-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Rcb Reach Finals Ipl 2025 By Defeating Pbks
IPL 2025: ऐतिहासिक जीत के साथ RCB ने फाइनल में किया प्रवेश, बल्लेबाज बने पंजाब किंग्स की हार का प्रमुख कारण
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
आरसीबी ने इस मुकाबले में पंजाब किंग्स को एकतरफा अंदाज में हराया। इसके साथ ही बेंगलुरु आईपीएल के फाइनल में करीब 9 साल के बाद पहुंचने में कामयाब हुई। आरसीबी के लिए इस जीत के हीरो उसके गेंदबाज रहे।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (फोटो- सोशल मीडिया)
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को एकतरफा मुकाबले में हराकर आईपीएल 2025 के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। इससे पहले कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब किंग्स की टीम इस सीजन के सबसे निचले स्कोर 101 रन पर ऑल आउट हो गई। इस स्कोर को आरसीबी ने 10 ओवर में 8 विकेट शेष रहते हासिल कर लिया।
क्वालीफायर 1 मुकाबले में आरसीबी ने एक वक्त भी पंजाब किंग्स को उपर नहीं आने दिया। मैच की शुरुआत से ही टीम ने पंजाब पर दबाव बनाए रखा। जिसका नतीजा ये हुआ की बेंगलुरु आराम से मुकाबला जीत गई। आरसीबी के लिए इस मुकाबले में फिल साल्ट ने 56 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। वहीं, मयंक अग्रवाल ने 19 और कप्तान रजत पाटीदार ने 15 रन की पारी खेली। अब 3 जून को आरसीबी फाइनल मुकाबला खेलते हुए दिखाई देगी। वहीं, पंजाब किंग्स को फाइनल में पहुंचने के लिए एक और मौका मिलेगा।
Say Hello to the first 𝐅𝐈𝐍𝐀𝐋𝐈𝐒𝐓𝐒 of #TATAIPL 2025 ❤#RCB fans, how elated are you? 🤩 Updates ▶ https://t.co/FhocIrg42l#PBKSvRCB | #Qualifier1 | #TheLastMile | @RCBTweets pic.twitter.com/gmnjZsFWxF — IndianPremierLeague (@IPL) May 29, 2025
बल्लेबाज बने पंजाब किंग्स की हार का प्रमुख कारण
इस मुकाबले में पंजाब किंग्स की हार का प्रमुख कारण उसके बल्लेबाज रहे। आरसीबी के गेंदबाजों के सामने पंजाब किंग्स के बल्लेबाज पस्त नजर आए। इस मुकाबले में उनका कोई भी बल्लेबाज 30 रन के आंकड़ें तक नहीं पहुंचा। मार्कस स्टाइनिस ने पंजाब के लिए सबसे ज्यादा 26 रन बनाए।
सुयश शर्मा ने लिए 3 विकेट
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए इस जीत के हीरो गेंदबाज रहे। उन्होंने पंजाब किंग्स के बल्लेबाजों को बड़े स्कोर से रोका। खासकर युवा गेंदबाज सुयश शर्मा ने कमाल की गेंदबाजी की। उन्होंने तीन ओवर में 17 रन देकर तीन विकेट लिए। इस प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड दिया गया।
सम्बंधित ख़बरें
अच्छा खाना नहीं बनाया तो… IPL खिलाड़ी शशांक सिंह ने IPS पिता के साथ मिलकर कुक को पीटा! FIR दर्ज
‘क्योंकि यह जगह घर है…,’ Virat Kohli ने RCB के लगातार 2 बार चैंपियन बनने पर लिखा भावुक संदेश
Rajat Patidar ने सेलेक्टर्स को दिखाई ‘आईना’, Team India में जगह नहीं मिलने के तुरंत बाद खेल दी विस्फोटक पारी
आयरलैंड-इंग्लैंड सीरीज से पहले BCCI ने किया कुछ ऐसा, जिससे IPL 2026 चैंपियन RCB के साथ हो गया बहुत बड़ा खेला!
कुल मिलाकर आरसीबी के सभी गेंदबाजों ने पंजाब किंग्स के खिलाफ कमाल का प्रदर्शन किया। पंजाब किंग्स के खिलाफ वापसी करने वाले जोश हेजलवुड ने भी तीन विकेट लिए। इस दौरान उन्होंने 3.1 ओवर में 21 रन दिए। वहीं, यश दयाल ने भी 4 ओवर में 26 रन देकर 2 विकेट अपने नाम किए। दूसरी तरफ भुवनेश्वर कुमार और रोमारियो शेफर्ड को 1-1 विकेट मिला।
पंजाब किग्स के बल्लेबाज हुए प्लॉप
पंजाब किंग्स के बल्लेबाज इस मुकाबले में पूरी तरह से फ्लॉप साबित हुए। टीम के लिए मार्कर स्टाइनिस ने सबसे ज्यादा 26 रन बनाए। इसके अलावा कोई भी बल्लेबाज 20 रन का आंकड़ा भी नही छू सका। आरसीबी के खिलाफ पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर से काफी उम्मीद थी। लेकिन वो इन उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे। अय्यर 2 रन के स्कोर पर जोश हेजलवुड का शिकार बने। वहीं, प्रभसिमरन सिंह 18, तो प्रियांश आर्या 7 रन के स्कोर पर आउट हुए।
RCB ऑन टॉप! पलट दिया IPL प्लेऑफ का इतिहास, पंजाब किंग्स को बार-बार दर्द देगी ये हार
9 साल बाद फाइनल में आरसीबी
इसके साथ ही 9 साल के बाद आरसीबी की टीम फाइनल में पहुंचने में कामयाब हो पाई। इससे पहले साल 2016 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु फाइनल में पहुंची। उस दौरान उसे हैदराबाद के हाथों शिकस्त खानी पड़ी थी। अब आईपीएल 2025 में तीन जून को आरसीबी अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में फाइनल खेलेगी।
Rcb reach finals ipl 2025 by defeating pbks
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
CCRUM Recruitment 2026: यूनानी चिकित्सा संस्थान में 179 पदों पर भर्ती, 31 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन करें
Jul 02, 2026 | 09:56 PMChauhaan Trailer: अजय देवगन की ‘चौहान’ के ट्रेलर पर मचा बवाल, पैलेट गन वाले डायलॉग से कश्मीरियों में नाराजगी
Jul 02, 2026 | 09:54 PMएक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PMदोगुने मुनाफे के लालच में गंवाई जीवनभर की पूंजी, सगी भतीजी ने खाली चेकों पर दस्तखत कराकर की लाखों की ठगी
Jul 02, 2026 | 09:41 PM‘ये फर्जी हिंदू’, राम मंदिर विवाद में BJP पर कपिल सिब्बल का हमला, बोले- राम के नाम पर वोट, फिर राम को ही लूटा
Jul 02, 2026 | 09:28 PMप्रयागराज में डिप्टी सीएम केशव मौर्य का अखिलेश पर पलटवार, बोले- राम मंदिर जांच पर रिपोर्ट का इंतजार करें
Jul 02, 2026 | 09:27 PMआमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी की चर्चा तेज, घर पर होगी रजिस्टर्ड मैरिज, जानें मीडिया रिपोर्ट्स का दावा
Jul 02, 2026 | 09:26 PMवीडियो गैलरी

Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM














