- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Rcb Registered Biggest Win In Ipl Playoffs
RCB ऑन टॉप! पलट दिया IPL प्लेऑफ का इतिहास, पंजाब किंग्स को बार-बार दर्द देगी ये हार
आरसीबी ने पंजाब किंग्स के द्वारा दिए गए 101 रनों के स्कोर को 60 गेंद शेष रहते हासिल कर लिया। इसके बाद बेंगलुरु ने आईपीएल इतिहास में एक नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया है।
- Written By: संजय बिष्ट

जितेश शर्मा और फिल सॉल्ट (फोटो- @RCBTweets)
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को पहले क्वालीफायर मुकाबले में चारों खाने चित कर दिया। इस मुकाबले में आरसीबी ने श्रेयस अय्यर की पंजाब किंग्स को 8 विकेट से धूल चटाई। इससे पहले कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब किंग्स की टीम इस सीजन के सबसे निचले स्कोर 101 रन पर ऑल आउट हो गई।
पंजाब के द्वारा दिए गए 101 रनों के स्कोर को आरसीबी ने 10 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। पंजाब के लिए सुयश शर्मा और जोश हेजलवुड ने 3-3 विकेट लिए। टीम की इस जीत में गेंदबाजों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। बाद में बल्लेबाजी करते हुए फिल सॉल्ट ने ताबड़तोड़ अंदाज में अपनी फिप्टी पूरी की। उन्होंने 27 गेंदों में 56 रन की मैच जीताऊ पारी खेली। इसके साथ ही बेंगलुरु ने आईपीएल प्लेऑफ में सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड भी बना दिया।
मुल्लांपुर में आरसीबी ने रचा इतिहास
आरसीबी ने पंजाब किंग्स को 8 विकेट से शिकस्त देकर आईपीएल में इतिहास रच दिया है। 101 रनों के स्कोर को बेंगलुरु ने 10 ओवर में हासिल कर लिया। आरसीबी ने गेंदों के लिहाज से आईपीएल प्लऑफ में सबसे बड़ी जीत दर्ज की। बेंगलुरु ने 60 गेंद शेष रहते लक्ष्य को हासिल किया। प्लेऑफ में अब तक कोई भी टीम इतनी बड़ी जीत दर्ज नहीं कर पाई है।
सम्बंधित ख़बरें
RCB के गेंदबाज ने अपने ही क्रिकेट बोर्ड के खिलाफ ठोका मुकदमा, IPL 2026 खेलने के लिए पहुंचा कोर्ट
क्या CSK की सेना के खिलाफ मैदान में उतरेंगे PBSK के कप्तान? श्रेयस अय्यर की चोट को लेकर सस्पेंस हुआ खत्म
IPL 2026: आकाश चोपड़ा ने शुभमन गिल की कप्तानी पर उठाए सवाल, श्रेयस अय्यर की तारीफ में पढ़े कसीदे
पंजाब किंग्स को जीत के बाद भी नहीं मिली राहत, BCCI ने श्रेयस अय्यर पर लगाया लाखों का जुर्माना
इस मैच में विराट कोहली का बल्ला नहीं चला। वो 12 रन के स्कोर पर आउट हो गए। जिसके बाद मयंक अग्रवाल और फिल सॉल्ट के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हुई। इस दौरान मयंक ने 19 रन बनाए। वहीं, फिल सॉल्ट 27 गेदों में 56 रन बनाकर नाबाद रहे। अंत में कप्तान रजत पाटीदार ने 8 गेंदो में 15 रन बनाए और छक्का लगाकर टीम को जीत दिलाई।
बुरी तरह फ्लॉप हुए पंजाब किंग्स के बल्लेबाज
इस मुकाबले में पंजाब किंग्स की हार का प्रमुख कारण उसके बल्लेबाज रहे। आरसीबी के गेंदबाजों के सामने पंजाब किंग्स के बल्लेबाज पस्त नजर आए। इस मुकाबले में उनका कोई भी बल्लेबाज 30 रन के आंकड़ें तक नहीं पहुंचा। मार्कस स्टाइनिस ने पंजाब के लिए सबसे ज्यादा 26 रन बनाए।
22 साल के लड़के ने पंजाब किंग्स को किया पस्त, बना RCB की जीत का सबसे बड़ा सूत्रधार
इस मुकाबले में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर से सबको काफी उम्मीद थी। लेकिन वो इन उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे। अय्यर 2 रन के स्कोर पर जोश हेजलवुड का शिकार बने। वहीं, प्रभसिमरन सिंह 18, तो प्रियांश आर्या 7 रन के स्कोर पर आउट हुए।
Rcb registered biggest win in ipl playoffs
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 3 April: शुक्रवार को इन राशियों पर भारी पड़ सकती है जल्दबाजी! मकर राशि की चमकेगी किस्मत
Apr 03, 2026 | 12:05 AMईडन गार्डन्स में सनराइजर्स हैदराबाद ने चखा जीत का स्वाद, केकेआर के घर में घुसकर 65 रन से जीता मुकाबला
Apr 02, 2026 | 11:08 PMबंगाल चुनाव: मुर्शिदाबाद में ओवैसी ने PM मोदी और ममता बनर्जी पर साधा निशाना; कही यह बड़ी बात
Apr 02, 2026 | 11:06 PMViral Video Fact Check: PM मोदी की रैली में गैस संकट पर सवाल या फैलाया गया भ्रम?
Apr 02, 2026 | 10:54 PMकानपुर किडनी कांड: फर्जी डॉक्टर, सीक्रेट ऑपरेशन और गायब रिकॉर्ड…8वीं पास ‘डॉक्टर’ चला रहा था करोड़ों का रैकेट
Apr 02, 2026 | 10:27 PMदुबई में ₹25,000 किराया देकर भी सीधे खड़ा नहीं हो पाता शख्स, वायरल वीडियो ने दिखाई हकीकत
Apr 02, 2026 | 10:10 PMसभी Hill Stations पर क्यों होती हैं मॉल रोड? जानिए कैसे ब्रिटिश दौर में शुरू हुई यह परंपरा
Apr 02, 2026 | 10:01 PMवीडियो गैलरी

रामपुर के कप्तान की विदाई में छलके आंसू, महिला सिपाहियों को रोता देख भावुक हुए SP साहब; VIDEO वायरल
Apr 02, 2026 | 09:52 PM
‘बचाओ साहब, हमें जबरदस्ती ले जा रहे हैं’, लखनऊ में कर्मियों का हंगामा, पुलिस की बदसलूकी पर उठे सवाल- VIDEO
Apr 02, 2026 | 09:34 PM
वर्दी पहनते ही पिता की याद में छलके आंसू, परेड में जवान ने स्वर्गीय पिता की तस्वीर को किया सलाम; VIDEO वायरल
Apr 02, 2026 | 09:28 PM
बिजनौर में वर्दी का खौफनाक चेहरा, BJP के पूर्व सांसद के सामने व्यापारियों को पुलिस ने टांग पकड़कर घसीटा- VIDEO
Apr 02, 2026 | 09:23 PM
‘मुसलमानों के खिलाफ…’, मदरसा बोर्ड बंद होने पर शहाबुद्दीन रजवी ने CM पुष्कर सिंह धामी पर साधा निशाना
Apr 01, 2026 | 10:51 PM
बिहार के Nalanda में महिला को बीच सड़क पर नोचते रहे मनचले, कपड़े फाड़कर घसीटा
Apr 01, 2026 | 10:36 PM














