IPL 2026 Retention: सभी टीमों की रिटेंशन लिस्ट सामने आई, ये खिलाड़ी हुए रिटेन और रिलीज

IPL 2026 Retention Updates: आईपीएल 2026 रिटेंशन लिस्ट जारी हो चुकी है, और सभी फ्रेंचाइजियों ने अपने रिटेन व रिलीज खिलाड़ियों के नाम आधिकारिक रूप से घोषित कर दिए हैं।
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 की रिटेंशन लिस्ट
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 की रिटेंशन लिस्ट (डिजाइन फोटो)

IPL 2026 Retention Players Deadline: आईपीएल 2026 की रिटेंशन डेडलाइन से पहले ही कई बड़े ट्रेड सामने आ चुके हैं, जिससे अगला सीजन और भी रोमांचक होने वाला है। लीग ने शनिवार को रवींद्र जडेजा, संजू सैमसन, मोहम्मद शमी समेत आठ खिलाड़ियों के ट्रेड की आधिकारिक पुष्टि कर दी, जिसके बाद अब सभी की निगाहें रिटेंशन लिस्ट पर टिक गई हैं। मिनी ऑक्शन से पहले आज, यानी 15 नवंबर को, सभी फ्रेंचाइजियां अपने रिटेन और रिलीज किए गए खिलाड़ियों की सूची जारी करेंगी। इसी लिस्ट से साफ होगा कि कौन-सी टीम किस खिलाड़ी पर भरोसा बनाए रख रही है और किन बड़े नामों को रिलीज किया जा रहा है। यदि बात करें CSK की तो उसने कुल 11 खिलाड़ियों की रिलीज किया है। रिटेंशन के बारे में पूरी जानकारी नीचे दी गई है।  

IPL 2026 Retentions Trades LIVE Updates: मिनी ऑक्शन के लिए सभी टीमों के पास हैं इतने पैसे

  • कोलकाता नाइट राइडर्स - 64.3 करोड़ रुपये
  • चेन्नई सुपर किंग्स - 43.4 करोड़ रुपये
  • लखनऊ सुपर जायंट्स- 22.95 करोड़ रुपये
  • राजस्थान रॉयल्स - 16.05 करोड़ रुपये
  • सनराइजर्स हैदराबाद - 25.5 करोड़ रुपये
  • रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु- 16.4 करोड़ रुपये
  • दिल्ली कैपिटल्स - 21.18 करोड़ रुपये
  • गुजरात टाइटंस - 12.9 करोड़ रुपये
  • पंजाब किंग्स - 11.5 करोड़ रुपयेमुंबई इंडियंस - 2.75 करोड़ रुपये

IPL 2026 Retentions Trades LIVE Updates: वो टॉप-5 खिलाड़ी जो मिनी ऑक्शन से पहले हुए रिलीज

  • वेंकटेश अय्यर (केकेआर) - 23.75 करोड़ रुपये
  • आंद्रे रसेल (केकेआर) - 12 करोड़ रुपये
  • मथीशा पथिराना (सीएसके) - 13 करोड़ रुपये
  • रवि बिश्नोई (लखनऊ) - 11 करोड़ रुपये
  • लियाम लिविंगस्टोन (आरसीबी) - 8.75 करोड़ रुपये

IPL 2026 Retentions Trades LIVE Updates: दिल्ली कैपिटल्स से इन खिलाडि़यों की हुई छुट्टी

मिनी ऑक्शन से पहले दिल्ली कैपिटल्स ने जेक फ्रेज़र-मैकगर्क, फाफ डु प्लेसिस, मोहित शर्मा और सेदिकुल्लाह अटल को रिलीज कर दिया है। इसके साथ ही फ्रेंचाइजी ने दर्शन नालकंडे और मनवंत कुमार को भी टीम से बाहर करने का निर्णय लिया है।

IPL 2026 Retentions Trades LIVE Updates: गुजरात टाइटंस से बाहर हुए ये खिलाड़ी

मिनी ऑक्शन से पहले गुजरात टाइटंस ने शेरफेन रदरफोर्ड, महिपाल लोमरोर, करीम जनत, दासुन शनाका, गेराल्ड कोएट्जे और कुलवंत खेजरोलिया को रिलीज करने का निर्णय लिया है।

