Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

बैडमिंटन के दिग्गज खिलाड़ी Victor Axelsen ने लिया संन्यास, टोक्यो और पेरिस ओलंपिक में जीता था गोल्ड

Victor Axelsen ने पीठ की गंभीर चोट के कारण 32 साल की उम्र में संन्यास लिया। दो बार के वर्ल्ड चैंपियन और ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट का शानदार करियर समाप्त हुआ।

  • Written By: उज्जवल सिन्हा
Updated On: Apr 15, 2026 | 05:12 PM

विक्टर एक्सेलसन (फोटो-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Victor Axelsen Retires From Badminton: दिग्गज बैडमिंटन खिलाड़ी और दो बार ओलंपिक पदक जीत चुके विक्टर एक्सेलसन बुधवार को 32 साल की उम्र में प्रोफेशनल बैडमिंटन से संन्यास की घोषणा कर दी। एक्सेलसन ने पीठ की समस्या की वजह से संन्यास का ऐलान किया है। पीठ की समस्या की वजह से वह इस साल की शुरुआत में इंडिया ओपन और जर्मन ओपन में खिताब जीतने के बाद कोर्ट से बाहर रहे थे।

एक्सेलसन ने बैडमिंटन यूरोप से बात करते हुआ कहा, “लगातार पीठ की दिक्कतों, सर्जरी के बाद ठीक न हो पाने और बार-बार होने वाले दर्द की वजह से वह जरूरी स्तर पर ट्रेनिंग या मुकाबला नहीं कर पा रहे थे। इस वजह से उन्हें संन्यास लेने का मुश्किल फैसला लेना पड़ा।”

संन्यास लेने के बाद एक्सेलसन ने क्या कहा?

उन्होंने कहा, “अधिकांश लोग जानते हैं कि मैं पीठ की समस्या से जूझ रहा हूं। पिछले साल अप्रैल में मेरी सर्जरी हुई थी और मैं लंबी रिहैबिलिटेशन प्रक्रिया से गुजरा था। अक्टूबर में मुझे एक झटका लगा। उन टूर्नामेंट के बाद से, मैं जरूरी स्तर पर खेल या ट्रेनिंग नहीं कर पाया हूं। दर्द की वजह से मैं खेल या ट्रेनिंग नहीं कर पाया हूं।”

सम्बंधित ख़बरें

वानखेड़े में पंजाब किंग्स की दहाड़, MI को 7 विकेट से रौंदा, अय्यर-प्रभसिमरन के दम पर लगातार हासिल की चौथी जीत

MI vs PBKS: डी कॉक की सेंचुरी ने मचाई तबाही, इस स्पेशल क्लब का बन गए हिस्सा, दिग्गज बल्लेबाजों को छोड़ा पीछे

MI vs PBKS: मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 196 रन का टारगेट, डीकॉक ने खेली 112 रन की शतकीय पारी

IPL Orange Cap: ऑरेंज कैप अब विराट कोहली के पास, रनों के मामले में छोड़ा सबको पीछे

2010 में विक्टर एक्सेलसन ने किया था डेब्यू

विक्टर एक्सेलसन ने 2010 में प्रोफेशनल डेब्यू किया था। उसके बाद से सुदीरमन कप को छोड़कर, उन्होंने टीम और व्यक्तिगत इवेंट्स में वर्ल्ड टूर सुपर 1000 लेवल या उससे ऊपर के सभी बड़े खिताब कम से कम एक बार जीते हैं। वह वर्ल्ड चैंपियनशिप दो बार (2017 और 2022) जीतने वाले सिर्फ दूसरे नॉन-एशियन खिलाड़ी हैं।

ओलंपिंक इतिहास में सबसे ज्यादा मेडल जीतने वाले बैडमिंटन खिलाड़ी

वह ओलंपिक इतिहास में सबसे ज्यादा पदक जीतने वाले पुरुष बैडमिंटन खिलाड़ी हैं। उन्होंने टोक्यो 2020 और पेरिस 2024 ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीता था। रियो ओलंपिक 2016 में उन्होंने कांस्य पदक जीता था। वह तीन बार यूरोपियन चैंपियन रहे हैं और थॉमस कप भी जीत चुके हैं।

यह भी पढ़ें: वानखेड़े में मुंबई इंडियंस के ट्रेनिंग कैंप में पहुंचे Sunil Chhetri, हार्दिक पांड्या ने भेंट की जर्सी

डॉक्टर की सलाह के बाद लिया संन्यास

एक्सेलसन ने कहा कि संन्यास का फैसला उस डॉक्टर से सलाह के बाद लिया जिन्होंने मेरा ऑपरेशन किया था। उनका कहना है कि अभी मुझे जो दर्द हो रहा है, उसके लिए शायद एक और सर्जरी की ज़रूरत पड़ सकती है, और अगर वह ठीक नहीं हुई, तो आगे और भी परेशानी हो सकती है। इसलिए मेरा शरीर मुझे रुकने के लिए कह रहा है।

Olympic and world champion victor axelsen retires from professional badminton

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 15, 2026 | 05:12 PM

Topics:  

  • Badminton
  • Sports
  • Sports News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.