- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Rahul Dravid And Gautam Gambhir Coaching Difference Explain By R Ashwin
अश्विन ने बताया द्रविड़ और गंभीर के बीच अंतर, जानिए कोचिंग में कौन है बेस्ट?
- Written By: मृणाल पाठक
भारतीय टीम के सबसे उम्रदराज सदस्य रविचंद्रन अश्विन का मानना है कि गौतम गंभीर अपने पूर्ववर्ती राहुल द्रविड़ की तुलना में अधिक सहज हैं, जिनकी कार्यशैली ‘बहुत अनुशासित' थी। द्रविड़ नवंबर 2021 से भारतीय टीम के कोच थे।

राहुल द्रविड़, गौतम गंभीर और आर अश्विन (सौजन्यः सोशल मीडिया)
चेन्नई: भारतीय टीम इस समय बांग्लादेश के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेल रही है। इस सीरीज का पहला मुकाबला भारत ने अपने नाम कर लिया है और सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। भारत के इस जीत के हीरो रविचंद्रन अश्विन रहें। जिन्होंने न केवल गेंद से बल्कि बल्ले से भी इस मुकाबले में धमाल मचाया है। ऐसे में अब अश्विन ने बताया है कि राहुल द्रविड़ और गौतम गंभीर की कोचिंग में क्या अंतर है।
अश्विन का मानना है कि गौतम गंभीर अपने पूर्ववर्ती राहुल द्रविड़ की तुलना में अधिक सहज हैं, जिनकी कार्यशैली ‘बहुत अनुशासित’ थी। द्रविड़ नवंबर 2021 से भारतीय टीम के कोच थे। वह इस जुलाई में भारतीय टीम से अलग हुए। उनकी मौजूदगी में टीम ने टी20 विश्व कप का खिताब जीता।
अश्विन ने अपने यू-ट्यूब चैनल पर कहा, ‘‘मुझे लगता है कि वह (गंभीर) बहुत शांतचित्त हैं। मैं उसे ‘रिलैक्स्ड रैंचो (सहज और शांत)’ कहना चाहता हूं। उनकी मौजूदगी में कोई दबाव नहीं होता है।” उन्होंने कहा, ‘‘सुबह में टीम की बैठक को लेकर भी वह काफी सहज रहते हैं। वह आपसे पूछते हैं कि क्या आप सुबह बैठक में आयेंगे, कृपया आइए।”
सम्बंधित ख़बरें
सुपरस्टार कल्चर पर गौतम गंभीर से अलग सोच रखते हैं राहुल द्रविड़, कहा- हर खेल को उसके हीरो की जरूरत होती है
National Doubles Squash Championship: वेलवन सेंथिलकुमार और जोशना चिनप्पा का दोहरा खिताब
भारतीय हॉकी में विदेशी प्लेयर की एंट्री, श्रीजेश की जगह फ्रांस का ये पूर्व खिलाड़ी बना जूनियर हॉकी टीम का कोच
मां पीतांबरा के दर्शन करने दतिया पहुंचे हेड कोच गौतम गंभीर, धूमावती आरती में हुए शामिल
अश्विन ने कहा कि गंभीर की तुलना में द्रविड़ का दृष्टिकोण अधिक सख्त और व्यवस्थित था। उन्होंने खुलासा किया, ‘‘ राहुल भाई (द्रविड़) चीजों को काफी व्यवस्थित रखना चाहते थे। वह चाहते थे कि किसी बोतल को भी एक विशेष समय पर एक विशेष स्थान पर रखा जाना चाहिए। वह इस मामले में बहुत ही अनुशासित थे।”
यह भी पढ़ें- कानपुर टेस्ट में जसप्रीत बुमराह को मिलेगा आराम! काली मिट्टी वाली लो बाउंसिंग पिच पर हो सकता है मैच
इस अनुभवी ऑफ स्पिनर ने कहा, ‘‘गंभीर से वह ऐसी चीजों की उम्मीद नहीं करते हैं। वह ज्यादा कड़ाई करना पसंद नहीं करते हैं। वह सब का ख्याल रखते है और मुझे लगता है कि टीम के सभी खिलाड़ी उन्हें पसंद करेंगे।” अश्विन ने कार दुर्घटना की गंभीर चोट से उबर कर टेस्ट टीम में वापसी करने वाले भारतीय विकेटकीपर ऋषभ पंत की भी तारीफ की। पंत ने बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में शतक लगाकर अपनी वापसी को यादगार बनाया।
अश्विन ने महसूस किया कि इस युवा खिलाड़ी का जन्म क्रिकेट के लिए हुआ है और अक्सर उनकी क्षमताओं को कम करके आंका जाता है। अश्विन ने कहा, ‘‘वह (पंत) बहुत अच्छा खेले। जब वह बल्लेबाजी कर रहा था तब मैंने रोहित से 10 बार कहा, वह बहुत अच्छा खेलता है लेकिन मुझे नहीं पता कि वह कैसे आउट हो जाता है।”
उन्होंने कहा, ‘‘वह हर तरीके से क्रिकेट के लिए पैदा हुआ है और एक मजबूत व्यक्ति है। जब वह गेंद पर प्रहार करता है तो गेंद काफी दूर तक जाती है। उसके पास एक हाथ से बड़े शॉट खेलने की क्षमता है।”
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Rahul dravid and gautam gambhir coaching difference explain by r ashwin
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
बर्बरीक कौन थे? महाभारत के सबसे शक्तिशाली योद्धा की कथा, इतिहास, वरदान और खाटू श्याम से संबंध
May 30, 2026 | 04:52 PMAkhilesh Yadav : भाजपा पर जमकर बरसे अखिलेश यादव, बोले- ‘जनता को बहकाने वाले अब लौटकर नहीं आएंगे’
May 30, 2026 | 04:52 PMअमरावती वोटर लिस्ट से कट जाएगा आपका नाम? तुरंत करें ये काम, विधायक सुलभा खोडके ने की अपील
May 30, 2026 | 04:50 PMISI का बड़ा आतंकी नेटवर्क ध्वस्त: दिल्ली पुलिस ने दबोचे 9 आतंकी, राजधानी समेत कई शहर थे निशाने पर
May 30, 2026 | 04:41 PMउज्जैन: जमीन विवाद ने लिया खूनी संघर्ष का रूप, लोहे के एंगल से हमला कर 2 लोगों को किया गंभीर घायल
May 30, 2026 | 04:41 PMदोपहर में हो गई रात…हॉलीवुड मूवी की तरह धूल के बवंडर से घिरा शहर, राजस्थान से आया डराने वाला VIDEO
May 30, 2026 | 04:39 PMPurnima Ke Upay: अधिक मास की पूर्णिमा क्यों है भाग्योदय बनाने का दिन? जानिए खुशहाल जीवन के लिए क्या करें
May 30, 2026 | 04:39 PMवीडियो गैलरी

हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM
डीके शिवकुमार कब लेंगे सीएम पद की शपथ? ज्योतिषी ने चुन ली वो ‘खास तारीख’, दिसंबर तक नहीं है इससे शुभ दिन
May 29, 2026 | 11:10 PM
मास्टर जी आवारा पशुओं के लिए जुटाएंगे भूसा! बरेली शिक्षा विभाग के आदेश पर विवाद, देखें VIDEO
May 29, 2026 | 08:34 PM