IPL 2026 Retentions Trades LIVE Updates: सनराइजर्स हैदराबाद से अभिनव मनोहर समेत ये खिलाड़ी हुए रिलीज

आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन से पहले सनराइजर्स हैदराबाद ने कई महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं। फ्रेंचाइजी ने अभिनव मनोहर, अर्थव ताइडे, सचिन बेबी, वियान मुल्डर, सिमरजीत सिंह, राहुल चाहर और एडम जांपा को रिलीज करने का फैसला किया है।

IPL 2026 Retentions Trades LIVE Updates: केकेआर से रिलीज हुए ये खिलाड़ी

आईपीएल 2026 से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स ने आंद्रे रसेल, वेंकटेश अय्यर, क्विंटन डिकॉक, मोईन अली और एनरिक नॉर्खिया को रिलीज करने का निर्णय लिया है।

IPL 2026 Retentions Trades LIVE Updates: आरसीबी से हुई इतने खिलाड़ियों की छुट्टी

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल 2026 से पहले स्वास्तिक चिकारा, मयंक अग्रवाल, टिम सेफर्ट, लियाम लिविंगस्टोन, मनोज भंडागे, लुंगी नगिदी, ब्लेसिंग मुजरबानी और मोहित राठी को रिलीज करने का फैसला किया है।

IPL 2026 Retentions Trades LIVE Updates: लखनऊ सुपर जायंट्स से बाहर हुए ये खिलाड़ी

लखनऊ सुपर जायंट्स ने मिनी ऑक्शन से पहले डेविड मिलर, आर्यन जुयाल, युवराज चौधरी, राजवर्धन हंगरगेकर, शमार जोसेफ, आकाश दीप और रवि बिश्नोई को रिलीज कर दिया है।

IPL 2026 Retentions Trades LIVE Updates: आईपीएल 2026 से पहले पंजाब किंग्स से इन खिलाड़ियों की छुट्टी

पंजाब किंग्स ने आईपीएल 2026 मिनी ऑक्शन से पहले ग्लेन मैक्सवेल, आरोन हार्डी, प्रवीण दुबे, कुलदीप सेन और काइल जैमिसन को अपनी टीम से रिलीज कर दिया है।

IPL 2026 Retentions Trades LIVE Updates: राजस्थान ने इन खिलाड़ियों को किया रिलीज

राजस्थान रॉयल्स ने वनिंदु हसरंगा, अशोक शर्मा, कुमार कार्तिकेय, आकाश मधवाल, महेश तीक्षणा और फजलहक फारुखी को अपनी स्क्वॉड से रिलीज कर दिया है।

IPL 2026 Retentions Trades LIVE Updates: चेन्नई सुपर किंग्स से कुल इतने खिलाड़ियों की हुई छुट्टी

चेन्नई सुपर किंग्स ने मिनी ऑक्शन से पहले आंद्रे सिद्धार्थ, राहुल त्रिपाठी, वंश बेदी, शेख रशीद, जेमी ओवरटन, रामकृष्ण घोष, डेवोन कॉनवे, कमलेश नागरकोटी और मथीशा पथिराना सहित कई खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया है।

IPL 2026 Retentions Trades LIVE Updates: पंजाब ने मैक्सवेल को किया रिलीज

पंजाब किंग्स ने ग्लेन मैक्सवेल को रिलीज कर दिया है। कुल मिलाकर टीम ने छह खिलाड़ियों को बाहर किया है, जिनमें जोश इंग्लिस भी शामिल हैं।

IPL 2026 Retentions Trades LIVE Updates: आरसीबी से लिविंगस्टन की छुट्टी

आरसीबी ने लियाम लिविंगस्टन और लुंगी एनगिडी को रिलीज कर दिया है। टीम अब ऑक्शन में 16.4 करोड़ रुपये के पर्स के साथ हिस्सा लेगी।

IPL 2026 Retentions Trades LIVE Updates: मुजीब उर रहमान को MI ने किया रिलीज

मुंबई इंडियंस ने मुजीब उर रहमान, रीस टॉप्ले सहित कुल नौ खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया है। वहीं, शार्दुल ठाकुर अब एमआई की टीम में शामिल हो गए हैं।

