IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स को लगा तगड़ा झटका, 31 साल का ये मैच विनर गेंदबाज पूरे सीजन से बाहर

CSK IPL 2026: आईपीएल 2026 से पहले चेन्नई सुपर किंग्स को बड़ा झटका लगा है। टीम के तेज गेंदबाज नाथन एलिस चोट के कारण पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं, जिससे टीम की गेंदबाजी कमजोर हुई है।
Nathan Ellis ruled out of the IPL 2026​
नाथन एलिस
Updated on

Nathan Ellis ruled out of the IPL 2026​:  आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले ही चेन्नई सुपर किंग्स को बड़ा झटका लगा है। टीम के प्रमुख तेज गेंदबाज नाथन एलिस चोट के कारण पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं, जिससे टीम की तैयारियों पर असर पड़ा है। 31 वर्षीय नाथन एलिस हैमस्ट्रिंग इंजरी से जूझ रहे हैं और समय पर फिट नहीं हो पाएंगे। उनकी गैरमौजूदगी से खासकर डेथ ओवर्स में टीम की गेंदबाजी कमजोर हो सकती है, जहां उनसे अहम भूमिका निभाने की उम्मीद थी।

CSK के CEO ने की पुष्टि

चेन्नई सुपर किंग्स के CEO काशी विश्वनाथन ने इस खबर की पुष्टि करते हुए इसे टीम के लिए बड़ा नुकसान बताया। उन्होंने कहा कि एलिस डेथ ओवर्स के विशेषज्ञ गेंदबाज हैं और उनकी कमी टीम को जरूर खलेगी। साथ ही उन्होंने यह भी संकेत दिया कि टीम उनके रिप्लेसमेंट की तलाश में जुट गई है।

डेथ ओवर्स में बढ़ी चिंता

पिछले कुछ सीजन में चेन्नई की टीम डेथ ओवर्स के लिए मथीशा पथिराना पर निर्भर थी, लेकिन खराब प्रदर्शन के बाद उन्हें रिलीज कर दिया गया। ऐसे में नाथन एलिस से इस भूमिका को निभाने की उम्मीद थी, जो अब अधूरी रह गई है।

विदेशी खिलाड़ी जुड़ रहे कैंप से

टीम मैनेजमेंट के मुताबिक विदेशी खिलाड़ी धीरे-धीरे कैंप से जुड़ रहे हैं। नूर अहमद पहले ही टीम के साथ जुड़ चुके हैं, जबकि जेमी ओवरटन के जल्द ही चेन्नई पहुंचने की उम्मीद है। पश्चिम एशिया के हालात का खिलाड़ियों की यात्रा पर कोई खास असर नहीं पड़ा है।

छठे खिताब पर नजर

चेन्नई सुपर किंग्स ने आखिरी बार 2023 में खिताब जीता था। पिछले दो सीजन टीम प्लेऑफ में जगह बनाने में नाकाम रही है। इस बार टीम छठे खिताब की तलाश में उतरेगी, लेकिन एलिस की गैरमौजूदगी एक बड़ी चुनौती बन सकती है।

CSK का स्क्वाड

ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), महेंद्र सिंह धोनी, संजू सैमसन, आयुष म्हात्रे, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा, सरफराज खान, उर्विल पटेल, अंशुल कंबोज, जेमी ओवर्टन, रामकृष्ण घोष, प्रशांत वीर, मैथ्यू शॉर्ट, अमन खान, जैक फॉल्क्स, खलील अहमद, नूर अहमद, मुकेश चौधरी, नाथन एलिस, श्रेयस गोपाल, गुरजपनीत सिंह, अकील हुसैन, मैट हेनरी, राहुल चाहर।

Navbharat Live
navbharatlive.com