Varun Aaron का बड़ा खुलासा, डेब्यू करने वाले गेंदबाजों के लिए था खास गेम प्लान, RR के खिलाफ ऐसे मिली जीत

Varun Aaron: वरुण आरोन ने आईपीएल 2026 में डेब्यू करने वाले प्रफुल्ल हिंगे और साकिब हुसैन की तारीफ करते हुए कहा कि दोनों ने बिना दबाव के खेल का आनंद लिया और शानदार प्रदर्शन किया।
Varun Aaron on Debutant of Two Bowlers
सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाज (फोटो-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Varun Aaron on Debutant of Two Bowlers: आईपीएल 2026 का 21वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया। जिसमें सनराइजर्स हैदराबाद ने 57 रनों से जीत हासिल की। इस जीत के बाद सनराइजर्स हैदराबाद के तेज गेंदबाजी कोच वरुण आरोन ने सोमवार के राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ डेब्यू करने वाले प्रफुल्ल हिंगे और साकिब हुसैन की जमकर तारीफ की।

हैदराबाद के लिए प्रफुल्ल और साकिब को चुनने में अहम भूमिका निभाने वाले वरुण आरोन ने कहा कि दोनों के लिए मेरा संदेश यही था कि वे डेब्यू मैच का आनंद लें और परिणाम के बारे में न सोचें, यही टीम के पक्ष में गया। दोनों ने डेब्यू में शानदार प्रदर्शन किया और टीम को जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Varun Aaron ने दो नए गेंदबाजों के बारे में क्या कहा?

मैच के बाद वरुण ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा, "मेरा उनके लिए बस यही प्लान था कि वे गेम का आनंद लें क्योंकि क्रिकेट के किसी भी फॉर्मेट में आप सिर्फ एक बार डेब्यू करते हैं। वे जहां से आए हैं, उसे देखते हुए, उन्होंने आज जो किया वह बहुत बड़ा है, और आपको बस इसका आनंद लेना है। मैच से पहले मेरा बस यही अनुरोध था कि अगर मैंने उन्हें इसका आनंद लेते नहीं देखा, तो मुझे बहुत गुस्सा आएगा। दोनों ने और हम सभी ने सच में डेब्यू का आनंद लिया।"

Varun Aaron ने गेंदबाजों के पक्के इरादे की तारीफ की

वरुण ने वैभव सूर्यवंशी का विकेट लेने के लिए प्रफुल के पक्के इरादे की भी तारीफ की। मैच से पहले की बातचीत का खुलासा करते हुए, पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज ने कहा, "बातचीत यह थी कि वह राउंड द विकेट जाना चाहता था, और मैंने कहा, ‘नहीं, तुम बस ओवर द विकेट रहो। मुझे यकीन है कि तुम उसे आउट कर दोगे।"

वरुण ने आगे कहा, "मेरा मतलब है, यह टीमवर्क है। आखिर में, सारा श्रेय प्रफुल्ल को जाता है। वैभव को आउट करने का उनका पक्का इरादा था। प्रफुल्ल ने पहले भी वैभव को आउट किया था और फिर उसे आउट करने की बात कही थी। उसका इरादा पक्का था। मैं उसके लिए सच में बहुत खुश हूं।"

प्रफुल्ल हिंगे का ड्रीम डेब्यू

प्रफुल्ल हिंगे का ड्रीम डेब्यू रहा क्योंकि उन्होंने अपने पहले ही ओवर में तीन विकेट लिए, और आईपीएल इतिहास में एक पारी के पहले ओवर में तीन विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बन गए। उन्होंने अपने चार ओवर में 34 रन देकर 4 विकेट लिए। प्रफुल्ल की घातक गेंदबाजी की वजह से ही 217 के लक्ष्य का पीछा कर रही आरआर 159 पर सिमट गई।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com