-
गुरु, 23 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- May Jasprit Bumrah Given Rest From Ind Vs Ban 2nd Test Kanpur Black Soil Pitch
कानपुर टेस्ट में जसप्रीत बुमराह को मिलेगा आराम! काली मिट्टी वाली लो बाउंसिंग पिच पर हो सकता है मैच
- Written By: मृणाल पाठक
कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में चेन्नई की पिच की तुलना में काफी कम उछाल मिलने की उम्मीद है। साथ ही यह पिच कैरी वाली काली मिट्टी से तैयार की जा सकती है। यह पिच स्पिनरों के अनुकूल हो जाएगी, लेकिन तेज गेंदबाजों को इतनी मदद नहीं मिलेगी। ऐसे में यह कयास लगाए जा रहे हैं कि जसप्रीत बुमराह को इस मुकाबले से आराम मिल सकता है।

जसप्रीत बुमराह (सौजन्यः सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क, नवभारत: भारत और बांग्लादेश के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। इस सीरीज का पहला मुकाबला भारत ने जीत लिया है। अब दूसरा मैच 27 सितंबर से कानपुर में खेला जाना है। इस मुकाबले में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में बदलाव देखने मिल सकते हैं। मीडिया में ऐसी भी खबर है कि इस मुकाबले से भारत के स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को आराम दिया जा सकता है।
ईएसपीएनक्रिकइन्फो की रिपोर्ट की मानें तो कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में चेन्नई की पिच की तुलना में काफी कम उछाल मिलने की उम्मीद है। साथ ही यह पिच कैरी वाली काली मिट्टी से तैयार की जा सकती है। ऐसे में जैसे-जैसे टेस्ट मुकाबला आगे बढ़ेगा, वैसे-वैसे यह पिच बहुत धीमी और नीची होती जाएगी। यह पिच स्पिनरों के अनुकूल हो जाएगी, लेकिन तेज गेंदबाजों को इतनी मदद नहीं मिलेगी।
ऐसे में यह माना जा रहा है कि भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा स्पिनरों को दूसरे टेस्ट में प्लेइंग 11 का हिस्सा बना सकते हैं। जबकि तेज गेंदबाजों को बाहर किया जा सकता है। इसी वजह से यह भी कयास लगाए जा रहे हैं कि बुमराह को इस मुकाबले से आराम दिया जा सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
सिर्फ तुम्हें देखने आए हैं, वैभव सूर्यवंशी से मिलने राजस्थान से जिम्बाब्वे पहुंचीं बुजुर्ग फैन; देखें VIDEO
Tilak Varma: देश के लिए खेल रहा हूं, स्ट्राइक रेट के लिए नहीं; आलोचनाओं पर तिलक वर्मा का करारा जवाब
263 दिन बाद होगी बुमराह-जडेजा की टेस्ट वापसी? श्रीलंका दौरे से पहले टीम इंडिया को मिल सकती है बड़ी खुशखबरी
IND vs ENG 3rd ODI: इंग्लैंड ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी चुनी; बुमराह बाहर, टीम इंडिया में 3 बदलाव
यह भी पढ़ें- हॉकी में जर्मनी से दो-दो हाथ करेगी टीम इंडिया, अगले महीने भारत में होंगे मैच
वहीं आर अश्विन और रवींद्र जडेजा का साथ देने के लिए कुलदीप यादव या अक्षर पटेल में से किसी एक को टीम में जगह मिल सकती है। हालांकि सबसे बड़ा सवाल ये भी है कि टीम से बाहर किसे किया जाएगा, क्योंकि इस समय लगभग सभी गेंदबाज शानदार फॉर्म में हैं। बुमराह तो तीन महिने के ब्रेक के बाद टेस्ट क्रिकेट में लौटे हैं, ऐसे में उन्हें आराम देना कितना सही होगा।
जानकारी के लिए बता दें कि भारत ने पहला टेस्ट मुकाबला 280 रन से जीत लिया है और सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। इस मुकाबले में भारत के अनुभवी ऑलराउंडर आर अश्विन ने शानदार गेंदबाजी और बल्लेबाजी की थी। जिसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया था।
May jasprit bumrah given rest from ind vs ban 2nd test kanpur black soil pitch
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: सिंह के अटके हुए काम होंगे पूरे, तुला के हाथ आएगी सफलता, पढ़ें गुरुवार का राशिफल
Jul 23, 2026 | 12:10 AMइंदौर में छात्रों के बीच पहुंचे दिग्विजय सिंह और जीतू पटवारी; शिक्षा व्यवस्था और पेपर लीक पर सरकार को घेरा
Jul 22, 2026 | 11:33 PMसिक्किम टनल हादसा: मृतकों की संख्या बढ़कर 20 हुई, मीथेन गैस विस्फोट और दम घुटने से गई जान
Jul 22, 2026 | 11:27 PMविभाग किसी और मंत्री का, जवाब किसी और का…NEET मुद्दे पर अखिलेश का BJP पर हमला, प्रेस कांफ्रेंस को बताया फेल
Jul 22, 2026 | 11:17 PMMP में समय से पहले स्थगित हुआ मानसून सत्र; ‘कॉकरोच’ टिप्पणी और इस्तीफे की चुनौती पर गरमाई राजनीति
Jul 22, 2026 | 11:13 PMDiet Tips: रात को सोने से पहले गलती से भी ना खाएं ये चीजें, वरना फायदे की जगह हो जाएगा नुकसान
Jul 22, 2026 | 11:08 PMAssam Flood: असम में सेना ने तेज किया राहत और बचाव अभियान, 700 से अधिक लोगों को सुरक्षित निकाला गया
Jul 22, 2026 | 10:55 PMवीडियो गैलरी

Left-Right ने कर दिया खेल…Student Protest पर बृजभूषण सिंह का बड़ा बयान, बोले हाईजैक हुआ छात्र आंदोलन- VIDEO
Jul 22, 2026 | 10:49 PM
NEET पेपर लीक पर छलका अनुपम खेर का दर्द! छात्रों का ये हाल देख सरेआम कह दी बहुत बड़ी बात, देखें VIDEO
Jul 22, 2026 | 09:46 PM
NEET पेपर लीक पर संसद में बवाल, अखिलेश यादव ने BJP पर दागे तीखे सवाल, बोले- छात्रों के कपड़े फाड़े- VIDEO
Jul 22, 2026 | 09:34 PM
नसीरुद्दीन शाह का फूटा गुस्सा! छात्रों की पिटाई देख सरेआम कह दी ऐसी बात, VIDEO देख कांप उठेगी रूह
Jul 22, 2026 | 09:33 PM
CJP आंदोलन से पहले अमेरिका को कैसे थी खबर? अमेरिकी दूतावास के अलर्ट से उठे सवाल!, VIDEO
Jul 22, 2026 | 04:34 PM
CJP Protest: CJP आंदोलन को बाहर से मिल रहा सपोर्ट? FCRA एंगल ने बढ़ाई हलचल!, VIDEO
Jul 22, 2026 | 03:26 PM














