IPL 2026 Points Table: चेन्नई सुपर किंग्स ने लगाई छलांग, KKR आखिरी पायदान पर; जानें टॉप-4 में किसका है दबदबा?

IPL 2026 Updated Points Table: चेन्नई सुपर किंग्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 32 रनों से हराकर अंकतालिका में छलांग लगाई। KKR अब भी जीत से दूर है और सबसे निचले स्थान पर बनी हुई है।
IPL 2026 Points Table Updates
चेन्नई सुपर किंग्स (फोटो-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

IPL 2026 Points Table Updates: आईपीएल 2026 का 22वां मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला गया। जिसमें चेन्नई सुपर किंग्स ने 32 रनों से जीत दर्ज की। यह चेन्नई की दूसरी जीत है। वहीं अब तक केकेआर को इस सीजन में एक भी जीत नहीं नसीब हुई है। इस जीत के साथ चेन्नई ने अंकतालिका में छलांग लगाई है।

इस मुकाबले में टॉस गंवाने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स ने बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 192 रन बनाए। जिसमें संजू सैमसन ने 48 और डेवाल्ड ब्रेविस ने 41 रन बनाए। जवाब में इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम 7 विकेट गंवाकर 160 रन ही बना सकी। जिसमें रमनदीप सिंह ने 35 और पॉवेल ने 31 रन बनाए। इस मैच के बाद भी कोलकाता की स्थिति में सुधार नहीं हुआ।

IPL 2026 का अपडेटेड पॉइंट्स टेबल

स्थान टीम मैच (P) जीत (W) हार (L) नो रिजल्ट (NR) अंक (Pts) नेट रन रेट (NRR)
1 राजस्थान रॉयल्स (RR) 5 4 1 0 8 +0.889
2 पंजाब किंग्स (PBKS) 4 3 0 1 7 +0.720
3 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) 4 3 1 0 6 +1.148
4 सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) 5 2 3 0 4 +0.576
5 दिल्ली कैपिटल्स (DC) 4 2 2 0 4 +0.322
6 गुजरात टाइटंस (GT) 4 2 2 0 4 -0.029
7 लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) 4 2 2 0 4 -0.427
8 चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) 5 2 3 0 4 -0.846
9 मुंबई इंडियंस (MI) 4 1 3 0 2 -0.772
10 कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) 5 0 4 1 1 -1.383

राजस्थान रॉयल्स 5 मैचों में 8 अंक के साथ पहले, पंजाब किंग्स 4 मैचों में 7 अंक के साथ दूसरे, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 4 मैचों में 6 अंक के साथ तीसरे, सनराइजर्स हैदराबाद 5 मैचों में 4 अंक के साथ चौथे स्थान पर है। दिल्ली कैपिटल्स 4 मैचों में 4 अंक के साथ पांचवें , गुजरात टाइटंस 4 मैचों में 4 अंक के साथ छठे , लखनऊ सुपर जायंट्स 4 मैचों में 4 अंक के साथ सातवें स्थान पर है।

केकेआर को हराने के बाद सीएसके आठवें स्थान पर आ गई है। सीएसके के 5 मैचों में 4 अंक हो गए हैं। मुंबई इंडियंस 4 मैचों में 2 अंक के साथ नौवें और केकेआर 5 मैचों में 1 अंक के साथ दसवें स्थान पर है। समान अंक के बावजूद कई टीमों की रैंकिंग में अंतर उनके रन रेट की वजह से है।

ऑरेंज और पर्पल कैप पर किसका है कब्जा?

सीएसके-केकेआर मैच के बाद ऑरेंज कैप और पर्पल कैप वाले खिलाड़ियों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। सनराइजर्स हैदराबाद के क्लासेन के पास ऑरेंज कैप बरकरार है। उनके 5 मैचों की 5 पारियों में 224 रन हैं। दूसरे नंबर पर हैदराबाद के कप्तान ईशान किशन हैं जिनके 5 मैचों की 5 पारियों में 213 रन हैं। आरआर के वैभव सूर्यवंशी तीसरे स्थान पर हैं जिनके 5 मैचों की 5 पारियों में 200 रन हैं।

वहीं पर्पल कैप गुजरात टाइटंस के प्रसिद्ध कृष्णा के पास है। कृष्णा ने 4 मैचों में 10 विकेट लिए हैं। दूसरे नंबर पर सीएसके के अंशुल कंबोज हैं, जिनके 5 मैचों में 10 विकेट हैं। आरआर के रवि बिश्नोई तीसरे स्थान पर हैं। उनके नाम 5 मैचों में 9 विकेट हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com