-
सोम, 6 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Prize Money Of Rs 125 Crore Received By Team India From Bcci Will Be Divided Among 42 People
BCCI के 125 करोड़ की प्राइज मनी के होंगे 42 हिस्से, जानें किस खिलाड़ी को मिलेंगे कितने पैसे
- Written By: मृणाल पाठक
टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 की ट्रॉफी अपने नाम की। इसकी खुशी में BCCI ने टीम इंडिया को 125 करोड़ रुपये की प्राइज मनी दी। ऐसे में सबके मन में यह सवाल है कि इस प्राइज मनी को कैसे बांटा जाएगा। बता दें कि इन पैसों को टीम के सभी खिलाड़ी, सपोर्ट स्टाफ, कोच और सिलेक्टर्स के बीच बांटा जाएगा।

टीम इंडिया की प्राइज मनी का बटवारा (सौजन्यः एक्स)
नई दिल्ली: टीम इंडिया ने शानदार खेल दिखाते हुए टी20 वर्ल्ड कप 2024 की ट्रॉफी अपने नाम की। जिसके बाद भारतीय टीम पर पैसों की बरसात हुई। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने टीम इंडिया को 125 करोड़ रुपये की प्राइज मनी दी। जिसके बाद से ही सबके मन में यह सवाल उठ रहा है कि इस प्राइज मनी का बटवारा कैसे होगा और किसे कितने रुपए मिलेंगे।
दरअसल, बीसीसीआई ने पहले ही बता दिया था कि 125 करोड़ रुपये की प्राइज मनी टीम के खिलाड़ियों, सपोर्ट स्टाफ, कोच और सिलेक्टर्स के बीच बांटे जाएंगे। जिसके बाद मीडिया रिपोर्ट्स से पता चला है कि बीसीसीआई के एक सुत्र ने यह जानकारी दी है कि खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ को बीसीसीआई से मिलने वाली प्राइज़ मनी के बारे में बता दिया गया है और हमने सभी से एक इनवॉइस जमा करने के लिए कहा है।
चैंपियंस और कोच को मिलेंगे 5 करोड़
मीडिया की एक रिपोर्ट में जानकारी दी है कि टीम के मुख्य 15 खिलाड़ियों को 5-5 करोड़ रुपये दिए जाएंगे। इसमें वो खिलाड़ी भी शामिल है, जिन्होंने कोई मैच नहीं भी खेले हैं। इसके अलावा हेड कोच राहुल द्रविड़ को भी 5 करोड़ रुपये मिलेंगे। इसके अलावा कोचिंग ग्रुप के मुख्य मेंबर जैसे बॉलिंग कोच, बैटिंग और फील्डिंग कोच को 2.5-2.5 करोड़ रुपये दिए जाएंगे।
सम्बंधित ख़बरें
ICC T20 रैंकिंग में बड़ा उलटफेर: अभिषेक शर्मा को पछाड़कर नंबर वन बने ईशान किशन, बुमराह व गिल का भी जलवा
वैभव सूर्यवंशी के लिए इंग्लैंड में बना नियम! टीम इंडिया के साथ खेलेंगे मैच, पर ड्रेसिंग रूम होगा बिल्कुल अलग
फ्री हिट, इम्पैक्ट प्लेयर और DRS से जुड़े नियमों में बदलाव, BCCI और ICC भी कर सकते हैं विचार
न्यूजीलैंड से हार के बाद ICC की तरफ से इंग्लैंड को लगा एक और बड़ा झटका, WTC के हवाले से हुआ भारी नुकसान
यह भी पढ़ें- अभिषेक शर्मा का तूफानी शतक, भारत ने जिम्बाब्वे को हराकर सीरीज 1-1 से की बराबर
सिलेक्टर्स में भी बंटे पैसे
उसके अलावा सिलेक्शन कमेटी के चेयरमैन अजीत अगरकर सहित बाकी चारों सिलेक्टर्स को 1-1 करोड़ रुपये मिलेंगे। बाकी फिजियोथेरेपिस्ट, थ्रोडाउन स्पेशलिस्ट, मालिश करने वाले और ताकत और कंडीशनिंग कोच सभी को 2-2 करोड़ रुपये दिए जाएंगे।
रिजर्व खिलाड़ियों को भी मिलेंगे रुपए
