कर्नाटक ने पंजाब को दी शिकस्त, कप्तान पडिक्कल ने ठोका शतक, रणजी ट्रॉफी क्वार्टर फाइनल में मारी एंट्री
Devdutt Padikkal: रणजी ट्रॉफी में कर्नाटक के कप्तान देवदत्त पडिक्कल ने शानदार शतक जड़ा और पंजाब के खिलाफ दमदार जीत दिलाकर टीम को क्वार्टर फाइनल में पहुंचाया।
- Written By: संजय बिष्ट
देवदत्त पाडिक्कल (फोटो- सोशल मीडिया)
Ranji Trophy: 29 जनवरी से मोहाली के आईएस बिंद्रा पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला गया रणजी ट्रॉफी मुकाबला अब समाप्त हो चुका है। इस रोमांचक मैच में कर्नाटक ने पंजाब को 5 विकेट से शिकस्त देकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। अब अंतिम आठ में कर्नाटक का सामना मुंबई जैसी मजबूत टीम से होने वाला है। पंजाब के खिलाफ इस अहम जीत में कर्नाटक के कप्तान देवदत्त पडिक्कल ने निर्णायक भूमिका निभाई।
देवदत्त पडिक्कल बने जीत के सबसे बड़े हीरो
पंजाब ने कर्नाटक के सामने दूसरी पारी में 250 रन का लक्ष्य रखा था। मैच के चौथे दिन कर्नाटक ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए महज 27.5 ओवर में ही यह लक्ष्य हासिल कर लिया। कप्तान देवदत्त पडिक्कल ने जिम्मेदारी भरी कप्तानी पारी खेली और टीम को जीत दिलाई। उन्होंने 85 गेंदों में नाबाद 120 रन बनाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 141.18 का रहा। पडिक्कल की पारी में 6 चौके और 5 छक्के शामिल रहे, जिसने पंजाब के गेंदबाजों को पूरी तरह बैकफुट पर धकेल दिया।
Karnataka Win 👏 They qualify for the quarters & the celebrations say it all 👌 Captain Devdutt Padikkal finishes it off in style and remains unbeaten on 120*(85)💥 What a brilliant performance & what a fantastic chase 🔥 Scorecard ▶️ https://t.co/yY9bAnzUIX@IDFCFIRSTBank… pic.twitter.com/QxyI9eLQ06 — BCCI Domestic (@BCCIdomestic) February 1, 2026
सम्बंधित ख़बरें
टीम इंडिया से पहले पाकिस्तानी जर्सी में खेले थे सचिन तेंदुलकर, पढ़ें 37 साल पुराना ये दिलचस्प वाकया
मौजूदा क्रिकेटर्स के लिए ‘माउंट एवरेस्ट’ हैं सचिन के ये 5 रिकॉर्ड! मास्टर ब्लास्टर के जन्मदिन पर खास रिपोर्ट
वानखेड़े में चेन्नई ने रचा इतिहास, संजू का नाबाद शतक और अकील के 4 विकेट से पस्त हुई MI, 103 रन से जीता मैच
IPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स में हुई पाकिस्तानी मूल के खिलाड़ी की एंट्री; जानें कौन है ये मिस्ट्री प्लेयर
टॉस जीतकर पंजाब ने की थी मजबूत शुरुआत
मैच में पंजाब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहली पारी में पंजाब की टीम ने 309 रन बनाए। अभिजीत गर्ग और इमनजोत सिंह ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 83-83 रन की पारियां खेलीं। कर्नाटक की ओर से विद्याधर पाटिल ने 4 विकेट झटके, जबकि श्रेयस गोपाल को 3 सफलता मिली।
पहली पारी में कर्नाटक को मिली बढ़त
इसके जवाब में कर्नाटक ने पहली पारी में 316 रन बनाए और 7 रन की महत्वपूर्ण बढ़त हासिल की। श्रेयस गोपाल ने 77 रन की अहम पारी खेली। वहीं अनुभवी बल्लेबाज केएल राहुल ने 59 रन का योगदान दिया। पंजाब की ओर से हरप्रीत बरार ने 4 विकेट लिए, जबकि सुखदीप बाजवा ने 3 बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा।
दूसरी पारी में पंजाब लड़खड़ाया
दूसरी पारी में पंजाब की टीम 256 रन पर सिमट गई। कर्नाटक की गेंदबाजी के सामने पंजाब के बल्लेबाज ज्यादा देर टिक नहीं सके। इस तरह कर्नाटक को 250 रन का लक्ष्य मिला, जिसे उसने बेहद आत्मविश्वास के साथ हासिल कर लिया।
ये भी पढ़ें: इधर बाबर आजम ने 36 गेंदों पर ठोकी फिफ्टी, इधर फैंस ने सोशल मीडिया पर लगा डाली क्लास
क्वार्टर फाइनल में मुंबई से होगा सामना
250 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए देवदत्त पडिक्कल के शतक के अलावा मयंक अग्रवाल ने भी 53 रन की अहम पारी खेली। पंजाब की ओर से अनमोलजीत सिंह और इमनजोत सिंह को 2-2 विकेट मिले, जबकि सुखदीप बाजवा को 1 सफलता मिली। इस जीत के साथ कर्नाटक ने क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है, जहां अब उनका मुकाबला मुंबई से होगा।
