-
गुरु, 9 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Preity Zinta Celebration After Punjab Kings Reaches In Ipl 2025 Final
पंजाब किंग्स के फाइनल में पहुंचते ही खुशी से झूम उठी प्रीति जिंटा, वीडियो होने लगा वायरल
- Written By: उज्जवल सिन्हा
आईपीएल 2025 में पंजाब किंग्स के फाइनल में पहुंचते ही फ्रेंचाइजी की सह मालिक प्रीति जिंटा खुशी से झूम उठी। 2014 के बाद पहली बार पंजाब किंग्स की टीम फाइनल में पहुंचने में कामयाब रही है।

प्रीति जिंटा (फोटो-सोशल मीडिया)
अहमदाबाद: पंजाब किंग्स ने आईपीएल 2025 के दूसरे क्वालीफायर मुकाबले में मुंबई इंडियंस को 5 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बनाई। 204 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब किंग्स ने श्रेयस अय्यर के 87 रनों की पारी के बदौलत 19वें ओवर में इस मुकाबले को जीत लिया। उन्होंने छक्का लगातर मैच को अपने नाम किया। पंजाब किंग्स के फाइनल में पहुंचते ही फ्रेंचाइजी की सह मालिक प्रीति खुशी से झूम उठी और अपने सीट पर उछलने लगी।
पंजाब किंग्स 2014 के बाद पहली बार फाइनल में पहुंचने में कामयाब रही है। श्रेयस अय्यर के विजयी छक्का लगाते ही प्रीति जिंटा खुशी से अपने सीट पर उछलने लगी और तालियां बजाने लगी। टीम को फाइनल में पहुंचने की खुशी उनके चेहरे पर साफ झलक रही है। प्रीति जिंटा के लिए ये मौका 10 साल बाद आया है। जिंटा के जश्न का वीडियो आईपीएल ने एक्स पर शेयर किया और उनका यह रिएक्शन सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा। देखें वीडियो...
A DO𝗠𝗜NATING WIN! ❤️ Sarpanch @ShreyasIyer15 fires #PBKS into the #IPLFinal with an astonishing finish! 👏🏻🙌🏻 Watch #IPLFinals 👉 #RCBvPBKS | TUE, 3rd June, 5 PM on Star Sports Network & JioHotstar#ShreyasIyer pic.twitter.com/NKXXpkG2S8 — Star Sports (@StarSportsIndia) June 1, 2025
अहमदाबाद में मुंबई इंडियंस पर जीत से अय्यर तीन अलग-अलग टीमों को आईपीएल फाइनल में पहुंचाने वाले दुनिया के पहले कप्तान बन गए और साथ ही दो अलग-अलग टीमों के साथ लगातार आईपीएल फाइनल में पहुंचने वाले पहले कप्तान भी बन गए। अय्यर ने नेहल वढेरा (48 रन) के साथ चौथे विकेट के लिए 84 रन और मार्कस स्टोइनिस (2 रन) के साथ छठे विकेट के लिए नाबाद 38 रन जोड़कर 2014 आईपीएल फाइनल में हारने वाली टीम के लिए यादगार जीत सुनिश्चित की।
आईपीएल 2025 के दूसरे नॉकआउट मैच में मुंबई इंडियंस पर जीत अय्यर की आईपीएल में कप्तान के तौर पर 50वीं जीत थी। कप्तान के तौर पर उनसे ज़्यादा आईपीएल मैच सिर्फ़ एमएस धोनी, रोहित शर्मा, गौतम गंभीर और विराट कोहली ने जीते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
IND vs ENG: 17वें ओवर का वो ‘ब्लंडर’, जिसने भारत के हाथ से छीनी जीत; श्रेयस अय्यर ने बताया हार का असली कारण
अच्छा खाना नहीं बनाया तो… IPL खिलाड़ी शशांक सिंह ने IPS पिता के साथ मिलकर कुक को पीटा! FIR दर्ज
हार के बाद घिरे श्रेयस और कोच गंभीर, बताया ऑरेंज कैप विनर वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन से क्यों रखा बाहर
