-
सोम, 27 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Rashid Khan Revealed What Kind Of Mistake He Have Made
राशिद खान ने अपनी सबसे बड़ी गलती का किया खुलासा, कहा- सर्जरी के बाद जल्दबाजी में कर ली वापसी
- Written By: उज्जवल सिन्हा
Rashid Khan Revealed Big Mistake: अफगानिस्तान के स्पिनर राशिद खान ने एक बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि चोट से जल्दी वापसी करके उन्होंने बहुत बड़ी गलती कर दी है।

Rashid Khan Revealed Big Mistake: अफगानिस्तान के स्टार खिलाड़ी और प्रमुख लेग स्पिनर राशिद खान ने क्रिकेट के मैदान में कई रिकॉर्ड बनाए हैं। हालांकि, उन्होंने अपनी क्रिकेटिंग करियर में सबसे बड़ी गलती का खुलासा कर दिया है। उन्होंने कहा कि सर्जरी के बाद तुरंत वापसी करके बहुत बड़ी गलती कर दी।
राशिद खान को वनडे वर्ल्ड कप 2023 के बाद पीठ की सर्जरी करवानी पड़ी थी। हालांकि वो इस सर्जरी से पूरे उबरे बिना ही मैदान में वापसी कर ली थी। राशिद खान ने आईपीएल के बाद क्रिकेट से दो महीने का ब्रेक लिया इसके बाद वो द हंड्रेड में खेलते नजर आए। उन्होंने अपने पहले ही मुकाबले में 3 विकेट लेकर शानदार प्रदर्शन किया।
राशिद खान का बड़ा खुलासा
राशिद खान ने ‘ईएसपीएनक्रिकइन्फो’ से बात करते हुए कहा कि आईपीएल के बाद मुझे ऐसे ब्रेक की जरूरत थी, जिसमें मेरा शरीर सामान्य हो सके। मैंने अपनी स्ट्रेंथ पर थोड़ा काम किया। विशेष रूप से पीठ की सर्जरी से वापसी के बाद, मेरे पास ठीक होने के लिए ज्यादा समय नहीं था। उस समय मैंने जल्दी क्रिकेट शुरू करके गलती की। मुझे लगता है कि मैंने खुद को पूरी तरह ठीक नहीं होने दिया और उस समय थोड़ा जोर डाला, जिसका नुकसान अब दिख रहा है। आईपीएल (2025) के बाद मुझे लगा कि दो महीने की छुट्टी चाहिए, ताकि अपनी फिटनेस पर ध्यान दे सकूं।
सम्बंधित ख़बरें
वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, 15 साल की उम्र में दूसरी T20I फिफ्टी; इंटरनेशनल क्रिकेट में बनाया नया रिकॉर्ड
IND vs ZIM: हरारे में भारतीय गेंदबाजों का कहर, मयंक-प्रिंस की घातक गेंदबाजी, जिम्बाब्वे को 125 पर रोका
डॉ. मोहन यादव ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटर क्रांति गौड़ को किया सम्मानित, लार्ड्स में 7 विकेट लेकर रचा इतिहास
अफगानिस्तान क्रिकेट को बड़ा झटका, हश्मतुल्लाह शाहिदी ने छोड़ी कप्तानी; सामने आई ये बड़ी वजह
लगातार चोट के कारण कई टूर्नामेंट से होना पड़ा बाहर
राशिद खान ने अफगानिस्तान को पुरुष टी20 विश्व कप-2024 के सेमीफाइनल तक पहुंचाया, लेकिन पीठ और हैमस्ट्रिंग की चोटों के कारण उन्हें बीबीएल और पीएसएल से बाहर होना पड़ा। राशिद जनवरी 2025 में बुलावायो में जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए लौटे। उन्होंने 55 ओवरों में 11 विकेट लेकर ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ खिताब अपने नाम किया। उस मेहनत का शारीरिक असर चैंपियंस ट्रॉफी और आईपीएल 2025 में उनके प्रदर्शन पर साफ दिखाई दिया।
यह भी पढ़ें: T20 सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया और अफ्रीका की टीमों का ऐलान, दिग्गजों के होश के साथ दिखा युवा जोश
राशिद खान ने कहा कि जब मैंने सर्जरी के बाद क्रिकेट में वापसी की, तो मुझे कहा गया कि लंबी अवधि के फॉर्मेट (टेस्ट और वनडे) में इतनी जल्दी वापसी न करूं, क्योंकि इससे मुझे कोई फायदा नहीं होने वाला था। सर्जरी के बाद खेलना शुरू करने के लगभग आठ-नौ महीने बाद, मैंने बुलावायो टेस्ट में 65 (55) ओवर फेंके। इससे मुझे थोड़ी तकलीफ हुई।
