Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

IPL 2026: पर्पल कैप की जंग में बड़ा उलटफेर! इन 2 भारतीय गेंदबाजों ने दिग्गजों को पछाड़कर टॉप पर जमाया कब्जा

IPL 2026 में अब तक सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड दो गेंदबाजों के नाम है। खास बात यह है कि दोनों ने समान संख्या में विकेट चटकाकर संयुक्त रूप से टॉप स्थान हासिल किया है।

  • Written By: संजय बिष्ट
Updated On: Apr 15, 2026 | 05:56 PM

आईपीएल 2026 (फोटो- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

IPL 2026 Purple Cap: आईपीएल 2026 में हर दिन पर्पल कैप और ऑरेंज कैप की रेस रोमांचक होती जा रही है। खिलाड़ियों के प्रदर्शन के साथ तालिका में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। हालांकि 14 अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच हुए मुकाबले के बाद पर्पल कैप की सूची में बड़ा फेरबदल नहीं हुआ, लेकिन एक खिलाड़ी ने तेजी से अपनी दावेदारी मजबूत कर ली है। यह नाम है चेन्नई के तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज का।

पर्पल कैप की रेस का ताजा हाल

अंशुल कंबोज इस सीजन शानदार लय में नजर आ रहे हैं। उन्होंने अब तक खेले गए हर मैच में कम से कम एक विकेट जरूर हासिल किया है। खास बात यह है कि पांच में से चार मैचों में उन्होंने दो या उससे ज्यादा विकेट झटके हैं। कोलकाता के खिलाफ मुकाबले में 2 विकेट लेकर उन्होंने सीजन में अपने कुल विकेटों की संख्या 10 तक पहुंचा दी। इसके साथ ही वह प्रसिद्ध कृष्णा के बराबर आ गए हैं, जिनके नाम भी 10 विकेट दर्ज हैं।

हालांकि, बेहतर इकॉनमी रेट के चलते पर्पल कैप फिलहाल प्रसिद्ध कृष्णा के पास ही बनी हुई है। तीसरे स्थान पर रवि बिश्नोई काबिज हैं, जिन्होंने अब तक 9 विकेट लिए हैं। चौथे नंबर पर जोफ्रा आर्चर हैं, जिनके खाते में 7 विकेट हैं। इसके बाद प्रिंस यादव, जैकब डफी और वैभव अरोड़ा जैसे गेंदबाज 6-6 विकेट लेकर इस दौड़ में बने हुए हैं।

सम्बंधित ख़बरें

RCB vs LSG: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से भिड़ेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, हेड टू हेड में किसका पलड़ा भारी?

David Warner: ड्रिंक ड्राइविंग ने फंसाया, अब कप्तानी भी जाएगी! डेविड वॉर्नर की एक गलती पड़ी भारी

पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी ने अपनी ही लीग की उड़ाई धज्जियां, कहा- IPL के सामने कहीं नहीं टिकता PSL

बैडमिंटन के दिग्गज खिलाड़ी Victor Axelsen ने लिया संन्यास, टोक्यो और पेरिस ओलंपिक में जीता था गोल्ड

टॉप विकेट लेने वाले गेंदबाज

इस सीजन अब तक विकेट लेने के मामले में जबरदस्त प्रतिस्पर्धा देखने को मिली है। अंशुल कंबोज और प्रसिद्ध कृष्णा 10-10 विकेट के साथ संयुक्त रूप से शीर्ष पर हैं। रवि बिश्नोई 9 विकेट के साथ उनके पीछे हैं, जबकि जोफ्रा आर्चर 7 विकेट लेकर चौथे स्थान पर मौजूद हैं। वहीं तीन गेंदबाज 6 विकेट के साथ इस रेस को और दिलचस्प बना रहे हैं।

गेंदबाजों के बीच कड़ी टक्कर

आईपीएल 2026 में पर्पल कैप की रेस बेहद रोमांचक बनी हुई है। हर मुकाबले के साथ स्थिति बदल रही है और गेंदबाजों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिल रही है। आने वाले मैचों में यह देखना दिलचस्प होगा कि कौन इस दौड़ में आगे निकलता है और अंत में पर्पल कैप अपने नाम करता है।

ये भी पढ़ें: ड्रिंक ड्राइविंग ने फंसाया, अब कप्तानी भी जाएगी! डेविड वॉर्नर की एक गलती पड़ी भारी

अब तक खेले गए 22 मुकाबलों के बाद राजस्थान रॉयल्स 5 मैचों में 4 जीत के साथ 8 अंकों पर शीर्ष पर बनी हुई है। पंजाब 7 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है, जबकि आरसीबी 6 अंकों के साथ तीसरे नंबर पर मौजूद है। अब टूर्नामेंट का अगला मुकाबला आरसीबी और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जाएगा, जिस पर सभी की नजरें टिकी हैं।

Purple cap race anshul kamboj equals prasidh krishna top wicket takers csk vs kkr ipl 2026

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 15, 2026 | 05:56 PM

Topics:  

  • Cricket News
  • IPL 2026
  • Sports News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.