आयरलैंड के खिलाफ शर्मनाक हार पर बोले कप्तान श्रेयस अय्यर, अगले मैच में ऐसा होगा जीत का पक्का प्लान
आईपीएल में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा जीत
- एमएस धोनी (सीएसके/आरपीएसजी)- 136
- रोहित शर्मा (एमआई)- 87
- गौतम गंभीर (डीसी/केकेआर)- 71
- विराट कोहली (आरसीबी)- 66
- श्रेयस अय्यर (पीबीकेएस) – 50*
श्रेयस अय्यर ने अपने ही टीम के खिलाड़ी को दी गाली, मैच के बाद नजरों से दूर रहने को कहा; देखें वीडियो
आईपीएल 2025 का फाइनल पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच 3 जून को खेला जाएगा। यह मुकाबला अहमदाबाद नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाला है। इस सीजन हमें एक नया चैंपियन मिलने वाला है। 2008 में लीग की शुरुआत के बाद से पीबीकेएस और आरसीबी दोनों ने हर आईपीएल सीजन में हिस्सा लिया है, लेकिन कभी खिताब जीतने में कामयाब नहीं हुए।
Preity zinta celebration after punjab kings reaches in ipl 2025 final
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
7 सितंबर तक टूटने वाली है शिवसेना यूबीटी! रील स्टार हिंदुस्तानी भाऊ का बड़ा दावा, उद्धव ठाकरे को दी चुनौती
Jul 09, 2026 | 01:40 PMनागपुर में 12 जुलाई को आवास योजनाओं का भूमिपूजन; महर्षि वाल्मीकि योजना की अंतिम नीति पर CM फडणवीस से चर्चा
Jul 09, 2026 | 01:35 PMस्कूल या झरना? छतरपुर के गंज प्राथमिक स्कूल में क्लासरूम बना तालाब, जान जोखिम में डालकर बाहर निकले बच्चे
Jul 09, 2026 | 01:35 PMराम मंदिर की 200 किलो चांदी का क्या हुआ? ट्रस्ट के इस बड़े खुलासे से शांत हुआ विवाद, मांगी दानतादाताओं की सूची
Jul 09, 2026 | 01:35 PMNH-52 पर भीषण हादसा, कर्नाटक में लॉरी से टकराई क्रूजर, 6 की मौत, 3 घायल
Jul 09, 2026 | 01:32 PMUS Airstrikes: ईरान का बड़ा दावा, अमेरिकी हमलों में 14 लोगों की मौत और 78 घायल
Jul 09, 2026 | 01:27 PMमुंबई की झीलों में 41.36% पहुंचा पानी: विहार-तुलसी जलाशय ओवरफ्लो, फिलहाल 10 प्रतिशत की पानी कटौती रहेगी जारी
Jul 09, 2026 | 01:20 PMवीडियो गैलरी

कौन थीं ललिता गौतम, जिनकी हत्या पर एक हुआ दलित समाज, मेरठ में विरोध प्रदर्शन कर मचा बवाल, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 01:10 PM
Agra School Teacher: स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, VIDEO वायरल होते ही BSA का बड़ा एक्शन
Jul 08, 2026 | 10:46 PM
Agra Rain: पहली बारिश में डूबा वीवीआईपी रोड, सांसद के घर के बाहर जलभराव, खुली प्रशासन की पोल | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 10:34 PM
Nitin Gadkari: बेटे की कंपनी पर उठे सवालों का दिया कड़ा जवाब, बोले- झूठे प्रचार से नहीं डरता | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 09:19 PM
Nagpur Robbery: चाकू की नोक पर कार में सवार परिवार से लूट, बच्ची ने मोबाइल में रिकॉर्ड की पूरी वारदात | देखें
Jul 08, 2026 | 08:48 PM
लखनऊ-दिल्ली अग्निकांड के बाद MDA की सख्त कार्रवाई, शहर के कई कोचिंग सेंटरों को किया सील- VIDEO
Jul 08, 2026 | 01:48 PM














