐसा मौका आया है जब धोनी आरसीबी के खिलाफ किसी मुकाबले में प्लेइंग 11 का हिस्सा नहीं हैं। इससे पहले 2010 सीजन में भी उन्होंने आरसीबी के खिलाफ मैच मिस किया था, तब उनकी गैरमौजूदगी में सुरेश रैना ने टीम की कप्तानी संभाली थी।

फिटनेस को लेकर कप्तान ने दी अपडेट

टॉस के दौरान जब रुतुराज गायकवाड़ से एमएस धोनी की फिटनेस को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने साफ कहा कि धोनी अभी रिकवरी की प्रक्रिया में हैं और धीरे-धीरे बेहतर हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि कभी-कभी पूरी तरह फिट होने में समय लगता है और जैसे ही वह मैच खेलने के लिए तैयार होंगे, मैदान पर वापसी करेंगे।

चोट के कारण शुरुआती मैचों से बाहर

एमएस धोनी फिलहाल कैल्फ इंजरी से जूझ रहे हैं। सीजन शुरू होने से पहले ही चेन्नई सुपर किंग्स ने साफ कर दिया था कि वह शुरुआती दो हफ्तों तक टीम से बाहर रहेंगे। यही वजह है कि वह अभी तक इस सीजन में एक भी मुकाबला नहीं खेल पाए हैं।

चेन्नई सुपर किंग्स के लिए यह मुकाबला काफी महत्वपूर्ण है, क्योंकि टीम को इस सीजन के अपने पहले दोनों मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। ऐसे में टीम तीसरे मैच में जीत दर्ज कर वापसी करना चाहेगी। वहीं, धोनी की गैरमौजूदगी में टीम को अनुभव की कमी भी खल रही है। अब देखना होगा कि चेन्नई की टीम इस दबाव से कैसे बाहर निकलती है और क्या इस मुकाबले में जीत हासिल कर पाती है।

Navbharat Live
navbharatlive.com