Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

इधर बाबर आजम ने 36 गेंदों पर ठोकी फिफ्टी, इधर फैंस ने सोशल मीडिया पर लगा डाली क्लास

Babar Azam: लाहौर में खेले गए पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज के तीसरे और आखिरी मुकाबले में बाबर आजम ने अर्धशतक जड़ा, हालांकि उनकी धीमी पारी चर्चा में रही।

  • Written By: संजय बिष्ट
Updated On: Feb 01, 2026 | 07:16 PM

बाबर आजम (फोटो- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

AUS vs PAK: लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला 1 फरवरी को खेला गया। इस मैच में पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम ने अर्धशतकीय पारी खेली, लेकिन उनकी धीमी बल्लेबाजी एक बार फिर चर्चा का विषय बन गई। फिफ्टी के बावजूद बाबर का स्ट्राइक रेट आलोचनाओं के घेरे में रहा और सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल भी किया गया।

तीसरे टी20 में बाबर आजम की सुस्त फिफ्टी

इस अहम मुकाबले में बाबर आजम चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे। उन्होंने पारी को संभालते हुए अंत तक नाबाद रहते हुए अर्धशतक पूरा किया। बाबर ने 36 गेंदों में नाबाद 50 रन बनाए। हालांकि, टी20 फॉर्मेट के लिहाज से उनका स्ट्राइक रेट 138.89 का रहा, जिसे काफी धीमा माना जा रहा है। अपनी इस पारी के दौरान बाबर के बल्ले से सिर्फ 3 चौके और 1 छक्का निकला, जो उनके कद के बल्लेबाज से अपेक्षित आक्रामकता नहीं दिखा सका।

पाकिस्तान ने खड़ा किया 200 से ज्यादा का स्कोर

मैच में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 207 रन बनाए। ओपनर साइम अयूब ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 56 रन बनाए, जबकि शदाब खान ने 19 गेंदों में 46 रन की विस्फोटक पारी खेलकर टीम के स्कोर को मजबूत किया। इन दोनों बल्लेबाजों की तेज तर्रार पारियों के बावजूद बाबर की धीमी बल्लेबाजी फैंस और क्रिकेट एक्सपर्ट्स को खली।

सम्बंधित ख़बरें

न्यूजीलैंड को 4-1 से हराने के बाद ब्रेक पर हैं टीम इंडिया के हेड कोच, जानें कहां गए गौतम गंभीर?

T20 World Cup: पूर्व चयनकर्ता की ने चुनी प्लेइंग XI, संजू सैमसन और कुलदीप यादव बाहर, क्या यही टीम दिलाएगी ट्रॉ

KL Rahul का ‘सुपरमैन’ अवतार, पंजाब के खिलाफ लपका चीते जैसा कैच, हवा में उड़कर बल्लेबाज के उड़ाए होश- VIDEO

T20 World Cup 2026 के लिए भारत पहुंची USA की टीम, पाकिस्तानी मूल के खिलाड़ी का माथे पर तिलक लगाकर हुआ स्वागत

सोशल मीडिया पर ट्रोल हुए बाबर आजम

बाबर आजम की इस पारी के बाद सोशल मीडिया पर बहस तेज हो गई। फैंस का मानना है कि मौजूदा टी20 क्रिकेट में जहां बल्लेबाज 160-180 के स्ट्राइक रेट से रन बना रहे हैं, वहां बाबर की यह बल्लेबाजी टीम के लिए नुकसानदायक साबित हो सकती है। कई यूजर्स ने उनकी तुलना युवा और आक्रामक बल्लेबाजों से करते हुए सवाल उठाए।

सोशल मीडिया पर लोगों के रिएक्शन

When babar azam on field
Opposition team plan’s
“Just Let Him Bat”#PAKvAUS pic.twitter.com/BKsgbAQcK6
— RAHIL (@RahilSherasiy19) February 1, 2026
ALHAMDULILAH — Javed Afridi (@JAfridi10) February 1, 2026
Show me overrated cricket than Babar Azam pic.twitter.com/EMhyPcPYTj — Maaz (@Inayatttttt_56) February 1, 2026
Babar Azam didn’t hit a single boundary after 10th over. This is a new low even for him. Clearly the worst T20 batsmen to play over 100 matches. — yang goi (@GongR1ght) February 1, 2026

टी20 वर्ल्ड कप से पहले बढ़ी चिंता

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद बाबर आजम को पाकिस्तान की टी20 टीम से बाहर कर दिया गया था और वह लंबे समय तक इस फॉर्मेट से दूर रहे। हालांकि, वर्ल्ड कप से ठीक पहले उनकी टीम में वापसी हुई और वह स्क्वाड का हिस्सा भी हैं। लेकिन मौजूदा फॉर्म और स्ट्राइक रेट को देखकर टीम मैनेजमेंट की चिंता बढ़ सकती है।

ये भी पढ़ें: न्यूजीलैंड को 4-1 से हराने के बाद ब्रेक पर हैं टीम इंडिया के हेड कोच, जानें कहां गए गौतम गंभीर?

बिग बैश लीग में भी नहीं चला था बल्ला

गौर करने वाली बात यह है कि बाबर आजम का बल्ला हाल ही में बिग बैश लीग में भी खास नहीं चला था। वहां भी वह बड़ी और तेज पारियां खेलने में नाकाम रहे। ऐसे में अगर बाबर टी20 वर्ल्ड कप में भी इसी अंदाज में बल्लेबाजी करते हैं, तो यह पाकिस्तान टीम के लिए बैकफायर साबित हो सकता है।

Pakistan vs australia third t20 babar azam half century lahore match report

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 01, 2026 | 07:16 PM

Topics:  

  • Australia Cricket Team
  • Babar Azam
  • Cricket News
  • Pakistan Cricket Team
  • Sports News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.