T20 World Cup में मार्को यानसेन ने रचा इतिहास, ऐसा कारनामा करने वाले साउथ अफ्रीका के पहले खिलाड़ी बने
Marco Jansen: साउथ अफ्रीका के स्टार ऑलराउंडर ने इतिहास रच दिया। मार्को यानसेन ने टी20 वर्ल्ड कप में 7वें नंबर पर अर्धशतकीय पारी खेलने वाले दुनिया के दुसरे खिलाड़ी बन गए हैं।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
मार्को यानसेन (फोटो-सोशल मीडिया)
Marco Jansen Record: न्यूजीलैंड के खिलाफ बुधवार को जारी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल-1 में मार्को यानसेन ने नाबाद 55 रन बनाए। इसी के साथ यानसेन टी20 वर्ल्ड कप के नॉकआउट में 7वें या उससे निचले क्रम पर बल्लेबाजी के लिए उतरकर अर्धशतक लगाने वाले पहले साउथ अफ्रीकी खिलाड़ी बन गए हैं।
यानसेन ऐसा करने वाले विश्व के दूसरे खिलाड़ी भी हैं। उनसे पहले टी20 वर्ल्ड कप के नॉकआउट मैच में नंबर 7 या उससे निचले क्रम पर बल्लेबाजी के लिए उतरकर अर्धशतक लगाने वालों में माइकल हसी पहला नाम हैं। ऑस्ट्रेलिया के इस पूर्व क्रिकेटर ने टी20 वर्ल्ड कप 2010 के सेमीफाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ 24 गेंदों में 60 रन की नाबाद पारी खेली थी।
न्यूजीलैंड के विरुद्ध सेमीफाइनल मुकाबले में मार्को यानसेन सातवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे। उन्होंने 30 गेंदों में 5 छक्कों और 2 चौकों के साथ 55 रन की नाबाद पारी खेली। इस दौरान मार्को यानसेन के साथ छठे विकेट के लिए 47 गेंदों में 73 रन की साझेदारी की। टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में यह साउथ अफ्रीका के लिए सबसे बड़ी साझेदारी भी है। इस साझेदारी के दम पर साउथ अफ्रीका ने खराब शुरुआत के बावजूद 8 विकेट खोकर 169 रन बनाए।
सम्बंधित ख़बरें
Women’s T20 World Cup: पहले ही मैच में इंग्लैंड ने रचा इतिहास, अपना ही रिकॉर्ड तोड़कर बनाया सबसे बड़ा स्कोर
Women’s T20 World Cup में खेलने वालीं ये हैं 5 सबसे उम्रदराज खिलाड़ी, लिस्ट में एक भारतीय स्टार भी शामिल
Women’s T20 World Cup में भारत की नजरें ट्रॉफी पर, इन बड़ी वजहों से Team India को माना जा रहा प्रबल दावेदार
Women’s T20 World Cup: इन पांच युवा खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर रहेगी निगाहें, नंदिनी शर्मा का नाम भी है शामिल
T20I में साउथ अफ्रीका के लिए छठे विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी
| खिलाड़ी 1 | खिलाड़ी 2 | रन | ओवर | विपक्षी टीम | स्थान | दिनांक |
|---|---|---|---|---|---|---|
| ट्रिस्टन स्टब्स | मार्को यानसेन | 73 | 7.5 | न्यूज़ीलैंड | कोलकाता | 4 मार्च, 2026 |
| ट्रिस्टन स्टब्स | पैट्रिक क्रूगर | 71 | 8.1 | वेस्टइंडीज | टारूबा | 23 अगस्त, 2024 |
| मार्क बुचर | अल्बी मॉर्कल | 69 | 10.5 | भारत | डरबन | 20 सितंबर, 2007 |
| फर्हान बेहरडियन | रॉबिन पीटरसन | 60* | 5.5 | ऑस्ट्रेलिया | कोलंबो (RPS) | 30 सितंबर, 2012 |
| मार्क बुचर | अल्बी मॉर्कल | 58 | 5 | ऑस्ट्रेलिया | जोहान्सबर्ग | 27 मार्च, 2009 |
| डेविड मिलर | विआन मुल्डर | 58 | 7.1 | आयरलैंड | बेलफास्ट | 22 जुलाई, 2021 |
साउथ अफ्रीका की पारी का हाल
टॉस गंवाकर बल्लेबाजी के लिए उतरी साउथ अफ्रीकी टीम की शुरुआत बेहद खराब रही थी। इस टीम को दूसरे ओवर की चौथी और पांचवीं गेंद पर दो झटके लगे। इसके बाद एडेन मार्करम ने डेवाल्ड ब्रेविस (34) के साथ तीसरे विकेट के लिए 43 रन की साझेदारी की, लेकिन मार्करम (18) के आउट होने के बाद टीम ने तेजी से विकेट गंवाए। आलम ये रहा कि 10.2 ओवरों में साउथ अफ्रीकी टीम 5 विकेट खोकर सिर्फ 77 रन ही बना सकी थी।
यह भी पढ़ें: T20 World Cup में मार्को यानसेन-ट्रिस्टन स्टब्स की जोड़ी ने रचा इतिहास, ऐसा कारनामा करने वाले दुनिया के…
यहां से मार्को यानसेन ने ट्रिस्टन स्टब्स के साथ 47 गेंदों में 73 रन जुटाकर टीम को चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंचाया। स्टब्स 24 गेंदों में 29 रन बनाकर आउट हुए, जबकि यानसेन 55 रन बनाकर नाबाद रहे। विपक्षी खेमे से मैट हेनरी, कोल मैककोन्ची और रचिन रविंद्र ने 2-2 विकेट हासिल किए। लॉकी फर्ग्यूसन और जेम्स नीशम ने 1-1 विकेट निकाला।
