एक वक्त जिस पर लगा था रेप का बड़ा आरोप…अब उसी खिलाड़ी को RCB ने किया रिटेन
RCB: आईपीएल 2026 के लिए आरसीबी ने रिटेंशन लिस्ट जारी की। टीम ने 8 खिलाड़ियों को रिलीज किया और कई स्टार्स को रिटेन किया। विवादित तेज गेंदबाज को भी रिटेन कर आगामी सीजन में टीम का हिस्सा बनाया गया।
- Written By: संजय बिष्ट
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाड़ी (फोटो- सोशल मीडिया)
Yash Dayal: आईपीएल 2026 से पहले रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने अपनी रिटेंशन लिस्ट सार्वजनिक कर दी है। बीते सीजन की चैंपियन आरसीबी इस बार भी खिताब बचाने के इरादे से मैदान में उतरने की तैयारी कर रही है। फ्रेंचाइजी ने कुल 8 खिलाड़ियों को रिलीज किया है, जबकि कई महत्वपूर्ण नामों पर भरोसा बरकरार रखा है। इसी सूची में एक ऐसा तेज गेंदबाज भी शामिल है, जो पिछले साल एक विवाद में घिर चुका था।
यश दयाल को मिला RCB का भरोसा
जून 2025 में गाजियाबाद की एक युवती ने तेज गेंदबाज यश दयाल पर गंभीर आरोप लगाए थे। युवती ने दावा किया था कि शादी का भरोसा दिलाकर उसके साथ गलत व्यवहार किया गया। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने उसका बयान दर्ज किया था और शिकायत की जांच भी शुरू हुई थी। इसके बावजूद आरसीबी ने आगामी सीजन के लिए यश दयाल को रिटेन किया है। फ्रेंचाइजी का यह फैसला क्रिकेटिंग प्रदर्शन के आधार पर लिया गया माना जा रहा है।
पिछले दो सीजन में कैसा रहा यश दयाल का प्रदर्शन?
यश दयाल ने आईपीएल 2025 में आरसीबी के लिए बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 15 मैचों में 13 विकेट हासिल किए। उससे पिछला सीजन यानी 2024 भी उनके लिए अच्छा रहा था, जिसमें उन्होंने 14 मैचों से 15 विकेट लिए थे। वह पिछले दो साल से आरसीबी की गेंदबाजी यूनिट का हिस्सा रहे हैं। गुजरात टाइटंस के लिए खेलते हुए 2023 में उन्हें रिंकू सिंह के पांच लगातार छक्कों का सामना करना पड़ा था, जिसके बाद वह चर्चा में आए थे।
सम्बंधित ख़बरें
CSK फैंस को लगा सबसे बड़ा झटका! SRH के खिलाफ मैच में नहीं खेल रहे MS Dhoni, ऋतुराज ने बताया बड़ा कारण
IPL 2026 की ट्रॉफी भी RCB ही जीतेगी…! पूर्व दिग्गज ने की बड़ी भविष्यवाणी, खेलने के अंदाज की जमकर हुई तारीफ
फिट लग रहा हूं ना…, NSG कमांडोज के बीच पहुंचे धोनी, बंदूक पकड़कर किया ऐसा मजाक कि तुरंत वीडियो हो गया वायरल
SRH के खिलाफ चेपॉक में आखिरी बार दिखेंगे MS Dhoni? अश्विन के बयान ने बढ़ाई फैंस की धड़कनें, खेल जगत में खलबली
ये खिलाड़ी हुए रिटेन
आरसीबी ने अपने कोर ग्रुप को मजबूत रखने का फैसला किया है। टीम द्वारा रिटेन किए गए खिलाड़ी इस प्रकार हैं। रजत पाटीदार, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, फिल सॉल्ट, जितेश शर्मा, क्रुणाल पांड्या, स्वप्निल सिंह, टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, जैकब बेथेल, जोश हेजलवुड, यश दयाल, भुवनेश्वर कुमार, नुवान तुषारा, रासिख सलाम, अभिनंदन सिंह, सुयश शर्मा।
ये भी पढ़ें- IPL 2026 Retention: पांच दिग्गज खिलाड़ी हुए रिलीज, IPL इतिहास में 12 साल बाद स्टार प्लेयर की विदाई का रास्ता
8 खिलाड़ियों को दिखाया गया बाहर
नीलामी से पहले आरसीबी ने कई बड़े नामों को टीम से बाहर किया है। जिन खिलाड़ियों को रिलीज किया गया है उनमें शामिल हैं। स्वास्तिक चिकारा, मयंक अग्रवाल, टिम सेफर्ट, लियाम लिविंगस्टोन, मनोज भंडागे, लुंगी नगिडी, ब्लेसिंग मुजरबानी और मोहित राठी।
