पृथ्वी शॉ इज बैक! 220 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी, टी20 मुंबई लीग में गेंदबाजों की उधेड़ी बखिया
टी20 मुंबई लीग में पृथ्वी शॉ ने ट्रायंस नाइट्स के खिलाफ विस्फोटक अंदाज में बल्लेबाजी की। इस दौरान उन्होंने 220 के स्ट्राइक रेट के साथ 34 गेंदों का सामना करते हुए 75 रन बनाए।
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
टी20 मुंबई लीग में पृथ्वी शॉ बल्लेबाजाी करते हुए (फोटो- सोशल मीडिया)
पिछले कुछ समय से पृथ्वी शॉ गुमनाम थे। लेकिन अब उन्होंने मुंबई टी20 मुंबई लीग से तूफानी पारी खेलकर सबको हैरान कर दिया है। इस लीग में उनके बल्ले ने आग उगली है। इस दौरान मुंबई पैंथर्स की ओर से खेलकर पृथ्वी शॉ ने विरोधी टीम के गेंदबाजों की बखिया उधेड़ी है।
मुंबई पेथर्स के लिए खेलते हुए शॉ ने 220 के स्ट्राइक रेट से साथ तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी की। इस दौरान उन्होंने 34 गेंदों का सामना करते हुए 75 रन की विस्फोटक पारी खेली। इससे पहले पृथ्वी शॉ ने महज 23 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया।
पृथ्वी शॉ का धांसू कमबैक
पिछले कुछ समय से पृथ्वी शॉ खराब बल्लेबाजी व आदतों की वजह से जमकर ट्रोल हुए। दूसरी तरफ वो आईपीएल 2025 में भी जगह बनाने में नाकमयाब साबित हुए। आखिरकार अब इस टैलेंटेड खिलाड़ी का बल्ला चल पड़ा है। पृथ्वी शॉ ने ट्रायंस नाइट्स के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी की। इस दौरान उन्होंने 34 गेंदों में 75 रन बनाए। उनकी इस पारी में कुल 12 चौके व 3 छक्के शामिल थे। कुल मिलाकर मुंबई पेंथर्स के लिए पृथ्वी शॉ ने 220 की जबरदस्त स्ट्राइक रेट के साथ बल्लेबाजी की।
सम्बंधित ख़बरें
ICC T20 रैंकिंग में बड़ा उलटफेर: अभिषेक शर्मा को पछाड़कर नंबर वन बने ईशान किशन, बुमराह व गिल का भी जलवा
बारिश में धूल गया इंडिया vs इंग्लैंड T20 सीरीज का पहला मुकाबला, अभिषेक-अय्यर की मेहनत पर फिरा पानी!
Asian Games 2026: टीम इंडिया में चंडीगढ़ की इस जांबाज खिलाड़ी की एंट्री, भारत को करेगी रिप्रेजेंट!
Nitish Kumar Reddy Injury Update: क्या भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज खेल पाएंगे ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी?
पृथ्वी शॉ ने अर्जुन जायसवाल के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी की। यही कारण था कि हर्षल जाधव ने शॉ के साथ मिलकर तूफानी अंदाज में 30 रन जोड़े। अगर बात करें पृथ्वी शॉ की तो वो 75 रन की अपनी पारी में शुरुआती 10 गेंदों तक धीमे खेले। इस वक्त उनका स्कोर सिर्फ 14 रन था। लेकिन इसके बाद उनकी पारी ने रफ्तार पकड़ी।
50 off 23 balls for Prithvi Shaw in T20 Mumbai! pic.twitter.com/YICUUejncn — CriCRavI (@cricravi82) June 8, 2025
‘बाकी टीमें भी खिताब जीती…’, बेंगलुरु भगदड़ पर सुनील गावस्कर ने बोल दी मन की बात
एक ओवर में ठोक डाले 26 रन
10 गेंदों के बाद पृथ्वी शॉ ने मैदान पर चौके छक्कों की बरसात कर दी। उन्होंने मिनाड मांजरेकर के 5वें ओवर में 26 रन ठोक डाले। इस ओवर की पहली दो गेंदों में पर उन्होंने चौके लगाए। फिर तीसरी गेंद पर छक्का जड़ा। वहीं, ओवर की लास्ट तीन गेंदों में शॉ ने चौको की हेट्रिक कर दी। कुछ इस तरीके से उन्होंने मिनाड मांजेकर के ओवर में 26 रन बटोरे।
