मैदान पर रिंकू को मंगेतर प्रिया सरोज का सरप्राइज, वायरल वीडियो में दिखा प्यार का तड़का
Rinku Singh Video: यूपी टी20 लीग में वो मेरठ मारविक्स टीम का हिस्सा हैं। इसके लिए वो नोएडा ने शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्पेक्स में अभ्यास कर रहे थे, तभी अचानक से उन्हें सरप्राइज मिला।
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
रिंकू सिंह और प्रिया सरोज (फोटो- सोशल मीडिया)
Rinku Singh: इस वक्त भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी इंग्लैंड टेस्ट सीरीज को खत्म करने के बाद अपने-अपने घरों में आराम फरमा रहे हैं। अगले महीने से टीम को एशिया कप 2025 में हिस्सा लेना है। जिसकी शुरुआत 9 सितंबर से होने वाली है। इसी कड़ी में टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी रिंकू सिंह आजकल एशिया कप और यूपी टी20 लीग की तैयारियों में व्यस्त हैं।
यूपी टी20 लीग में वो मेरठ मारविक्स टीम का हिस्सा हैं। इसके लिए वो नोएडा ने शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्पेक्स में अभ्यास कर रहे थे, तभी अचानक से उन्हें सरप्राइज मिला। जिसके देखने के बाद वो हक्के-बक्के रह गए।
इस दौरान उनके सामने उनकी होने वाली पत्नी का चेहरा सामने आ गया। दरअसल, रिंकू सिंह जब प्रैक्टिस कर रहे थे, उस वक्त समाजवादी पार्टी की सासंद प्रिया सरोज उनसे मिलने पहुंच गई। गौरतलब है कि इन दोनों की बीते जून के महीने में सगाई हुई है। रिंकू सिंह की होने वाली पत्नी यूपी के मछली शहर से सपा सासंद हैं। ऐसे में उन्होंने मैदान पर पहुंच कर क्रिकेटर को बड़ा सरप्राइज दिया। जब अचानक से प्रिया सरोज मैदान पर रिंकू सिंह के सामने पहुंची तो उनका रिएक्शन देखने लायक था।
सम्बंधित ख़बरें
ICC T20 रैंकिंग में बड़ा उलटफेर: अभिषेक शर्मा को पछाड़कर नंबर वन बने ईशान किशन, बुमराह व गिल का भी जलवा
बारिश में धूल गया इंडिया vs इंग्लैंड T20 सीरीज का पहला मुकाबला, अभिषेक-अय्यर की मेहनत पर फिरा पानी!
Asian Games 2026: टीम इंडिया में चंडीगढ़ की इस जांबाज खिलाड़ी की एंट्री, भारत को करेगी रिप्रेजेंट!
IND vs ENG 1st T20: आयरलैंड का जख्म भूल इंग्लैंड पर पलटवार करने उतरेगी टीम इंडिया, वैभव सूर्यवंशी पर नजर
एशिया कप में रिंकू को मिल सकता है मौका
एशिया कप 2025 की शुरुआत अगले महीने की तारीख 9 सितंबर से होने वाली है। इस दौरान रिंकू सिंह का नाम टीम की संभावित प्लेइंग इलेवन में लिया जा रहा है। कहा जा रहा है कि टीम में जगह बना सकते हैं। ये ही कारण है कि वो यूपी टी20 लीग में ज्यादा फोकस कर रहे हैं। बता दें कि यूपी टी20 लीग का समापन 17 सितंबर को होने वाला है। इसके बाद रिंकू सिंह की नजर एशिया कप में रहेगी। कुल मिलाकर यूपी टी20 लीग रिंकू के लिए एशिया कप की तैयारियों के लिए काफी महत्वपूर्ण है।
ये भी पढ़ें: राशिद खान ने अपनी सबसे बड़ी गलती का किया खुलासा, कहा- सर्जरी के बाद जल्दबाजी…
रिंकू सिंह के टी20 आंकड़ें
रिंकू सिंह का नाम आईपीएल से सूर्खियों में आया था। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में कोलकाता नाइट राइडर्स टीम का अहम हिस्सा हैं। उन्होंने इसी टीम से अपना आईपीएल डेब्यू भी किया था। अब तक वो कुल 35 इंटरनेशनल मुकाबले खेल चुके हैं। जिसमें 33 टी20 और 2 वनडे मुकाबले शामिल हैं। टी20 में रिंकू सिंह का स्ट्राइक रेट कमाल का रहा है। उन्होंने यहां पर 161.06 के स्ट्राइक रेट के साथ कुल 546 रन बनाए हैं। वहीं 2 वनडे मुकाबलों में उनके नाम 55 रन दर्ज हैं।