IPL 2026 Retentions Trades LIVE Updates: केकेआर से आंद्रे रलेस को किया रिलीज

कोलकाता नाइट राइडर्स ने सभी को हैरान करते हुए आंद्रे रसेल को रिलीज करने का फैसला किया है। इसके साथ ही केकेआर ने क्विंटन डिकॉक को भी टीम से बाहर कर दिया है।

IPL 2026 Retentions Trades LIVE Updates: CSK से रिलीज हुए 9 खिलाड़ी

चेन्नई सुपर किंग्स ने रचिन रवींद्र, मथीशा पथिराना समेत कुल 9 खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया है। दूसरी तरफ सलामी बल्लेबाज डेवोन कॉनवे की भी चेन्नई सुपर किंग्स से छुट्टी कर दी गई है।

IPL 2026 Retentions Trades LIVE Updates: थोड़ी देर में शुरू होगा रिटेंशन

आईपीएल 2026 का रिटेंशन कुछ ही देर में शुरू होने वाला है, और आज कई बड़े खिलाड़ियों का भविष्य तय होगा। कौन-सी टीम किसे अपने पास रखेगी और किन नामों को रिलीज किया जाएगा, यह देखना बेहद रोचक रहने वाला है।

IPL 2026 Retentions Trades LIVE Updates: केकेआर ने आंद्रे रसल को किया रिलीज

कोलकाता नाइट राइडर्स आगामी मिनी ऑक्शन से पहले वेंकटेश अय्यर को रिलीज करने पर विचार कर रही है, जबकि फ्रेंचाइजी अजिंक्य रहाणे को रिटेन करने की तैयारी में है। केकेआर ने रहाणे को 1.50 करोड़ के बेस प्राइस पर खरीदा था, जबकि अय्यर को मेगा ऑक्शन में 23.75 करोड़ रुपये में टीम ने अपने साथ जोड़ा था।

IPL 2026 Retentions Trades LIVE Updates: संजू-जडेजा दोनों की जर्सी का रंग बदला

खबरें हैं कि मुंबई इंडियंस विल जैक्स को रिटेन करने जा रही है। जैक्स लंबे छक्के लगाने की क्षमता रखते हैं और अकेले दम पर मैच का नतीजा बदल देने की ताकत भी रखते हैं।

IPL 2026 Retentions Trades LIVE Updates: लिविंग्सटन को रिलीज करेगी आरसीबी?

आरसीबी ने चैंपियन बनने के बावजूद लियाम लिविंगस्टन को रिलीज करने का फैसला लगभग तय कर लिया है। पिछले सीजन लिविंगस्टन का प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा था और वह लगातार रन बनाने के लिए जूझते नजर आए थे।

IPL 2026 Retentions Trades LIVE Updates: पंजाब करेगी मैक्सवेल को रिलीज

विस्फोटक बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल को पंजाब किंग्स ने इस बार रिलीज करने का फैसला किया है। पिछले साल इस ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा था।

IPL 2026 Retentions Trades LIVE Updates: क्या रचिन कॉनवे को रिलीज करेगी CSK?

चेन्नई सुपर किंग्स रचिन रविंद्र और डेवोन कॉनवे को रिलीज करने पर विचार कर रही है। रचिन ने पिछले सीजन शानदार प्रदर्शन किया था, इसलिए उनका टीम से बाहर होना फैंस के लिए जरूर हैरानी भरा फैसला साबित हो सकता है।

IPL 2026 Retentions Trades LIVE Updates: अर्जुन तेंदुलकर होंगे LSG का हिस्सा

मुंबई इंडियंस से सफल ट्रांसफर के बाद बॉलिंग ऑलराउंडर अर्जुन तेंदुलकर अब लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) का हिस्सा बन गए हैं। अर्जुन 30 लाख रुपये की अपनी मौजूदा फीस पर ही एलएसजी में शामिल हुए हैं।