मुझे नहीं खेलना चाहिए था टेस्ट
उस समय मुझे इसका एहसास हुआ। मुझे टेस्ट खेलने नहीं उतरना चाहिए था। टी20 में तो आप खुद को संभाल सकते हैं, लेकिन लंबी अवधि के फॉर्मेट के लिए मुझे सलाह दी गई थी कि कुछ समय के लिए इससे दूर रहना चाहिए। मैंने इसी तरह की गलती की, लेकिन टीम को इसकी जरूरत थी। उस समय मैंने थोड़ी जल्दबाजी की और खुद को समय नहीं दिया। बाद में मुझे इसका एहसास हुआ।
आईपीएल 2025 खत्म होने के बाद राशिद अमेरिका में एमएलसी से हट गए। उन्होंने रिकवरी पर फोकस किया। जिम में अपनी पीठ के निचले हिस्से के लिए स्ट्रेंथ ट्रेनिंग की। हफ्ते में दो-तीन बार स्पॉट बॉलिंग भी की। साथ ही बल्लेबाजी का भी अभ्यास किया। राशिद खान ने बताया कि आईपीएल खत्म होने के बाद तीन हफ्तों तक मैंने गेंद को हाथ नहीं लगाया। मैंने अपना अधिकांश समय परिवार के साथ बिताया। उनके साथ घूमा और मजे किए। मैंने बस तरोताजा होने के लिए यही किया, और फिर वापस लय में आया। (आईएएनएस)
Rashid khan revealed what kind of mistake he have made
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: कर्क को मिलेगा शुभ समाचार, मकर का लौटेगा रुका हुया धन, जानें सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 27, 2026 | 12:05 AMपटना पहुंचते ही भड़के तेजस्वी यादव; सरकार को दी खुली चेतावनी, कहा- अगर कल तक रिहा नहीं किया तो…देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:14 PMखाली पेट, ट्रकों से पहुंचती थीं ट्रेनिंग…आज हैं भारत की गोल्डन क्वीन! मीराबाई चानू की प्रेरणादायक कहानी
Jul 26, 2026 | 11:13 PMइंडियन आइडल 16 का खिताब ज्योतिर्मयी नायक के नाम, कैंसर मरीजों को म्यूजिक थेरेपी देने वाली सिंगर ने रचा इतिहास
Jul 26, 2026 | 11:06 PM‘गुरुग्राम के ट्रैफिक से कनाडा की सुकून भरी ड्राइव तक’, भारतीय युवक ने बताया विदेश में रहने का सबसे बड़ा फर्क
Jul 26, 2026 | 11:05 PMउद्घाटन के महज 12 दिन बाद ही धंस गया UP का लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे, सपा नेता ने उठाए सवाल, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 10:57 PMNashik News: कावनई में गंगा-गोदावरी पूजन, सिंहस्थ से पहले कपिलधारा के विकास को गति
Jul 26, 2026 | 10:56 PMवीडियो गैलरी

CM Yogi Agra Visit: मंच से भाषण दे रहे थे CM योगी, पास बैठे BJP विधायक भर रहे थे खर्राटे, VIDEO वायरल
Jul 26, 2026 | 09:47 PM
जौहर यूनिवर्सिटी के समर्थन में सड़कों पर उतरे सपाई, अलीगढ़ में डीएम ऑफिस में जड़ा ताला; VIDEO वायरल
Jul 26, 2026 | 09:31 PM
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार; वकील ने खोले बड़े राज, राजनीतिक जीवन में पहली बार जाना पड़ा जेल, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 09:04 PM
चुप नहीं बैठी महिला; बीएमटीसी बस में छेड़छाड़ करने वाले को ड्राइवर ने सिखाया सबक, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 08:45 PM
अब बात होगी तो सिर्फ PoK पर…, कारगिल वॉर मेमोरियल से राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को सख्त चेतावनी; देखें Video
Jul 26, 2026 | 02:41 PM
भोपाल के हथाईखेड़ा डैम में नियमों की उड़ रही धज्जियां, प्रशासन ने जांच का दिया भरोसा-VIDEO
Jul 26, 2026 | 01:43 PM














