इंग्लैंड में जलवा बिखरने को तैयार भारत का ये घातक स्पिनर, 8 मुकाबलों में करेंगे शिरकत
County Championship: IPL 2026 से पहले भारतीय स्पिनर राहुल चाहर को लेकर बड़ी खबर आई है। उनका इंग्लैंड में एक बार फिर खेलने का रास्ता साफ हो गया है, जहां वे नए सीजन में हिस्सा लेंगे।
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी (फोटो- सोशल मीडिया)
County Championship in England: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, जिसकी शुरुआत 28 मार्च से होने जा रही है। टूर्नामेंट से ठीक पहले भारतीय स्पिनर Rahul Chahar को लेकर अहम अपडेट सामने आई है। राहुल चाहर एक बार फिर इंग्लैंड की काउंटी चैंपियनशिप में खेलते नजर आएंगे। वे इस बार सरे की टीम के लिए आठ मैचों में हिस्सा लेंगे।
सरे के लिए शानदार डेब्यू ने बटोरी थी सुर्खियां
राहुल चाहर ने पिछले साल सितंबर में सरे के लिए अपना फर्स्ट क्लास डेब्यू किया था और पहले ही मैच में शानदार प्रदर्शन कर सभी को प्रभावित किया। उन्होंने उस मुकाबले में कुल 10 विकेट झटके थे, जिसमें दूसरी पारी में 8/51 का बेहतरीन स्पेल शामिल था। उनका यह प्रदर्शन सरे के इतिहास में किसी भी डेब्यू खिलाड़ी का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा, जिसने 166 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। इस प्रदर्शन के बाद चाहर ने काउंटी क्रिकेट में अपनी अलग पहचान बनाई और टीम प्रबंधन का भरोसा जीता।
आठ मैचों में निभाएंगे अहम भूमिका
रिपोर्ट्स के मुताबिक, राहुल चाहर आगामी सीजन में सरे के लिए आखिरी आठ मुकाबलों में खेलेंगे। उनका पहला मैच 7 जून को Hampshire County Cricket Club के खिलाफ द ओवल मैदान पर होगा। चाहर ने अपनी वापसी को लेकर उत्साह जाहिर करते हुए कहा कि वे सरे में दोबारा खेलने को लेकर काफी उत्साहित हैं। उन्होंने बताया कि 2025 में उनका छोटा सा कार्यकाल शानदार रहा और जब Alec Stewart से बातचीत हुई, तो उन्होंने तुरंत वापसी का प्रस्ताव स्वीकार कर लिया। उनका लक्ष्य 2026 सीजन में टीम को सफलता दिलाने में योगदान देना है।
सम्बंधित ख़बरें
खिलाड़ियों को भारतीय रेलवे की बड़ी सौगात, अब ट्रेनों में आसानी से ले जा सकेंगे भारी खेल उपकरण
Asian Games 2026: टीम इंडिया में चंडीगढ़ की इस जांबाज खिलाड़ी की एंट्री, भारत को करेगी रिप्रेजेंट!
Nitish Kumar Reddy Injury Update: क्या भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज खेल पाएंगे ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी?
IND vs ENG 1st T20: आयरलैंड का जख्म भूल इंग्लैंड पर पलटवार करने उतरेगी टीम इंडिया, वैभव सूर्यवंशी पर नजर
सरे टीम की भी बड़ी उम्मीदें
सरे के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट एलेक स्टुअर्ट ने भी राहुल चाहर की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि चाहर ने पिछले सीजन में बेहतरीन प्रदर्शन किया था और इस बार भी टीम को उनसे काफी उम्मीदें हैं।
ये भी पढ़ें: कप्तानों ने इम्पैक्ट प्लेयर नियम पर उठाए सवाल, BCCI ने लिया ये बड़ा फैसला
फिलहाल राहुल चाहर IPL 2026 में व्यस्त रहेंगे, जहां वे Chennai Super Kings की ओर से खेलते नजर आएंगे। मई के अंत में IPL खत्म होने के बाद वे इंग्लैंड रवाना होंगे और काउंटी चैंपियनशिप में हिस्सा लेंगे। कुल मिलाकर, राहुल चाहर के लिए यह साल बेहद अहम रहने वाला है। IPL और फिर इंग्लैंड की कंडीशंस में उनका प्रदर्शन उनके करियर को नई दिशा दे सकता है।