IPL 2026 Retentions Trades LIVE Updates: चेन्नई के हुए संजू सैमसन

चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच ट्रेड फाइनल हो चुका है। आईपीएल 2026 में संजू सैमसन सीएसके की जर्सी में खेलते दिखेंगे, जबकि रविंद्र जडेजा और सैम करन अब राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा होंगे।

IPL 2026 Retentions Trades LIVE Updates: सभी टीमों से इतने खिलाड़ी हो सकते है रिलीज

आईपीएल 2026 के लिए टीमें अपनी जरूरत के अनुसार जितने चाहें खिलाड़ियों को रिटेन या रिलीज कर सकती हैं। हालांकि हर फ्रेंचाइजी को 120 करोड़ रुपये के पर्स की सीमा का पालन करना जरूरी होगा। प्रत्येक टीम की स्क्वॉड अधिकतम 25 खिलाड़ियों की हो सकती है, जिसमें आठ तक विदेशी खिलाड़ी शामिल किए जा सकते हैं।

IPL 2026 Retentions Trades LIVE Updates: दिल्ली इन खिलाड़ियों को कर सकती है विदा

मिनी ऑक्शन से पहले दिल्ली कैपिटल्स कुछ बड़े फैसले ले सकती है। टीम फाफ डु प्लेसिस, हैरी ब्रूक और मोहित शर्मा को रिलीज करने पर विचार कर रही है। इनके साथ ही जैक फ्रेज़र मैकगर्क को भी फ्रेंचाइजी बाहर का रास्ता दिखा सकती है।

IPL 2026 Retentions Trades LIVE Updates:: रिटेंशन से पहले KKR का स्क्वॉड

रिकू सिंह, वरुण चक्रवर्ती, सुनील नरेन, आंद्रे रसेल, हर्षित राणा, रमनदीप सिंह, वेंकटेश अय्यर, क्विंटन डी कॉक, रहमानुल्लाह गुरबाज, अंगकृष रघुवंशी, एनरिक नॉर्खिया, वैभव अरोड़ा, मयंक मारकंंडे, रोवमैन पॉवेल, स्पेंसर जॉनसन, मनीष पांडे, लवनीथ सिसोदिया, अजिंक्य रहाणे, अनुकूल रॉय, मोइन अली, चेतन सकारिया

IPL 2026 Retentions Trades LIVE Updates:: रिटेंशन से पहले दिल्ली कैपिटल्स का स्क्वॉड

केएल राहुल, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, ट्रिस्टन स्टब्स, अभिषेक पोरेल, मिचेल स्टार्क, हैरी ब्रुक, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, टी नटराजन, करुण नायर, समीर रिज़वी, आशुतोष शर्मा, मोहित शर्मा, फाफ डु प्लेसिस, मुकेश कुमार, दर्शन नलकंडे, विपराज निगम, दुश्मंथा चमीरा, डोनावेन फरेरा, अजय मंडल, मनवंत कुमार , त्रिपुराण विजय, माधव तिवारी।

IPL 2026 Retentions Trades LIVE Updates: रिटेंशन से पहले SRH का स्क्वॉड

पैट कमिंस (कप्तान), हेनरिच क्लासेन, ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, मोहम्मद शमी, हर्षल पटेल,ईशान किशन, राहुल चाहर, एडम जम्पा, अथर्व ताइडे, अभिनव मनोहर, सिमरजीत सिंह, जीशान अंसारी, जयदेव उनादकट, बाइडन कार्स, कमिंदु मेंडिस, अनिकेत वर्मा, इशान मलिंगा, सचिन बेबी

IPL 2026 Retentions Trades LIVE Updates:: रिटेंशन से पहले RCB का स्क्वॉड

रजत पाटीदार (कप्तान), विराट कोहली, यश दयाल, जोश हेजलवुड, फिल सॉल्ट, जितेश शर्मा, लियाम लिविंगस्टोन, रसिख डार, सुयश शर्मा, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, मनोज भंडागे, जैकब बेथेल, देवदत्त पडिक्कल, स्वास्तिक चिकारा, लुंगी एनगिडी, अभिनंदन सिंह, मोहित राठी, स्वप्निल सिंह, टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड और नुवान तुषारा

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live
navbharatlive.com