वहीं टीम के साथ जाने वाले चार रिजर्व खिलाड़ियों को भी 1-1 करोड़ रुपये मिलेंगे। जिसमें रिंकू सिंह, शुभमन गिल, आवेश खान और खलील अहमद शामिल हैं। इनके अलावा वीडियो एनलिस्ट और लॉजिस्टिक मैनेजर को भी प्राइज मनी मिलेंगे। जानकारी के लिए बता दें कि टी20 वर्ल्ड कप के लिए कुल 42 लोगों का भारतीय दल अमेरिका और वेस्टइंडिज दौरे के लिए गया था।
ICC ने दिए 20 करोड़
ज्ञात हो कि विश्व चैंपियन टीम इंडिया को आईसीसी ने भी प्राइज मनी दी है। टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के बाद भारतीय टीम को आईसीसी की तरफ से करीब 20 करोड़ रुपये की प्राइज मनी दी गई थी। जबकि रनरअप रहने वाली साउथ अफ्रीका को भी करीब 10 करोड़ रुपये दिए गए हैं। इसके अलावा सेमीफाइनल में पहुंचने वाली और बाकी टीमों को भी प्राइज मनी दी थी। आईसीसी ने कुल करीब 93.8 करोड़ रुपये की प्राइज़ मनी टीमों में बांटी है।
Prize money of rs 125 crore received by team india from bcci will be divided among 42 people
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
6 जुलाई का इतिहास: नीतिशास्त्री पीटर सिंगर और दादाभाई नौरोजी से जुड़ी अहम घटनाएं
Jul 06, 2026 | 09:38 AMपाकिस्तान के खिलाफ लंदन में फूटा कश्मीरियों का गुस्सा, ‘PoK की आजादी’ के नारों से गूंजा मिलियन मार्च
Jul 06, 2026 | 09:33 AMRoti Intake: दिनभर में कितनी रोटियां खाना है सही? इससे ज्यादा खा रहे हैं तो आज ही बदलें अपनी आदत
Jul 06, 2026 | 09:32 AMCristiano Ronaldo Retirement: फीफा वर्ल्ड कप 2026 होगा रोनाल्डो का आखिरी विश्व कप, रिटायरमेंट पर दिया बयान
Jul 06, 2026 | 09:25 AMShare Market: हफ्ते के पहले दिन बाजार में हरियाली, बढ़त के साथ खुले निफ्टी-सेंसेक्स; बैंक स्टॉक्स में तेज उछाल
Jul 06, 2026 | 09:24 AMसागर: मां ने एक माह की मासूम बच्ची को नाले में फेंका, लोगों ने बचाई जान, प्रेमी के ना अपनाने से नाराज है महिला
Jul 06, 2026 | 09:20 AMनवभारत संपादकीय: आजादी के 250 साल वैश्विक औसत से 6 गुना GDP; जानिए कैसे दुनिया का सबसे समृद्ध देश बना अमेरिका?
Jul 06, 2026 | 09:19 AMवीडियो गैलरी

पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी, कच्चा तेल सस्ता होने पर भी नहीं घट रहे रेट; सरकार का बड़ा खुलासा, देखें VIDEO
Jul 05, 2026 | 09:32 PM
आगरा के होटल से हिंदू लड़की का VIDEO वायरल, शहर में भारी बवाल; हिंदू महासभा ने दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम
Jul 05, 2026 | 09:17 PM
पैर फ्रैक्चर का इलाज कराने गए युवक की मौत, अस्पताल ने थमाया 18 लाख का बिल; देखें VIDEO
Jul 05, 2026 | 09:05 PM
Ali Khamenei Funeral: खामेनेई के जनाजे के बीच “3000” कब्रें क्यों खोद रहा ईरान?-VIDEO
Jul 05, 2026 | 04:18 PM
‘अमेरिका में सभ्यता और इतिहास की कमी’, ट्रंप की टिप्पणी पर भड़का ईरान; देखें VIDEO
Jul 05, 2026 | 03:07 PM
Khamenei Funeral: ईरान में खामेनेई के जनाजे की भीड़ देख ट्रंप ने किसे दे दी धमकी?, VIDEO
Jul 05, 2026 | 02:43 PM














