‘ये आउट है अब ये ड्रामा करेगा…’, रमीज राजा ने लाइव मैच में की बाबर आजम की घनघोर बेइज्जती
PAK vs SA: लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका के बीच टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में बाबर आजम लंबे समय बाद मैदान पर उतरे, लेकिन सिर्फ 23 रन बनाकर जल्दी पवेलियन लौट गए।
- Written By: संजय बिष्ट
रमीज राजा और बाबर आजम (फोटो- सोशल मीडिया)
Rameez Raja insulted Babar Azam: पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेला जा रहा है। पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और पहले दिन के खेल के अंत तक 5 विकेट के नुकसान पर 313 रन बना लिए। लंबे समय बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी कर रहे पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम ने इस पारी में 23 रन बनाकर विकेट गंवा दिया। बाबर की पारी के दौरान लाइव मैच में कुछ विवादास्पद पल भी देखने को मिले, जिसमें पूर्व पीसीबी प्रमुख और वर्तमान कमेंटेटर रमीज राजा ने बाबर की बेइज्जती पर टिप्पणी की।
लाइव मैच में हुई बाबर आजम की बेइज्जती
जब बाबर आजम साउथ अफ्रीका के स्पिनर प्रेनेलन सुब्रायेन का सामना कर रहे थे, तो 49वें ओवर की पहली गेंद पर उन्होंने एक पैर आगे निकालकर गेंद को रोकने की कोशिश की। हालांकि गेंद सही समय पर घूम गई और बल्ले के काफी पास से गुजरते हुए सीधे विकेटकीपर के पास चली गई। अफ्रीकी टीम ने आउट की अपील की, जिसे ऑन-फील्ड अंपायर ने मान लिया। बाबर इस फैसले से हैरान रह गए और उन्होंने DRS लिया। इस दौरान कॉमेंट्री में रमीज राजा ने अपने साथी कमेंटेटर से कहा, “ये आउट है, ड्रामा करेगा,” जिसे लाइव मैच में सभी ने सुना। तीसरे अंपायर ने शुरुआत में बाबर को नॉट आउट करार दिया, लेकिन 60वें ओवर में सुब्रायेन ने फिर से बाबर को आउट कर दिया।
Ramiz Raza commenting on babar azam during DRS call and saying “ ye out hoga drama karega ye” Ghante ka king have no respect pic.twitter.com/c22vxixlKh — MAHESH (@_MAHESHICT) October 12, 2025
सम्बंधित ख़बरें
Sarfaraz Ahmed बने पाकिस्तान के हेड कोच, बांग्लादेश दौरे से पहले PCB ने लिया बड़ा फैसला
AUS vs PAK: ऑस्ट्रेलियाई टीम करेगी पाकिस्तान का दौरा, खेली जाएगी 3 मैचों की वनडे सीरीज
Pakistan Cricket Board ने मसूद को टेस्ट कप्तान बनाए रखा, सरफराज बन सकते हैं कोच: रिपोर्ट
‘बहुत ज्यादा शोर…’, स्ट्राइक रेट के सवाल पर फिर भड़के बाबर आजम, प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिखा गुस्सा
बाबर आजम ने WTC में 3000 रन पूरे किए
हालांकि बाबर आजम की पारी लंबी नहीं रही, लेकिन उन्होंने अपनी 23 रनों की पारी में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) में 3000 रन पूरे करने का महत्वपूर्ण मुकाम हासिल किया। इस उपलब्धि के साथ बाबर एशिया के पहले ऐसे बल्लेबाज बन गए हैं जिन्होंने WTC में 3000 रन का आंकड़ा पार किया। दूसरे नंबर पर टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल हैं, जिन्होंने अब तक 2826 रन बनाए हैं।
ये भी पढ़ें: जॉन कैंपबेल ने दिखाया दम, भारत के खिलाफ मौजूदा सीरीज में फिफ्टी लगाने वाले पहले कैरेबियन खिलाड़ी बने
पाकिस्तान की टीम ने पहले दिन का खेल 313/5 के स्कोर के साथ समाप्त किया। बाबर के अलावा अन्य बल्लेबाजों ने भी योगदान दिया। इस पारी में टीम ने मध्यक्रम और निचले क्रम से रन जोड़े और मजबूत स्थिति हासिल की।
